Laryngitis Home Remedies: स्वरयंत्र में होने वाली सूजन से निजात के लिए अचूक घरेलु उपचार

Laryngitis Home Remedies: स्वरयंत्र में होने वाली सूजन से निजात के लिए अचूक घरेलु उपचार

गले में भी कई प्रकार की अलग अलग समस्या उत्पन्न हो सकती है। कई बार गले में हो रहे दर्द को सामान्य दर्द समझ के कई लोग इग्नोर कर देते है लेकिन असल में आगे चल के गले की यह समस्या काफी गंभीर साबित होती है।

स्वरयंत्र में आई सूजन की समस्या काफी गंभीर समस्या होती है, इस समस्या में बोलने में तकलीफ होना और दर्द रहना आम बात होती है। स्वरयंत्र की सूजन की समस्या को लैरींगाइटिस कहा जाता है।

लैरींगाइटिस की समस्या में व्यक्ति की आवाज़ बैठी हुई और भरी हुई लगती है। इसके अलावा कई बार तो आवाज़ अस्थायी रूप से निकलना भी बंद हो जाती है। यह समस्या महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में ज्यादा देखने को मिलती है।

इस ऊपर दिए लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं की लैरींगाइटिस की समस्या होने पर आप किस तरह अपने घर पर ही इसके उपचार हेतु क्या क्या कर सकते है। इस लेख में पढ़े Laryngitis Home Remedies.

Laryngitis Home Remedies: लैरींगाइटिस के लिए घरेलु उपचार

Laryngitis-Home-Remedies-in-Hindi

सोंठ का उपयोग

  • सोंठ एक बहुत ही ज्यादा लाभकारी और उपयोगी पदार्थ है।
  • गले की सूजन को कम करने में भी यह काफी ज्यादा असरकारी साबित होती है।
  • इसके लिए सोंठ को जायफल के साथ मिलाकर इसका काढ़ा बना लें।
  • इस काढ़े का सेवन करने से गले की सूजन जल्द ही कम होगी और साथ ही गले में हो रहे दर्द से भी आराम मिलेगा।

तुलसी के पत्ते

  • तुलसी को प्राचीन समय से ही औषधीय तत्वों से युक्त बताया गया है।
  • तुलसी के पत्ते कई लाभकारी तत्वों से भरपूर होते है।
  • यह गले के दर्द में और गले की अन्य प्रकार की समस्याओं में काफी फ़ायदेमंद साबित होते है।
  • गले के दर्द में तुलसी के पत्तों के इस्तेमाल के लिए पहले कुछ तुलसी के पत्तों को लें और इसे पानी में उबाले।
  • इसके बाद इसका 30 से 40 मिलीलीटर काढ़ा तैयार कर लें।
  • सुबह शाम इस काढ़े का सेवन करे इससे गले में हो रही जलन तुरंत कम होगी।
  • साथ ही गले की लैरींगाइटिस की सLaryngitis Home Remediesमस्या में भी लाभ होगा।

शीतल चीनी का इस्तेमाल

  • शीतल चीनी को कई लोग कबाब चीनी के नाम से भी जानते है।
  • यह चीनी दिखने में तो काली मिर्च की तरह होती है लेकिन स्वाद चीनी की तरह होता है और साथ ही काफी ठंडी होती है।
  • गले की सूजन को दूर करने के लिए भी इस चीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसके लिए इस चीनी को सिर्फ मुंह में रख कर चूसे।
  • इस शीतल चीनी की शीतलता तुरंत गले की जलन को कम करेगी और साथ ही बैठे हुए गले को ठीक करेगी।
  • इसे दिन में दो से तीन बार चूसे इससे आवाज़ पूरी तरह साफ़ हो जाएगी।

कतीरा (खाने वाला गोंद) का इस्तेमाल

  • कतीरा शरीर की कई समस्याओं के लिए फ़ायदेमंद माना जाता है।
  • यह शरीर के लिए काफी पौष्टिक होता है।
  • इस का सेवन कई दूसरी चीज़ो के साथ ही किया जा सकता है।
  • लैरींगाइटिस की समस्या दूर करने में भी यह काफी मददगार साबित होगा।
  • यह प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है, मतलब की इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे यह गले की जलन को मिटाने में सक्षम होता है।
  • इस समस्या में सुबह शाम 10 से 20 ग्राम गोंद का सेवन करे। इससे गले को राहत मिलेगी।
  • इसके सेवन के लिए पहले ही गोंद को पानी में भिगो ले कुछ घंटो के लिए।
  • इसके बाद मिश्री मिलाकर शरबत की तरह इसका सेवन करे।
  • इसे laryngitis Medicine के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

सुहागा का सेवन

  • सुहागा एक ऐसा पदार्थ है जो कई रोगों की दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
  • गले की इस लैरींगाइटिस की समस्या से राहत दिलाने में भी यह काफी हद तक सक्षम है।
  • इसके लिए इस समस्या में सुहागा के छोटे टुकड़े का सेवन करे।
  • इससे जल्द ही यह गले की सूजन में राहत दिलाएगा।

बहेड़ा (बिभीतकी) का इस्तेमाल

  • बहेड़ा में काफी ज्यादा मात्रा में औषधीय गुण मौजूद होते है।
  • इसके औषधीय गुण गले की इस समस्या में भी काफी फ़ायदेमंद होते है।
  • इसके लिए 3 से 9 बहेड़ा का चूर्ण बना लें।
  • फिर इस पाउडर का सेवन सुबह शाम शहद के साथ करे इससे गले की सूजन दूर होगी।
  • इसी के साथ गले की जलन में भी काफी हद तक राहत मिल पाएगी।
  • इसके अलावा भी गले की किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो इसके सेवन से वह दूर हो जाएगी।

मुलेठी का सेवन

  • मुलेठी गले के रोगों के लिए काफी ज्यादा फ़ायदेमंद होती है।
  • इसके सेवन से गले में हो रही खराश की समस्या के साथ साथ दूसरी कई समस्या में भी लाभ होता है।
  • इसके लिए ज़रुरी नहीं की मुलेठी का सेवन किसी चीज़ के साथ मिलाकर ही किया जाए।
  • मुलेठी का सेवन डायरेक्ट भी किया जा सकता है।
  • इसके लिए दिन भर में कभी भी चलते फिरते इस को मुंह में रख कर चूसे।
  • ऐसा थोड़े दिनों तक करे, गले की सूजन में जल्द ही राहत मिलेगी।
  • Laryngitis Treatment के लिए यह घरेलु उपचार सबसे बेहतरीन है।

भटकटैया का इस्तेमाल

  • भटकटैया एक छोटा पौधा है जिसकी जड़ और फूल काफी औषधीय गुणों से युक्त होती है।
  • भटकटैया को कई लोग रैंगनीकांट के नाम से भी जानते है।
  • गले की लैरींगाइटिस की समस्या से राहत पाने के लिए भटकटैया की जड़ का इस्तेमाल करे।
  • इस की जड़ को पानी से साथ उबाल कर काढ़ा तैयार कर लें।
  • काढ़े की मात्रा 20 से 40 मिली लीटर होना चाहिए।
  • फिर इस काढ़े का दिन में एक बार ज़रूर सेवन करे।
  • इसके अलावा चाहे तो इस के पत्तों का 2½ से 5 ग्राम तक रस निकाल ले और उसका सेवन करे।
  • इसके सेवन से गले की सूजन में जल्द ही फर्क पड़ेगा।

लता कस्तूरी

  • लता कस्तूरी एक वानस्पतिक द्रव्य है।
  • इसे भी कई तरह की औषधियों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • गले की सूजन और जलन को कम करने के लिए लता कस्तूरी के बीजो के चूर्ण का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इस चूर्ण के साथ धूम्रपान करने से गले की सूजन में राहत मिलती है।

इस ऊपर दिए लेख में आज हमने आप को बताया की किस तरह से लैरींगाइटिस के उपचार हेतु आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते है। अगर आपको या आपके परिवार में किसी को यह समस्या है तो इसका उपचार खुद इस लेख में बताये गए उपायों के माध्यम से करें और समस्या से जल्द छुटकारा पाएं।

Subscribe to