Lung Exercises: व्यायाम से बनाए अपने फेफड़ोंं को मजबूत और रहे हमेशा स्वस्थ

Lung Exercises: व्यायाम से बनाए अपने फेफड़ोंं को मजबूत और रहे हमेशा स्वस्थ

शरीर के सभी हिस्से बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। हर भाग शरीर को सुचारु रूप से चलाने  में मदद करते है। फेफड़े भी शरीर का  महत्वपूर्ण हिस्सा होते है। फेफड़े हवा से ऑक्सीजन को शरीर के अन्य भागों तक पहुंचाने में मदद करते है। फेफड़ों का स्वस्थ रहना बहुत ही ज़रूरी होता है।

यदि फेफड़े कमजोर होते है तो आपको साँस से संबंधित समस्याएं हो सकती है साथ ही फेफड़ों के सही से कार्य नहीं करने से हृदय से जुड़ी बीमारियाँ होने का भी खतरा ज्यादा रहता है।

घातक बीमारियाँ न हो और शरीर सुचारु रूप से कार्य कर सके इसके लिए फेफड़ों को मजबूत रखना ज़रूरी होता है।

फेफड़ों को स्वस्थ और मजबूत बनाये रखने के लिए व्यायाम किया जा सकता है। आहार के साथ साथ व्यायाम फेफड़ों के लिए फ़ायदेमंद होता है। आज के इस लेख में आइये जानते है किस तरह के व्यायाम फेफड़ों के लिए लाभकारी हो सकते है। इसके लिए पढ़िए  Lung Exercises के बारे में।

Lung Exercises: जाने कौन कौन से व्यायाम हो सकते हैं फेफड़ों के लिए लाभकारी

फेफड़ों को आप कई तरह के व्यायाम के द्वारा मजबूत बना सकते है। आइये जानते हैं कुछ Exercise for Lungs के बारे में।

हँसना भी है व्यायाम

  • आपको यह जानकर आश्चर्य लगेगा की हँसना भी आपके लिए एक व्यायाम हो सकता है लेकिन आपको बता दे की यह बात सही है।
  • हसी को व्यायाम में शामिल किया गया है। यह आपके तनाव को तो कम करता ही है साथ ही यदि आप खुलकर हसते है तो इससे आपके फेफड़े भी मजबूत होते है।
  • हंसने से मांसपेशियों में खिंचाव आता है। जिससे फेफड़े की क्षमता बढ़ती है और यह फेफड़ों को साफ करने में भी मदद करती है।
  • इसलिए आपको चाहिए की आप प्रतिदिन खुलकर हँसे और लोगो को भी हसाये।

सांसो से सम्बंधित व्यायाम: Breathing Exercise

  • फेफड़े सांसो के लिए कार्य करते है इसलिए आपको सांसो से संबंधित व्यायाम जरूर करने चाहिए।
  • यदि आप प्रतिदिन ब्रीथिंग व्यायाम करते है तो इससे Lung Capacity को मज़बूती मिलती है।
  • आपका हृदय भी इससे स्वस्थ रहता है साथ ही शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी मिलती है।
  • ब्रीथिंग एक्सरसाइज करने के लिए प्राणायाम करना बहुत अच्छा विकल्प होता है यह सांसो को सही से कार्य करने में मदद करता है साथ ही शरीर को भी फिट बनाता है ताकि शरीर बीमारियों से दूर रह सके।

ताड़ासन: Tadasana

  • ताड़ासन भी फेफड़ों के लिए बहुत ही अच्छा होता है। साथ ही ताड़ासन करने में भी बहुत ही आसान होता है।
  • यदि आप रोज़ाना ताड़ासन करते है तो इससे मांसपेशियों में खिचाव होता है और उनको मज़बूती मिलती है। साथ ही मांसपेशियाँ भी लचीली बनती है।
  • यह आसन फेफड़ों की मज़बूती के साथ साथ शरीर की चर्बी को कम करने में भी मददगार होता है।
  • इसके अभ्यास से बच्चों की हाइट भी बढ़ने लगती है और साथ ही शरीर में ऊर्जा का संचार भी अच्छे से हो पाता है।

मत्स्यासन: Matsyasana

  • मत्स्यासन भी फेफड़ों की मज़बूती के लिए अच्छा होता है। इसे करने से फेफड़े मजबूत होते है साथ ही अन्य बीमारियाँ भी नहीं होती है।
  • इस आसन को लेट कर किया जाता है। इसे लोग फिश पोज़ के नाम से भी जानते है।
  • इस आसन को करने से फेफड़े अच्छी तरह से साँस ले सकते है साथ ही साँस से संबंधित बीमारियाँ भी नहीं होती है। यह छाती को चौड़ी करने में भी मदद करता है।
  • मत्स्यासन करके भी वजन को कम किया जा सकता है। यह आसन थायराइड के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
  • यदि किसी व्यक्ति को कमर दर्द की परेशानी होती है तो वह भी इस आसन का अभ्यास कर सकते है।

वीरभद्रासन: Virabhadrasana

  • इस आसन को खड़े होकर किया जाता है। अंग्रेजी भाषा में इसे वारियर पोज़ के नाम से जाना जाता है।
  • इस आसन को करने से फेफड़ों को मज़बूती मिलती है साथ ही छाती भी चौड़ी होती है।
  • यह आसन पीठ, कंधे और बाजुओं की मांसपेशियों को भी मज़बूती प्रदान करता है। इसलिए इसका नियमित रूप से अभ्यास करना अच्छा होता है।
  • वीरभद्रासन साईटिका जैसे रोग के लिए भी लाभकारी होता है।

कार्डियो: Cardio

  • कार्डिओ व्यायाम के जरिये भी फेफड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है।
  • कार्डिओ व्यायाम करके आप फेफड़ों और अपने शरीर को स्वस्थ बनाये रख सकते है।
  • इस व्यायाम को करने से बहुत सारी कैलोरी बहुत जल्दी बर्न हो जाती है। जिससे वजन को भी आसानी से कम किया जा सकता है।
  • इस व्यायाम को करने से फेफड़ों को मज़बूती मिलती है। इससे हृदय भी मजबूत होता है और रक्त का संचार पूरे शरीर में अच्छे से होता है। इसकी वजह से फेफड़ों द्वारा ऑक्सीजन शरीर में सही ढंग से पहुँचता है।
  • कार्डिओ को आप आउटडोर और इनडोर दोनों तरह से ही आसानी से कर सकते है।

अन्य जानकारी

  • बहुत से लोगो से अपने सुना होगा की सीटी नहीं बजाना चाहिए। यदि कभी कभार आपने सीटी बजा भी दी तो आपको इसके लिए बड़ों से डांट भी पड़ी होगी क्योंकि सीटी बजाना अच्छे संस्कारों में नहीं माना जाता है।
  • लेकिन आपको बता दे की यदि आप अपने फेफड़ों को सुरक्षित रखना चाहते है तो आपको सीटी बजानी चाहिए। फेफड़ों के लिए सीटी बजाना लाभकारी होता है क्योंकि यह फेफड़ों के लिए एक बहुत ही अच्छा व्यायाम होता है।
  • प्रदूषण वाली जगहों पर रहने से भी फेफड़ों में परेशानी आने लगती है क्योंकि फेफड़ों को स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध हवा की जरुरत होती है। इसलिए कोशिश करे की आप जहाँ रह रहे हो वहां की हवा साफ हो।
  • आपको चाहिए की आप नेचुरल थेरेपी का भी उपयोग कर सकते है यह भी फेफड़ों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
  • व्यायाम के साथ साथ पौष्टिक आहार का सेवन करे ताकि आपके फेफड़े सुरक्षित कार्य कर सके।
  • धूम्रपान भी फेफड़ों को नुकसान पहुँचाती है। इसलिए इसके सेवन से भी दूर रहना चाहिए।
  • यदि आपको इसकी लत लग चुकी है तो दवाओं और संस्था की मदद से इसे दूर करने का प्रयास करे क्योंकि यह आपके और आपके परिवार दोनों के लिए हानिकारक है।

अब तो आप जान ही गए होंगे की फेफड़ों का स्वस्थ रहना कितना ज़रुरी है इसलिए ऐसी चीजों को करे जिससे आपके फेफड़ों को हानि ना हो और आप अच्छी और स्वस्थ साँस ले सके और बीमारियों से दूर रह सके।

Subscribe to