Mastalgia in Hindi: मास्‍टालजिया क्या है? इसके लक्षण को पहचाने

Mastalgia in Hindi: मास्‍टालजिया क्या है? इसके लक्षण को पहचाने

स्‍तनों में दर्द होने के कई कारण हो सकते है। स्तनों में दर्द की समस्या को मास्‍टालजिया, ममालजिया और मास्‍टोडा‍यनिया भी कहा जाता है।

इस तरह कि समस्या में स्तनों में हल्का दर्द, स्तनों के उतकों में जलन और जकडन जैसे लक्षण दिखाई देते है। कभी कभी कुछ महिलाओ को इस प्रकार का दर्द मासिक धर्म में भी होता है इसे साइक्लिकल मास्‍टालजिया कहा जाता है।

इस प्रकार कि समस्या में अधिकतर दर्द स्तनों के ऊपर और बाहरी क्षेत्र में होता है। परन्तु कई बार यह दर्द बाजुओ तक भी फ़ैल जाता है।

यह दर्द मासिक धर्म होने से एक से तीन दिन पहले ज्यादा होता है, और जब मासिक धर्म ख़त्म होता है तब यह दर्द भी ख़त्म हो जाता है। आपको जानकारी दे की सीने में दर्द का कारण हर बार स्तन कैंसर नहीं होता है, इसलिए घबराये नहीं। आइये आज के लेख में जानते है Mastalgia in Hindi.

Mastalgia in Hindi:जानते है सीने में दर्द के लक्षण और कारणों को

Breast-Pain---Mammalgia

साइक्लिक ब्रेस्‍ट पेन

  • दर्द के कारण स्तनों में जकडन हो सकती है और सूजन भी हो सकती है।
  • इस समस्या में रोगी को दर्द तेज हो सकता है और हलकी खुजली भी हो सकती है।
  • जैसे मासिक धर्म चक्र में आता है उसी प्रकार यह दर्द भी चक्र में ही आता है।
  • इस तरह कि बीमारी में स्तनों में गांठें भी पड़ सकती है। और यह दर्द बाजुओ तक भी फेल सकता है।
  • इसमें जो दर्द होता है वह स्तनों के उपरी और बाहरी भाग पर होता है।
  • जैसे ही मासिक धर्म आने वाला होता है इसका दर्द भी बढने लगता है।
  • अधिकतर इस तरह कि समस्या युवा महिलायों को ज्यादा होती है।

क्या होता है नॉन साइक्लिक ब्रेस्‍ट पेन

  • इस तरह कि समस्या सामान्यतः एक ही स्तन में होती है। और सिर्फ एक चौथाई भाग ही दर्द से पीड़ित होता है।
  • इस दर्द को कोई भी सम्बन्ध मासिक धर्म से नही होता है।
  • यह समस्या अधिक उम्र कि महिलायों को होती है जिनको मासिक धर्म नही आते है।

मास्‍ट‍िटिस क्या है

  • यदि स्तनों में दर्द में दर्द का कारण संक्रमण है तो इसमें महिला को बुखार आ सकता है और उसकी तबियत भी ख़राब हो सकती है।
  • एसे में महिलायों को स्तनों में कोमलता और सुजन कि भी समस्या हो सकती है।
  • यदि किसी महिला में स्तनपान के दौरान भी दर्द रहता है तो यह दर्द स्तनपान करवाते समय ज्यादा हो जाता है।
  • दर्द वाले भाग में लालिमा भी आ सकती है और उस स्थान का तापमान भी सामान्य तापमान से अधिक होता है।

क्या है एक्‍स्‍ट्रामेमारी पेन

  • इस दर्द में यह महसूस होता है कि यह दर्द आतंरिक कारणों से है। परन्तु दर्द का यह कारण नही होता है।
  • इसे 'रेफेर्ड पेन' भी कहते है।
Subscribe to