Monsoon Fashion Tips: मानसून में दिखें ओर भी ज्यादा खुबसूरत और स्टाइलिश

Monsoon Fashion Tips: मानसून में दिखें ओर भी ज्यादा खुबसूरत और स्टाइलिश

मौसम चाहे कोई भी हो सुन्दर दिखना हर किसी की चाह होती ही है पर कई बार मौसम के हिसाब से अगर फैशन पर ध्यान नहीं दिया जाये तो हो सकता है आपका स्टाइलिश और सुन्दर दिखना थोडा मुश्किल हो जाये। अभी मानसून का मौसम आ रहा है तो आज हम आपको बतायेंगे इस मानसून में भी आप खुबसूरत और स्टाइलिश कैसे दिख सकते है।

वैसे भी मौसम के हिसाब से लाइफ स्टाइल में बदलाव बहुत आवश्यक होता है। ऐसे में मानसून के मौसम में आपका स्टाइल का टशन भी बरकरार रहना चाहिए। बारिश का मौसम हर कोई पसंद करता है बस ये समझ नही पाता मानसून में क्या पहना जाये और क्या नही। ये डिसाइड करना बहुत मुश्किल होता है।

मानसून के इस मौसम में आपके ड्रेस और फुटवेयर के चॉइस पर ही आपका स्टाइल डिपेंड करता है इसलिए आपको इन्हें सिलेक्ट करते समय बहुत ध्यान रखना चाहिए। मानसून में आपको ऐसी ड्रेस ही पहनना चाहिए जो आपको कम्फ़र्टेबल फील कराये।

मानसून के सीजन के हिसाब से कुछ स्टाइलिश बेसिक्स पर ध्यान देना भी जरुरी होता है कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप मानसून के सीजन में भी गोर्जियस नज़र आ सकते है। आइये जानते है मानसून के इस सीजन में आप कैसे कपडे चुने किस तरह के फुटवेयर पहने और कैसे मेकअप करें कि आप घर, बाहर या ऑफिस में अट्रैक्टिव और स्टाइलिश नजर आ सकें। जानते है Monsoon Fashion Tips.

Monsoon Fashion Tips: जाने कैसे करें कपड़ो, जूतों और मेकअप का चयन

Monsoon-Fashion-Tips-in-Hindi

मानसून में कैसे करें Rainy Season Clothes का चयन:

  • Monsoon Dresses में फ्लोरल प्रिंट पहनने में बहुत अच्छे लगते है। बड़े और छोटे फ्लोरल प्रिंट की बहुत सारी वेरायटी के कपड़े आपको मार्केट में आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे।
  • मानसून में लहरिया भी बहुत चलन में होता है इसे भी आप अपने ड्रेस में शामिल कर सकती है।
  • बटर फ्लाई प्रिंट और पीकॉक प्रिंट की ड्रेस भी मानसून में पहनने में अच्छी लगती है।
  • मानसून में हमेशा रैनकोट या रेन वियर डार्क कलर जैसे ग्रीन, येलो, ब्लू, रेड, पर्पल आदि को चुने क्योंकि ऐसे शेड्स बहुत अट्रैक्टिव लगते है।
  • मानसून में जीन्स और डेनिम कम पहने क्योंकि इन्हें सूखने में बहुत ज्यादा समय लगता है।
  • मानसून में कॉटन फैब्रिक पहनना भी अच्छा होता है क्योंकि अगर आप बारिश में गिले भी हो जाते है तो ये फैब्रिक बहुत जल्दी सुख जाता है।
  • मानसून में बहुत ज्यादा टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्योंकि इस मौसम में शरीर चिपचिपा सा लगता है।
  • मानसून में बहुत ज्यादा बारीक़ कपड़े भी नही पहनना चाहिए क्योंकि अगर आप गिले हो जाते है तो इस तरह के कपडे पारदर्शी हो जाते है।
  • अगर आप इंडियन ड्रेस पहनना पसंद करती है तो सूट पहनते समय सलवार और पटियाला की बजाय लेगिंग या चूड़ीदार पहनना ज्यादा सही रहेगा।
  • सूट के ऊपर स्कार्फ फ्लोरल प्रिंट के पहने ये मानसून में बहुत अट्रेक्टिव लुक देते है।
  • मानसून में शिफान के फैब्रिक भी बहुत अच्छे रहते है इसे पहनने में आप खुद को सहज भी महसूस करते है।
  • शिफान के फैब्रिक में अगर आप मैक्सी ड्रेस पहनती है तो आप और भी ज्यादा स्टाइलिश नजर आएँगी।
  • मानसून में आप शॉर्ट्स और स्कर्ट भी पहन सकते है। ज्यादा लॉन्ग ड्रेस बारिश में गिले होने पर नीचे से गंदे हो जाते है शॉर्ट्स में ये डर नहीं रहता है।
  • अगर आप छाता रखना चाहे तो अपनी ड्रेस से मिलता जुलता छाता रख सकती है अगर आप रेनकोर्ट पसंद करती है तो फ्लोरल प्रिंट के रेनकोर्ट पहने जो आज कल काफी चलन में है।

मानसून में कैसे फुटवेयर का चयन करे :

  • मानसून में लेदर के फुटवियर पहनने से परहेज करे क्यूँ की ये गिले भी जल्दी हो जाते है और लेदर को सूखने में भी बहुत समय लगता है।
  • Rain Shoes में वाटरप्रूफ फुटवियर का चयन करे इससे आपके पाँव को कोई नुकसान नही होगा साथ ही बारिश के पानी के कारण कोई फंगल इन्फेक्शन नही होगा।
  • मानसून में प्लास्टिक और रबर के चप्पल-जूते पहने।
  • बहुत ज्यादा हिल्स बारिश के मौसम में ना पहने।
  • फ्लेट और बिना फिसलने वाले फुटवियर का चुनाव करना मानसून में सही रहता है।
  • मानसून में खुले चप्पल-जूते का चुनाव भी अच्छा रहता है ऐसे चप्पल-जूते जिसमे आपका पंजा खुला हुआ रहे।

मानसून में कैसे मेकअप का चयन करें

  • मानसून में जहां तक हो सके फाउंडेशन का उपयोग ना करें।
  • मानसून में वाटर प्रूफ मेकअप का उपयोग ही करें। साथ ही काजल और लाइनर भी वाटर प्रूफ ही इस्तेमाल करें।
  • मानसून में बालों का विशेष ध्यान रखें अगर बारिश में आपके बाल गिले हो गए हो तो उन्हें पहले घर पर अच्छे से वाश करें क्योंकि बारिश के पानी से बाल बेजान से हो जाते है।
  • मानसून में बहुत ज्यादा डार्क मेकअप अप्लाई न करे बिलकुल लाइट मेकअप ही लगाएं।
  • अगर आप घड़ी पहनना पसंद करते है तो ध्यान रहे मानसून में वाटर प्रूफ घडी ही पहने।
  • जहां तक हो सके मानसून में बालों का जूड़ा या चोटी बनाकर रखे। क्योंकि मानसून के मौसम में वातावरण में बहुत नमी होती है जिसके कारण खुले हुए आपके बाल उलझ सकते है।

मानसून में इन बातों का रखे खास ख्याल

  • मानसून के मौसम में अपने पर्स में एक प्लास्टिक बेग हमेशा रखिये जिससे अगर कभी भी बारिश शुरू हो जाये तो आप अपना मोबाइल या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान को बारिश में भीगने से बचा सकें।
  • मानसून में वाटर प्रूफ पर्स का ही उपयोग सकें।
  • मानसून में सफेद कपडे बिलकुल न पहने क्योंकि ये गंदे तो होंगे ही साथ ही बारिश आने पर पारदर्शी भी हो जायेंगे।
  • मानसून में अपनी स्किन का खास खयाल रखें आगर आप बारिश में भीग गए है तो घर पर साफ़ पानी से जरुर नहाएं नहीं तो बारिश के पानी से आपकी स्किन को कोई भी फन्गल इन्फेक्शन की प्रोब्लम हो सकती है।

बारिश के मौसम में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप यहाँ बताई कई टिप्स को अपनाकर मानसून के मौसम में भी खुद को स्टाइलिश नजर आ सकते है। तो फिर इस मानसून में भी बनाये अपना फैशन और खुलकर बारिश का मजा लें।

Subscribe to