Monsoon Fashion Trends 2018: ट्राय करें नए मौसम के कुछ नए फैशन ट्रेंड्स

Monsoon Fashion Trends 2018: ट्राय करें नए मौसम के कुछ नए फैशन ट्रेंड्स

गर्मियों के सीजन के बाद अब मानसून का सीजन दस्तक दे रहा है। यह सीजन गर्मी के दिनों से राहत दिलाने के साथ साथ अपने ड्रेसिंग सेंस और खुद को एक अलग और नया लुक देने का भी होता है।

इसमें लोग अपने पहनावे और अपने आप को एक नया लुक देने की पूरी कोशिश करते है। यह मानसून सीजन यंगस्टर्स को काफी पसंद आता है। यह पूरी तरह से फैशन लवर्स के लिए काफी अच्छा सीजन होता है।

इस सीजन में वैसे भी लोग ज्यादातर खिलते हुए रंग पहनना पसंद करते है। इसी के साथ अपने आप पर कई तरह के डिफरेंट स्टाइल भी ट्राय करते है।

इस लेख में हम आपको बता रहे मानसून फैशन ट्रेंड्स के बारे जो आज कल काफी ज्यादा पसंद किये जा रहे है। इस मानसून ट्रेंड्स से आपको भी अपने आप को देने के एक नया लुक मिल जायेगा, तो पढ़े Monsoon Fashion Trends 2018.

Monsoon Fashion Trends 2018: जाने बदलते मौसम के बदलते फैशन ट्रेंड्स

Monsoon-Fashion-Trends-2018-in-Hindi

ट्रेंचकोट दे स्मार्ट लुक

  • बारिश के मौसम में ट्रेंचकोट और शॉर्ट्स को बेहद पसंद किया जाता है।
  • बारिश के मौसम में मिनी स्कर्ट्स भी ज्यादा चलन में होती है।
  • क्योंकि मानसून के मौसम में इन सभी को कैरी करना काफी आसान हो जाता है।
  • इसी कंफर्ट की वजह से नीज तक लम्बे ट्रेंचकोट को स्टार्ट किया गया है।
  • यह लड़कियों में काफी ज्यादा पसंद किये जा रहे है।
  • बारिश के समय पर कॉटन और लाइका टेक्सचर ट्रेंचकोट मार्किट में ज्यादा चलन में है।
  • इसमें लोग ज्यादातर डॉट और फ्लावर प्रिंट्स पसंद कर रहे है।
  • ज्यादातर ऑफिस गोइंग गर्ल्स इसमें प्लेन कलर्स पहना भी पसंद करती है।
  • जैसे की मार्किट में लाल रंग ज्यादा पसंद किया जा रहा है उस हिसाब से ट्रेंचकोट भी लाल कलर में उपलब्ध है और लोग इसे भी काफी पसंद कर रहे है।
  • यह फैशन लवर्स की पहली पसंद होता जा रहा है।

स्टाइलिश फुट वियर भी जरुरी

  • मानसून होता ही हैं एक्सपेरिमेंट करने वाला सीजन।
  • फैशन लवर्स तो इस सीजन में अपने आप के ऊपर कई डिफरेंट कलर्स को लेकर एक्सपेरिमेंट करते है।
  • जब लोग अपने कपड़ों को लेकर एक्सपेरिमेंट कर रहे होते है तो अपने फुट वियर को कैसे पीछे छोड़ सकते है।
  • स्टाइलिश फुट वियर इस मौसम में ज्यादा पसंद किये जाते है।
  • अपने नार्मल सप्लीपर स्टाइल और हील्स को छोड़ कर कुछ नया ट्राय करते है।
  • इस नए और स्टाइलिश फुट वियर के लिए गमबूट या फिर मैकिन हील्स को भी पसंद किया जाता है।
  • यह मानसून में पहनने के हिसाब से एक काफी अच्छा ऑप्शन होता है।
  • साथ ही यह शार्ट ड्रेस पर काफी स्टाइलिश लुक भी प्रदान करता है।
  • वैसे इस बारिश के सीजन में लोग कलरफूल चीज़े ज्यादा पसंद करते है।
  • मार्किट में कलरफुल फुट वियर की डिमांड काफी बढ़ जाती है।
  • इस सीजन में ऑफिस गोइंग भी फॉर्मल्स में ब्राइट कलर को कंबाइन करके पहनना पसंद करते है।
  • वैसे इस सीजन में ब्लैक और ब्राउन लैदर शूज पहनने से बचना चाहिए।

फंकी एक्सेसरीज

  • मानसून के मौसम में लोग अपने आप को काफी ज्यादा अच्छा दिखाने के लिए अक्सर एक्सेसरीज इस्तेमाल करते है।
  • इन बारिश के मौसम में लोगो को अपनी ड्रेस और अपने फुट वियर के साथ साथ इन सब चीज़ो का भी ध्यान रखना चाहिए।
  • इन एक्सेसरीज में हैंडबैग्स का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है
  • इन हैंड बैग्स में कपड़े, जुट, कॉर्डराय, और रैक्जिन से बने एक्सेसरीज ज्यादा चलन में है।
  • इन हैंड बैग्स एक्सेसरीज में पलाइन की जगह पर प्रिंटेड बैग्स ज्यादा पसंद किये जाते है।
  • वैसे आज कल ब्लैक और ब्राउन कलर छोड़ कर यंगस्टर यलो और रेड कलर के हैंड बैग्स को पसंद कर रहे है।
  • इसी के साथ बेल्ट भी स्टाइलिश ड्रेस के साथ ज्यादा पसंद किये जा रहे है।
  • इन स्टाइलिश ड्रेस के साथ कैरी करने के लिए ब्लड प्रिंट और कलरफुल प्रिंट वाले बेल्ट्स लड़कियों की पहली पसंद बन गए है।

स्टाइलिश अम्ब्रेल्ला

  • बारिश के मौसम में अपने साथ अम्ब्रेल्ला रखना तो काफी ज्यादा जरुरी हो जाता है।
  • साथ ही लोग जब कभी भी बारिश के दिनों में अम्ब्रेल्ला इस्तेमाल करते है तो सोचते है कुछ अट्रैक्टिव लें।
  • इसके लिए आप को भी वो पुराने टाइप का ब्लैक कलर का अम्ब्रेल्ला इस्तेमाल करना इतना पसंद नहीं आता होगा।
  • आज कल के बदलते ट्रेंड के साथ लोग ज्यादातर कलरफुल और अट्रैक्टिव अम्ब्रेल्ला पसंद करते है।
  • इन अम्ब्रेल्ला में काफी कलर और डिज़ाइन लोगो को मार्किट में आसानी से मिल जाती है।
  • फ्लोरल प्रिंट के अम्ब्रेल्ला लड़कियों में काफी ज्यादा पसंद किये जाते है।
  • इसे सभी प्रकार की ड्रेसेस के साथ कैरी करना काफी ज्यादा आसान होता है और यह सभी के साथ मैच भी हो जाता है।
  • वैसे प्लैन अम्ब्रेल्ला में ऑरेंज और ओवल ग्रीन कलर के अम्ब्रेल्ला काफी ज्यादा पसंद किये जाते है।
  • इसी के साथ कॉलेज गोइंग गर्ल्स में अम्ब्रेल्ला के मैचिंग के फुट वियर पहनने का चलन भी काफी ज्यादा है।
  • इसके साथ बारिश से बचने के लिए रैनकोट भी फैशन में इन है।
  • लेकिन रैनकोट का स्टाइल और कलर ट्रेंडी होना चाहिए तभी आजकल लोग इसे पसंद करते है।

हेयर स्टाइल

  • बदलते मौसम के हिसाब से बालों का गिरना टूटना और थोड़ा रुष्ट होना एक आम बात है।
  • बारिश के मौसम में अक्सर ऐसा होता है की लोग अपने बालो को लेकर थोड़े ज्यादा चिंतित हो जाते है।
  • बालों की ऐसी हालत बदलते मौसम के अकॉर्डिंग अच्छी होती है।
  • मानसून में बालो का खास ध्यान रखना चाहिए।
  • इसमें सबसे बड़ी समस्या यह होती है की हेयर स्टाइल कौन सी बने जाए।
  • यह समस्या लड़को से ज्यादा लड़कियों में देखने को मिलती है।
  • इस मौसम के अकॉर्डिंग लम्बे बालों के लिए तो बेहतर होता है की पोनीटेल बना ली जाये।
  • इसके अलावा चाहे तो बालो के लिए छोटी गूथ के भी कोई हेयर स्टाइल बना सकते है।
  • इससे मानसून के दौरान होने वाले बालो के नुक्सान से बचा जा सकता है।

इस ऊपर दिए लेख में आज अपने जाना की किस तरह से आप अपने आप को मानसून के दौरान नया लुक दे सकते है और साथ ही 2018 के इस मानसून में कौन सी चीज़े काफी ज्यादा ट्रेंड में है जो आप अपने लिए ट्राय कर सकते है।

Subscribe to