Dressing Style for Girl 2018: फैशनेबल रहने के लिए अपनाये यह ट्रेंड

Dressing Style for Girl 2018: फैशनेबल रहने के लिए अपनाये यह ट्रेंड

समय के साथ फैशन में बदलाव भी होते रहता है। जैसे जैसे वक़्त बदलता है वैसे वैसे ही फैशन में भी बदलाव हो जाता है। ड्रेसेस, मेकअप, एक्सेसरीज जैसी फैशन वाली चीजों में अक्सर बदलाव होते रहते है।

हर कोई चाहता है की वह फैशनेबल लगे।साथ ही लोगो की तारीफ़ भी बटोर सके, और इसके लिए लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार आउटफिट का चुनाव करना भी बहुत आवश्यक होता है।

ट्रेंड में लेटेस्ट क्या चल रहा है इसके बारे में जानकारी रखना भी ज़रुरी होता है जिससे आप ट्रेंड के अनुसार फैशन को अपना सके और आपका एक फैशन स्टाइल बना रह सके। साथ ही लोग आपके स्टाइल को फॉलो करे। हो सकता है की लोग आप की फैशन स्टाइल देख कर आपको फैशन डीवा के नाम से भी बुलाने लगें ।

इस लेख के द्वारा जानते है इस साल के फैशन के बारे में जिसे अपनाकर आप फैशनेबल लग सकती है, साथ हीं कुछ नया और अलग लुक भी खुद को दे सकती है। पढ़िए Dressing Style for Girl 2018.

Dressing Style for Girl 2018: इन स्टाइल्स को अपनाकर बनिए फैशनेबल

Dressing-Style-for-Girl-2018

अल्ट्रा वॉयलेट कलर की उपयोगिता

  • अगर आप ध्यान दे तो पिछले साल में यलो और ऑरेंज कलर की ड्रेसेस के साथ मेकअप बहुत ही चलन में था जो की फैशन का ट्रेंड बना हुआ था।
  • लेकिन इस साल कलर्स में कुछ बदलाब हुए है जिसमे अल्ट्रा वॉयलेट कलर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस साल के ट्रेंडी और फैशनेबल क्लोथ्स में अल्ट्रा वॉयलेट कलर को ज्यादा जगह दी जा रही है ।
  • यदि आप भी इस साल अपने आप को स्टाइलिश बनाये रखना चाहती है तो इस कलर के कपड़ों का इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही इस कलर के लिपस्टिक और नेलपेंट भी बहुत जोरो शोरो से चल रहे है । इसे भी अपने फैशन का हिस्सा बना ले।

टैडी कोट का इस्तेमाल

  • जनवरी और फरवरी के मौसम में ठंड तो रहती है इसलिए इन महीनों में टैडी कोट का इस्तेमाल भी बहुत हो रहा है। जो ठण्ड से बचाने के साथ साथ फैशन का भी कार्य कर रहा है और इसमें एक अट्रेक्टिव लुक भी आता है।

  • टैडी कोट की खासियत यह है की यह हर तरह की आऊटफिट पर आसानी से सूट हो जाता है। आप चाहे तो अपनी पसंद के अनुसार लॉन्ग या शॉर्ट टैडी कोट का चुनाव कर सकती है। यह आपको एक अट्रेक्टिव लुक देगा और आप फैशनेबल भी लगेगी।

स्टेटमेंट इयरिंग्

  • ड्रेसेस के साथ साथ एयरिंग्स को भी बहुत पसंद किया जा रहा है। जिन लड़कियों को जूलरी पहनना अच्छा लगता है वह स्टेटमेंट इयरिंग् की डिजाइन को उपयोग कर सकती है।
  • आजकल स्टेटमेंट इयरिंग् बहुत चलन में है। इसके साथ ही बेंगल्स का भी कॉम्बिनेशन कर सकती है जो फैशन में काफी है।
  • यह इंडियन और वेस्टर्न दोनों प्रकार के ड्रेसेस पर बहुत ही खूबसूरत लगते है।
  • आपको बता दे की इसमें मैटेलिक और कलरफुल पर्ल को लड़कियाँ ज्यादा पसंद कर रही है।
  • आप भी अपनी ड्रेस के साथ इसे पहन सकती है और फैशनेबल दिख सकती है।

वाइड लेग पैंट का चलन

  • ट्राउजर, जींस और प्लाजो इन सबका चलन तो बहुत समय से है पर यदि आप कुछ डिफरेंट और अलग लगना चाहती है तो वाइड लेग पैंट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
  • यह देखने में जितना स्टाइलिश है उतना ही कम्फर्टेबल भी है।
  • इस पैंट के साथ शर्ट को इन करके पहनना एक अट्रेक्टिव लुक देता है साथ ही क्रॉप टॉप भी इस पर खूब जचता है।
  • इस तरह के पैंट को वर्किंग और कॉलेज गर्ल्स में बहुत पसंद किया जा रहा है, क्योंकि यह बहुत ही आसानी से कैरी किया जा सकता है।

प्रिंट ऑन प्रिंट

  • अब तक प्रिंटेट ट्राउजर के साथ प्लेन शर्ट को कैरी करने का चलन बहुत जोरो शोरो पर था। परन्तु अब इस ट्रेंड में भी परिवर्तन आया है। इस साल ‘प्रिंट ऑन प्रिंट’ फैशन में चल रहे है।
  • इसमें प्रिंटेट टॉप या शर्ट के साथ प्रिंटेट ट्राउजर या स्कर्ट को पसंद किया जा रहा है।
  • जिन लड़कियों को बोल्ड स्टाइल पसंद है उन्हें यह ट्रेंड ज्यादा पसंद आ रहा है। इसी कारण यह इस साल के ट्रेंड का अहम् हिस्सा बना हुआ है।

ड्रेसेस के साथ साथ गर्ल्स को कई लेटेस्ट हेयर स्टाइल भी लुभा रहे है। मेकअप, ड्रेसेस और एसेसरीज के साथ साथ हेयरस्टाइल भी फैशन में है जिनमे भी बदलाव होते रहते है। इस साल भी हेयरस्टाइल में कई ट्रेंडी स्टाइल का क्रेज है। जानते है यह कौन कौन से हेयरस्टाइल है जो आपको समय के साथ अपडेट रख सकते है।

बबल अप हेयर स्टाइल

  • जिन लड़कियों के बाल लम्बे होते है उनके ऊपर इस प्रकार का हेयर स्टाइल बहुत ही खूबसूरत लगता है।
  • इस हेयर स्टाइल में थोड़े थोड़े बालों को लेकर रबरबैंड की सहायता से बबल बनाते है। जो बहुत ही आकर्षक दिखते है।
  • शादियों के मौसम में इस तरह की हेयरस्टाइल गर्ल्स पर बहुत ही अच्छी लगती है, खासकर जब इस हेयरस्टाइल को इंडियन ड्रेस पर कैरी करना बहुत फबता है।

वेवी बैंग्स

  • टीनएजर गर्ल्स में इस तरह का हेयरस्टाइल बहुत ही पसंद किया जा रहा है।
  • आपको बता दे की 2017 में मैसी हेयर स्टाइल का चलन जोरो शोरो पर था, यह हेयर स्टाइल 2018 में भी लोकप्रिय है।
  • इस बार मैसी हेयर स्टाइल के लिए वेवी बैंग स्टाइल को अपनाया जा रहा है।
  • इसमें यह माथे को पूर्ण रूप से ढक लेता है और देखने में बहुत आकर्षक लगता है।

निर्वाना ब्लॉन्ड

  • कुछ लड़कियों को बालों में कलर करवाना अच्छा लगता है।
  • इन दिनों निर्वाना ब्लॉन्ड के हेयर कलर लड़कियों द्वारा पसंद किये जा रहे है। यह कलर गोल्डन कलर से मैच करता है। जो एक अलग लुक देता है।

बॉयज बैंग्

  • बॉयज बैंग कट एक अलग और डिफरेंट लुक देता है जो की लड़कियों में बहुत पसंद किया जा रहा है।
  • जिन लड़कियों को अपने लम्बे बालों के केयर करने का समय कम मिल पाता है उन लड़कियों को यह हेयर स्टाइल बहुत ही भा रहा है। खासकर वर्किंग गर्ल्स को।
  • यह हेयर स्टाइल वेस्टर्नवियर के साथ बहुत सुन्दर लगती है।

समय के साथ अपनी फैशन स्टाइल को भी चेंज करे। आप भी 2018 के इन स्टाइल्स को अपना कर स्टाइलिश और अट्रेक्टिव लग सकती है और अप टू डेट रह सकती है। तो देर किस बात की है जल्द ही अपनाये ये स्टाइल्स।

Subscribe to