Yoga for Beautiful Face: चेहरे को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करें ये योगसन

Yoga for Beautiful Face: चेहरे को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करें ये योगसन

चेहरा सुन्दर दिखे इसकी चाहत तो हर किसी को होती है। इसलिए चेहरे को सुन्दर और आकर्षक बनाने के लिए आप बहुत कुछ करते है। तरह तरह के फेक पैक, ब्यूटी प्रोडक्ट और पार्लर का उपयोग करते है। परन्तु उसमे भी जो सुंदरता आती है वह कुछ समय के लिए ही होती है और वो सुंदरता प्राकृतिक नहीं होती है।

यदि आप प्राकृतिक सुंदरता चाहते है और चेहरे की सुंदरता को ताउम्र बरक़रार रखना चाहते है। आप चाहते है कि आपका चेहरा हर समय दमकता रहे तो इसके लिए आप योग का अभ्यास शुरू कर सकते है।

योग एक ऐसा माध्यम होता है जो कि आपके चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाता है। साथ ही चेहरे की चमक को बनाये रखता है। योग के द्वारा आप अंदरूनी और बाहरी दोनों प्रकार की खूबसूरती पा सकते है।

अगर आप भी चेहरे की सुंदरता के साथ साथ शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त बनाये रखना चाहते है तो जानिए Yoga for Beautiful Face.

Yoga for Beautiful Face: चेहरे को सुन्दर और आकर्षक बनाने के लिए अपनाएं

Yoga-for-Beautiful-Face-in-Hindi

चेहरे को खूबसूरत और आकर्षक बनाये रखने के लिए कई प्रकार के योगासन का अभ्यास कर सकते है। उनमे से कुछ योग आसन इस प्रकार है-

हलासन

  • इस आसान को हलासन इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसकी अंतिम मुद्रा में शरीर का आकर हल के सामान दिखाई देता है।
  • चेहरे की खूबसूरती के लिए यह आसन बहुत ही उपयोगी होता है। इसके प्रतिदिन अभ्यास से चेहरे पर प्राकृतिक निखार के साथ ही त्वचा भी दमकती है।
  • चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ साथ यह बालों को भी झड़ने से रोकता है।
  • हलासन को करने के लिए पीठ के बल सबसे पहले लेट जाए। इसके बाद अपने हाथों को जांघों के पास रखे।
  • फिर अपने पैरो को धीरे धीरे ऊपर की तरफ उठाये, लेकिन पैरों को घुटनो से मोड़ना नहीं है। पहले 30 डिग्री फिर 60 और 90 डिग्री तक पैरों को लाये।
  • इसके बाद सांस को छोड़ते हुए अपने पैरों को पीठ के ऊपर से ले जाकर सिर के पीछे की ओर लाये और अपने पैरों की अँगुलियों को जमीन से टच कराये।
  • इस स्थिति में कुछ देर रुके और सामान्य सांस लेते रहे।
  • इसके बाद अपनी प्रारंभिक स्थिति में वापस आ सकते है।

भुजंगासन

  • भुजंगासन को करने से चेहरा तो सुन्दर बनता है ही साथ ही शरीर भी सुडोल और आकर्षक बनता है।
  • भुजंगासन को करने के लिए पहले पेट के बल लेट जाए।
  • इसके बाद अपनी हथेलियों को अपने कंधे की सीध में लेकर आये।
  • अब अपने दोनों पैरों को सीधा रखे, ध्यान रहे उनके बीच की दूरी ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • अब सांस को लेते हुए अपने शरीर के आगे के भाग को नाभि तक ऊपर उठाये।
  • इस स्थिति में कुश देर रुके और सांसों को सामान्य रखे।
  • इसके बाद अपनी सामान्य स्थिति में वापस आ सकते है।

मत्स्यासन

  • मत्स्यासन को करने से चेहरा तो सुन्दर बनता है ही साथ ही शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी भी दूर हो जाती है।
  • मत्स्यासन को करने के लिए सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाए।
  • इसके बाद धीरे धीरे पीछे की ओर झुके और फिर पूरी तरह पीठ के बल लेट जाए।
  • अब अपने बाएं पैर को दाएं हाथ से पकड़ ले और दाएं पैर को बाएं हाथ से पकड़ ले।
  • अब अपनी पीठ को ऊपर की तरफ करे लेकिन सिर को जमीन से लगाकर रखे।
  • ध्यान रहे कि घुटने भी जमीन पर होने चाहिए।
  • इसके बाद सांस लेते हुए सिर को पीछे की तरफ लेकर जाए।
  • इस स्थिति में सामान्य सांस ले। इसके बाद अपनी प्रारंभिक मुद्रा में वापस आ जाये।

त्रिकोणासन

  • त्रिकोणासन को करने से चेहरे से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती है। मुंहासो को ठीक करने के लिए भी यह आसन अच्छा होता है और चेहरा भी चमकदार बनता है।
  • इस आसन को करने के लिए खड़े हो जाए और पैरों को एक साथ जोड़ ले।
  • अब हाथों को शरीर के बगल में रखे। पैरों के बीच 2 से 3 फुट की दुरी रखे। इसके बाद अपनी बाँहों को कंधे तक फैलाये।
  • अब धीरे धीरे सांस लेते हुए दाईं बांह को सिर के ऊपर की ओर ले जाए।
  • इसके बाद साँस को बाहर की ओर निकलते हुए शरीर को बाए तरफ झुकाये।
  • दाईं बांह को ज़मीन के समांतर रखे और बाईं बांह बाएं पैर के समांतर रखे।
  • कुछ समय तक इस मुद्रा में बने रहे। इसके बाद अपनी प्रारंभिक मुद्रा में वापस आ जाए।

सर्वांगासन

  • सर्वांगासन त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने का कार्य करता है। यह झुर्रियों, पिम्पल्स और बढ़ती उम्र की गति को कम करने में मदद करता है।
  • साथ ही यह आसन मोटापे को भी कम करता है।
  • सर्वांगासन को करने के लिए एक मेट पर पीठ के बल लेट जाए।
  • इसके बाद अपने पैरों को धीरे धीरे 90 डिग्री तक ऊपर की तरफ उठाये।
  • अब अपने सिर को धीरे से पैरों की ओर लाने का प्रयत्न करे।
  • अपनी ठोड़ी को सीने से लगा कर रखे। कुछ देर इस मुद्रा में रहे और फिर अपनी प्रारंभिक अवस्था में वापस आ जाये।

बालासन

  • बालासन को करने से भी चेहरे की सुंदरता बढ़ती है।
  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले एड़ियों के बल बैठ जाए। अपने कूल्हों को एड़ी पर रखे।
  • इसके बाद आगे की तरफ झुके और अपने माथे को जमीन से टिका ले।
  • अब अपने हांथो को शरीर के दोनों तरफ से आगे की ओर बढ़ाये और फिर जमीन पर रखे।
  • आपकी हथेलियां आकाश की तरफ होनी चाहिए।
  • फिर धीरे से छाती के द्वारा जाँघो पर दबाव दें।
  • कुछ देर इस स्थिति में बने रहे और फिर वापस अपनी प्रारंभिक मुद्रा में आ जाये।

शीर्षासन

  • शीर्षासन को करने से चेहरे पर चमक आती है।
  • शीर्षासन को करने के लिए सबसे पहले घुटने के बल बैठ जाए और फिर सामान्य स्थिति में सांस ले।
  • इसके बाद अपनी अंगुलियों को इन्टर्लाक कर ले। और इन अंगुलियों पर अपने सिर को रखे।
  • फिर धीरे धीरे पैरों को अंगुलियों की मदद से ऊपर की तरह उठाये और सीधा रखे।
  • अपने शरीर का पूर्ण भार अँगुलियों और सिर पर ले। इस अवस्था में कुछ देर रहे फिर धीरे धीरे करके अपने घुटनों को मोड़ते हुए अपने पैरों को नीचे की तरफ लेकर आयें।

उपरोक्त आसनो को करने से चेहरे पर चमक आती है साथ ही चेहरा सुन्दर भी बनता है। आपके शरीर में रक्त संचार अच्छे से होने लगता है। जिससे शरीर की त्वचा में भी ग्लो आ जाता है। इसलिए नियमित अभ्यास करे।

Subscribe to