Health Benefits of Cheese: पनीर रखेगा आपके शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त

Health Benefits of Cheese: पनीर रखेगा आपके शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त

पनीर हर किसी को पसंद होता है, हर कोई इसे बड़े चाव से खाया करते हैं। होटलों और रेस्तराओं में पनीर के डिशेज की खपत सबसे ज्यादा होती है। पनीर के बहुत सारे डिशेज बनाये जाए हैं और सब एक से एक होते हैं।

घर में भी पर्व और त्योहारों में पनीर के डिशेज बनाये जाने का चलन आम है। होली, दिवाली, दशहरा हर त्यौहार में घर में पनीर से बने डिसेज जरूर बनाये जाते हैं। पनीर जितना स्वादिष्ट होता है उतना हीं स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

कहा जाता है की दूध से बनाये जाने वाले इस पनीर में दूध के सारे गुण मौजूद होते हैं और हम सब तो ये जानते हीं हैं की दूध हमारे शरीर के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसीलिए दूध से मिलने वाले सभी फायदे हमे पनीर भी दे सकता है और हमें स्वस्थ्य रख सकता है।

पनीर का इस्तेमाल हम कई प्रकार के डिसेज बनाने के लिए कर सकते हैं। हम इसकी मदद से सब्जी, सलाद, रोटी, मिठाई बगैरह बहुत सारी चीजे बना सकते हैं। आज के इस लेख के माध्यम से जानते हैं आखिर कैसे पनीर हमें हर तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकता हैं। पढ़ें Health Benefits of Cheese.

Health Benefits of Cheese: जाने पनीर के स्वास्थ्यवर्धक फायदे

Health-Benefits-of-Cheese-in-Hindi

अगर आपसे कोई सवाल करे की is Cheese Good for Health तो आप इसके जवाब में हाँ कह सकते हैं। शाकाहारी खाने का बादशाह अगर किसी को कहा जा सकता है तो वो सिर्फ पनीर को कहा जा सकता है। क्योंकि पनीर को हमेशा स्पेशल माना जाता है, ना सिर्फ इसके स्वाद के लिए बल्कि इसके फायदे के लिए भी।

आइये जानते हैं पनीर में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में

  • Cheese Nutrition की अगर बात करें तो पनीर में प्रोटीन तथा कैल्शियम के साथ साथ फास्फोरस, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन बी 12, जिंक, मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन और सेलेनियम जैसे तत्व प्रचुर मात्र में पाए जाते हैं। इसलिए यह शरीर में हड्डियों तथा दांतों को मजबूत बनाने का काम करता है।
  • आँखों, दिमाग और लीवर के लिए भी पनीर बहुत लाभकारी होता है। यह पाचन तंत्र, त्वचा और रक्त कोशिकाओं को शक्ति प्रदान कर के उनकी कार्य क्षमता को बढ़ा देता है।
  • पनीर के अन्दर लेक्टोज की मात्रा दूध की अपेक्षा थोड़ी कम होती है अतः जो लोग लेक्टोज होने की वज़ह से दूध का सेवन नहीं करते हैं वे भी इनका उपयोग निसंकोच हो कर के कर सकते हैं। इससे दूध वाले बाकी सारे पोषक तत्व आपको मिल जाते है।

आइये जानते हैं पनीर के फायदे: Paneer Benefits

गर्भावस्था में फायदेमंद

  • गर्भावस्था के दौरान हर किसी को बहुत तरह के संशय रहते हैं की आखिर क्या खाएं और क्या ना खाएं।
  • पनीर उन खाद्यपदार्थों में शामिल है जो गर्भावस्था की अवस्था में खाई जा सकती है।
  • पनीर के अन्दर प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन B 12 जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है जो गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खाना जरुरी होते है।
  • सामान्य दिनों की तुलना में गर्भावस्था के समय में महिलाओं को प्रोटीन के सेवन की आवश्यकता ज्यादा होती है और इसकी आपूर्ति किसी प्रोटीन युक्त वस्तु जैसे पनीर को खा कर की जा सकती है।

मांसपेशियाँ नुकसान से बची रहती है

  • हमारे बॉडी के सारे एक्टिविटी मांसपेशियों के माध्यम से संचालित होते हैं। इन एक्टिविटी के दौरान मांसपेशियों को कुछ नुकसान भी पहुँचता है।
  • पनीर में मौजूद प्रोटीन के इस्तेमाल से मांसपेशियों के नुकसान की पूर्ति हो जाती है। जिसके वज़ह से मांसपेशियाँ निरंतर कार्य करती रहती है।

वजन कम करने में करे मदद

  • वजन को कम कम करने के लिए जानकार बताते हैं की ज्यादा प्रोटीन तथा कम केलोरी वाले आहार के सेवन से वज़न को कम किया जा सकता है।
  • इसके लिए हीं Paneer को बहुत उपयुक्त होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन अधिक और केलोरी कम होती है।
  • प्रोटीन को पचने में दरअसल कार्बोहाईड्रेट से ज्यादा समय लगता है। इसीलिए प्रोटीन से भरपूर आहार लेने पर जल्दी हीं भूख नहीं लगती है। यह वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।

हड्डी और दांत के लिए फायदेमंद

  • हम सब जानते है की हड्डीयाँ तथा दाँतों की मजबूती के लिए हमें कैल्शियम के सेवन की जरुरत होती है है। पनीर के अन्दर कैल्शियम और फास्फोरस अच्छी मात्रा में मौजूद होते है।
  • बच्चों की बढ़ती उम्र में उनकी हड्डियाँ भी विकास करती है, और इसके लिए उनकी हड्डियों को बचाने के लिए कैल्शियम की अच्छी मात्रा दी जानी चाहिए। कैल्शियम की कमी के कारण उम्र बढ़ने पर बच्चों में ऑस्टीओ पोरोसिस जैसी हड्डी की कमजोरी वाली बीमारी हो सकती है।
  • पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का सेवन करने से दांत मजबूत बने रहते है और दांत में कीड़ा लगना या फिर दांत टूटने जैसी शिकायत भी नहीं होती है।

सेलेनियम के लाभ

  • पनीर के अन्दर पाया जाने वाला सेलेनियम नाम का तत्व शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता है और साथ हीं यह फ्री रेडिकल के नुकसान से भी शरीर को बचाने मे सहायता करता है, तथा मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया को भी सही बना के रखता है।
  • इसके अलावा सेलेनियम पुरुष तथा महिला दोनों हीं के लिए प्रजनन के अंगों के सही से कार्य करते रहने के लिए जरूरी होता है।
  • कैंसर और थायरॉइड जैसी बीमारी से यह आपको बचाता है। सेलेनियम की मात्र कम होने की वज़ह से ह्रदय सम्बंधित समस्याएं होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसीलिए इस तत्व का बहुत ज्यादा फायदा शरीर को मिलता है।

विटामिन से भरपूर

  • विटामिन बी 2 अर्थात राइबोफ्लेविन आपके शरीर को फ्री रेडिकल से बचाता है और साथ हीं यह आपको ह्रदय रोग से भी बचाता है।
  • खून में होने वाले लाल रक्त कण के निर्माण कार्य के लिए यह बहुत आवश्यक होता है।
  • यह माइग्रेन की समस्या को कम करता है साथ हीं यह दिमागी शक्ति तथा आयरन के अवशोषण के लिए भी बहुत आवश्यक होता है।
  • शाकाहारी लोगों में मांस का सेवन ना कर पाने के कारण अक्सर विटामिन बी 12 की कमी देखी जाती है।
  • इसी कारण से शरीर में कई तरह की बीमारियाँ भी जन्म ले लेती हैं पर सिर्फ दूध और पनीर आदि के सेवन से ही विटामिन बी 12 को प्राप्त किया जा सकता है अतः इनका उपयोग अवश्य करना चाहिए।

आज के लेख में पनीर के स्वास्थ्य लाभ के बारे में आपने जाना। आपने जाना की कैसे आपको पनीर के सेवन से बहुत सारे स्वास्थ्यवर्धक फायदे मिल सकते हैं। तो देर की बात की आज से हीं आप भी पनीर के फायदे का लाभ जरूर उठायें।

Subscribe to