Swiss Roll Recipe in Hindi: स्वादिष्ट और सेहतमंद स्विस रोल घर पर बनाये

Swiss Roll Recipe in Hindi: स्वादिष्ट और सेहतमंद स्विस रोल घर पर बनाये

बच्चों को बाहर की चीजें खाना बेहद पसंद होता है। खासकर क्रीम रोल, चॉकलेट, स्विस रोल जैसी चीजों के तो वे दीवाने होते है। जिसके लिए वह हर वक्त जिद करते रहते है क्योंकि यह चीजें बहुत ही स्वादिष्ट और लजीज होती है।

परन्तु पेरेंट्स बच्चों को बाहर का खाना खाने से मना करते है क्योंकि यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते है और यदि आप चाहती है कि आपका बच्चा इन चीजों का आनंद भी ले सके और वह सेहतमंद भी रहे, तो आप इन्हे घर पर बना सकते है।

आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए आज हम आपको स्विस रोल को आप घर पर ही बनाने की विधि आपको बता रहे है। जिसके बाद आप इसे अपने बच्चों को खिलाये, इससे बच्चे भी खुश रहेंगे और आपको भी अच्छा लगेगा।

स्विस रोल को घर पर बनाना आसान है और इसे किसी गैस या फिर ओवन की आवश्यकता भी नहीं होती है और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। तो आईये जानते है Swiss Roll Recipe in Hindi.

Swiss Roll Recipe in Hindi: जानिए कैसे बनाये चॉकलेट स्विस रोल

Swiss-Roll-Recipe-in-Hindi

स्विस रोल बनाने की विधि

बच्चों को चॉकलेट और चॉक्लेट से बनी चीजे बहुत ही पसंद होती है इसके लिए आप यह चॉकलेट से बनी स्विस रोल को घर पर ही बना कर बच्चों को दे सकती है। जाने इसे कैसे बनाना है।

सामग्री

  • नारियल का बुरादा 100 ग्राम
  • बिस्कुट 200 ग्राम (अपनी पसंद अनुसार )
  • मक्खन (बिना नमक वाला) 50 ग्राम
  • कोको पाउडर - 3 चम्मच
  • वनीला एसेंस - 1 चम्मच
  • शक्कर का पाउडर - 4 चम्मच

बनाने की विधि

  • स्विस रोल बनाने के लिए सबसे पहले बिस्कुट को तोड़ ले और उनके छोटे छोटे पीस कर ले।
  • इसके बाद बिस्कुट के पीस को मिक्सी में ग्राइंड कर ले और उनका पाउडर बना ले।
  • फिर बिस्कुट के पाउडर को एक बर्तन में निकाल ले और उसमे कोको पाउडर व् चीनी पाउडर 3 चम्मच अच्छी तरह से मिला ले।
  • इसके बाद एक छन्नी ले और इस मिश्रण को अच्छे से छान ले।
  • अब इस मिश्रण में आधा मक्खन डाले और थोड़ा थोड़ा दूध डालकर इसे अच्छे से मिला ले।
  • जिस प्रकार आटे को मलते है ठीक उसी प्रकार इसे भी दूध की सहायता से धीरे धीरे मसल ले।
  • इसे तब तक मिलाये जब तक की एक स्मूथ और चिकना डो तैयार न हो जाए। इसके बाद इसे अलग रख दे।
  • गोले के बुरादे का मिश्रण तैयार कर ले।
  • इस मिश्रण को एक बर्तन में रखे और उसमे बची हुई चीनी पाउडर, मक्खन, वनीला एसेंस और 1 चम्मच दूध डाल दे और उसे अच्छी तरह से मिला ले।
  • स्विस रोल बनाने के लिए एक बटर पेपर ले ले और उस पेपर को मक्खन या फिर घी से चिकना कर ले।
  • ऐसा करने से रोल उस पर चिपकता नहीं है।
  • इसके बाद चॉकलेट मिश्रण में से आधा मिश्रण ले और उसका एक बड़ा गोला बना ले। फिर इसे बटर पेपर पर रख दे।
  • फिर इस चॉकलेट के मिश्रण को बेलने के लिए बेलन ले और उसे भी हल्का चिकना कर ले और बेलन की सहायता से चॉकलेट के मिश्रण को हलके हांथो से बेलकर रोटी की तरह बना ले।
  • इसके बाद तैयार किये हुए गोले के मिश्रण को ले और उसे चम्मच की सहायता से समान मात्रा में मिला दे और हांथो से अच्छे से दबाएं ताकि चॉकलेट की रोटी पर यह अच्छी तरह से चिपक जाए।
  • इतना करने के बाद बटर पेपर को उठाये और उसका रोल बनाते जाए।
  • रोल बन जाने के बाद बटर पेपर में रखे और स्विस रोल को दोनों तरफ से बटर पेपर के साथ सील कर दे।
  • फिर इसे एक से दो घंटे के लिए फ्रीज में रख दे ताकि यह अच्छी तरह से सेट हो जाए।
  • अब दो घंटे बाद इसे फ्रीज से बाहर निकाल ले और बटर पेपर को अलग कर दें।
  • आप देखेंगे कि आपका स्विस रोल एकदम टाइट हो गया होगा इसे आप कैंची की मदद से कुछ इंच तक काट ले।
  • इस तरह आपका स्विस रोल बनकर तैयार हो जायेगा।

इस तरह आप अपने बच्चों को यह लजीज डिश घर पर बनाकर खिला सकती है। साथ ही इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है और समय भी नहीं लगता है। इसे किसी भी समय आप आसानी से बना कर सर्व कर सकती है।

अन्य जानकारी

  • यदि आपको चॉकलेट स्विस को ओर ज्यादा चॉकलेटी बनाना है तो उसमे कॉफी पाउडर का भी उपयोग कर सकते है।
  • यदि आपके पास कोको पाउडर नहीं है तो आप चॉकलेट सीरप का भी इस्तेमाल कर सकती है।
  • चॉकलेट स्विस रोल को आप 15 दिनों तक एयर टाइट डब्बे में रख सकते है।
  • यदि आप चाहे तो गोले के बुरादे में चीनी पाउडर, दूध और मक्खन के स्थान पर कंडेंस मिल्क का भी उपयोग कर सकती है।
Subscribe to