Thalipeeth Recipe in Hindi: हेल्दी, पौष्टिक और स्वादिष्ट रेसिपी

Thalipeeth Recipe in Hindi: हेल्दी, पौष्टिक और स्वादिष्ट रेसिपी

अक्सर हम एक ही प्रकार का व्यंजन बना कर ऊब जाते है और साथ ही यह परिवार वालो को भी पसंद नहीं आता है। फिर लगता है की कुछ नया व्यंजन बनाया जाये जो कम समय में बने और जिसे खाने में भी आनंद आये।

यदि आप चाहते है की आप जो व्यंजन बनाये वह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी हो तो उसके लिए आप थालीपीठ को ट्राय कर सकती है। यह आपके परिवार को भी बहुत पसंद आएगी।

यह एक महाराष्ट्रियन डिश होती है जो खाने में स्वादिष्ट होती है और इसे बनाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। साथ ही यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है।

थालीपीठ को बनाना भी आसान होता है, बस इसके लिए यह जानकारी होनी चाहिए की इसे बनाने के लिए क्या क्या लगता है। इसके लिए जानते है Thalipeeth Recipe in Hindi.

Thalipeeth Recipe in Hindi: जानिए इसे बनाने की विधि

Thalipeeth-Recipe-in-Hindi

आवश्यक सामग्री

1 कप - थाली पीठ भाजनी आटा
आधा कप गोभ ी- कद्दूकस किया हुआ
2 - उबले हुये आलू
3-4 टेबल स्पून - तेल
1 टेबल स्पून - तिल
1/4 चम्मच - हल्दी पाउडर
1/4 चम्मच - लाल मिर्च पाउडर
बारीक कटा हुआ - हरा धनियां
1 बारीक कटी हुई - हरी मिर्च
स्वादानुसार नमक

थालीपीठ भाजनी का आटा

  • थालीपीठ के लिये भाजनी का आटा बाजार में आसानी से उपलब्ध रहता है आप चाहे तो इसे बाजार से ले सकती है।
  • यह आटा गेहूं और भुनी हुई दालो को मिला कर बनाया जाता है।

थालीपीठ भाजनी का आटाा घर पर बनाने की विधि

  • भाजनी आटा बनाने के लिये 1 कप बाजरा, 1 कप ज्वार, 1 कप चावल, 1 कप गेहूं ले और इसके साथ दालों में आधा कप उड़द की दाल, आधा कप चने की दाल, आधा कप मौठ की दाल तथा साथ ही 1 चम्मच साबुत धनिया, 1 चम्मच जीरा ले लें।
  • इस सभी को अलग अलग करके अच्छी तरह से भून ले।
  • ध्यान रहे की इसे इतना भूनना है की यह भूरे रंग का हो जाए।
  • इसके बाद सारी साम्रगी को मिला दे और इसे पीस कर इसका आटा बना ले।
  • इस तरह भाजनी आटा बनकर तैयार हो जायेगा।

थालीपीठ बनाने की विधि

  • थालीपीठ बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में भाजनी आटे को ले लें। फिर इस आटे में हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनियां तिल, गोभी और आलू को डाल दे। याद रहे की आलू को आटे में मिलाने से पहले इसे बारीक मैश कर ले इसके बाद ही इसे डाले।
  • इसके बाद इसमें एक चम्मच तेल भी डाल दे और फिर इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला ले।
  • आटे को गुथने के लिए हल्का गरम पानी ले और उसकी सहायता से थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर आटे को नरम होने तक गूँथ ले।
  • इसके बाद 15 मिनिट के लिए आटे को अच्छे से ढक कर रख दे। 15 मिनिट के बाद आटा थाली पीठ बनाने के लिए तैयार हो जायेगा।
  • फिर लोई बनाने के लिए थोड़ा सा आटा ले और फिर उसे सूखे भाजनी आटे में लगा कर गोल लोई बना ले। जिस प्रकार रोटी बनाने के लिए किया जाता है।
  • इस आटे की अपने इच्छानुसार रोटियां बना से और बीच में उंगली से उसमे एक होल कर दे।
  • इतना करने के बाद तवे को गरम कीजिये। तवे पर थोड़ा सा तेल डाल दे ताकि वह चिकना हो जाए। इसके बाद थालीपीठ को गरम तवे पर डाले ताकि वह सिक सके।
  • इसके बाद थाली पीठ को दोनों तरफ से अच्छी तरीके से सेक ले। फिर थोड़ा तेल लगा कर उसे सेके जैसे पराठे को सेका जाता है।
  • थालीपीठ के बीच में जो होल किया है उसमे भी थोड़ा सा तेल डाल दे, जिससे की वह भी अच्छे से सिक जाए। ऐसा करने से थालीपीठ का निचला हिस्सा खस्ता और कुरकुरा हो जाता है।
  • थालीपीठ को दोनों तरफ से पलट कर कुरकुरा और ब्राउन रंग का होने तक सेक ले।
  • इस तरह अब सारे थालीपीठ को सेंक सकते है।
  • आपको बता दे की तवे पर एक से अधिक थालीपीठ को भी सेका जा सकता है।
  • इस तरह स्वादिष्ट थाली तैयार हो जाएगी जिसे आप चटनी, अचार और दही के साथ भी परोस सकते है।

अन्य जानकारी

  • यदि आप थालीपीठ को और अधिक पौष्टिक बनाना चाहती है तो उसमे अपनी पसंद के अनुसार बन्द गोभी, प्याज, पालक, गाजर भी मिला सकती है।
  • इन्हे आटे में मिलाते समय बारीक काट कर ही मिलाये। नहीं तो थालीपीठ को बनाने में कठिनाई हो सकती है।
  • आप इसमें मौसमी सब्जियों का उपयोग भी आसानी से कर सकती है और साथ ही भाजनी आटे में अपनी पसंद के अनाज का इस्तेमाल भी कर सकती है।

थाली पीठ महाराष्ट्र की परम्परागत रैसिपी है जिसे पूरे देश में बड़े चाव के साथ खाया जाता है। यह बहुत ही पौष्टिक होती है इसलिए इसे ज्यादा लोग पसंद भी करते है आप भी इसका स्वाद ले सकते है और अपने मेहमान को भी इसे खिला सकते है।

Subscribe to