Tulsi for Skin: त्वचा के लिए अनेक रूपों से फायदेमंद तुलसी

Tulsi for Skin: त्वचा के लिए अनेक रूपों से फायदेमंद तुलसी

हमारे देश में तुलसी में एक ऐसा पौधा है जो पूजनीय होने के साथ साथ गुणकारी भी है। यह कई बीमारियों का इलाज करने में काम आता है। इसका प्रयोग औषधियां बनाने में भी किया जाता है, इसके पत्ते, जड़ और बीज सभी गुणकारी होते है।

तुलसी का एक पौधा इतना गुणकारी होता है कि उसका सेवन शरीर के सभी अंगो को किसी न किसी रूप में लाभ पहुंचता है। तुलसी में विटामिन K, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल जैसी प्रॉपर्टीज होती है जो की ह्यूमन बॉडी के लिए कही न कही फायदेमंद ही साबित होती है।

तुलसी हमारी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बनाये रखने और बालो को बढ़ाने के साथ ब्लैकहेड्स, डैंड्रफ हटाने में भी कारगर साबित होती है। आयुर्वेद में भी तुलसी के अनेक फायदों का विवरण किया हुआ है।

तुलसी का इस्तमाल हम कई तरह से कर सकते है, इसे चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता को बरकरार रखने के लिए अलग अलग तरह से प्रयोग किया जा सकता है। इस लेख में आप पढ़ेंगे Tulsi for Skin.

Tulsi for Skin: चेहरे को आकर्षक बनाने में सहायक

Tulsi-for-Skin-in-Hindi

चेहरे पर चमक लाने के लिए

  • तुलसी के पौधे के कुछ पत्ते लेकर उसे पीस ले, फिर उसमे दूध का पाउडर मिलाये और पेस्ट बना ले।
  • इसके बाद इस पेस्ट को 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाए रखिये फिर सादे पानी से चेहरा धो ले।
  • इससे आपको चेहरे पर ग्लो महसूस होगा और चेहरा दमकने लगेगा।
  • इसे नाज़ुक त्वचा वाले भी इस्तमाल कर सकते है इससे कोई नुक्सान नहीं होता है।

एक्ने हटाने के लिए

  • तुलसी और नीम के कुछ पत्ते लेकर इनका पेस्ट बना ले।
  • फिर इस पेस्ट मे आधा चम्मच चन्दन पाउडर और दो चम्मच गुलाब जल मिलाए।
  • इस पेस्ट को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखे और उसके बाद सादे पानी से चेहरा धो ले।
  • तुलसी और नीम दोनों पौधे ही एंटी-इन्फलेमेट्री और एंटी-बैक्टेरियल गुण से युक्त होते है इसलिए एक्ने हटाने में मददगार होते है।
  • इस फेसपैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करे।

सुखी त्वचा से राहत पाने के लिए

  • तुलसी के पत्तो का पाउडर बना ले और उसमें दही मिला कर पेस्ट तैयार कर ले।
  • फिर इसे 10 - 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए रखे और सादे पानी से चेहरा धो ले।
  • इससे चेहरे का सूखापन दूर होगा।

ऑयली त्वचा से छुटकारा पाने के लिए

  • तुलसी के पत्तो का पाउडर बना ले और उसमें एक चम्मच मुल्तानी मिटटी मिलाकर के पेस्ट बना लिजिए।
  • ओर बेहतर परिणाम के लिए इसमें कुछ बून्द गुलाब जाल भी मिलाये।
  • फिर इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए रखे और ठंड़े पानी से धो लें।
  • इससे आपको ऑयली त्वचा से छुटकारा भी मिल जायेगा साथ ही आपकी त्वचा दमकती नजर आएगी।

चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए

  • तुलसी के पत्तो का पाउडर बना ले और फिर टमाटर का पल्प मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले।
  • इसके बाद इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए रखिये और ठंड़े पानी से धो ले।
  • इससे चेहरे के दाग धब्बो से छुटकारा मिलेगा और त्वचा साफ होगी।

त्वचा की ताज़गी के लिए

  • तुलसी का पाउडर, मुल्तानी मिट्टी और चन्दन पाउडर मिक्स कर ले।
  • फिर उसमे गुलाब जल और जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बना ले।
  • इसे चेहरे पर 15 - 20 मिनट तक लगाकर रखिये फिर ठंड़े पानी से चेहरा धो ले।
  • इससे चेहरे की खोयी रौनक लोट आएगी।

चेहरे के क्लीनअप के लिए

  • तुलसी की पत्तियों के साथ निम्बू के रस की बुँदे मिला कर पेस्ट तैयार कर ले।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखे और फिर ठंड़े पानी से धो ले।
  • इससे आपके चेहरे की गंदगी दूर होगी और साथ ही कील मुहांसे दूर करने भी फायदेमंद होगा।

त्वचा को रिफ्रेश करने के लिए

  • तुलसी के कुछ सूखे पत्ते लेकर पानी में उबले।
  • फिर उस पानी को रेफ्रिजेटर में जमा कर आइस क्यूब्स बना लें।
  • इन आइस क्यूब्स से दिन में एक बार अपनी त्वचा पर मसाज कीजिये।

चेहरा धोने के लिए

  • तुलसी के कुछ पत्ते लेकर उसे पीस ले।
  • उसमे पानी मिलाकर उसका पेस्ट बना ले।
  • फिर इस पेस्ट को रोज़ फेसवॉश की तरह इस्तमाल करे।

क्लेंजर के लिए

  • तुलसी की सुखी पत्तियों का पाउडर बना ले।
  • इसके बाद एक बर्तन में पानी तेज़ गर्म करे और फिर उसे ठंडा होने दे।
  • अब दोनों को मिलाकर छान ले और एक स्प्रे बॉटल में डाल दे।
  • इसे रोज़ कॉटन बॉल या पैड से चेहरे पर लगाए।

ब्लैकहेड्स कम करने के लिए

  • तुलसी के पत्तो को पानी में गिला कर ले।
  • फिर तुलसी के पत्तों को ब्लैकहेड्स वाले एरिया पर लगाए।
  • 5 मिनट तक लगे रहने दीजिये फिर चेहरा नार्मल पानी से धो ले।
  • तुलसी के एंटीबैक्टीरियल तत्व ब्लैकहेड्स रोकने में मददगार साबित होते है।

एंटी-ऐजिंग के लिए

  • तुलसी के कुछ ताज़े पत्तों को पीस कर उसका पेस्ट बना ले।
  • फिर बिना कुछ मिलाये उसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए और फिर ठन्डे पानी से धो लीजिये।
  • इसे रोज़ लगाए और फर्क खुद महसूस कीजिये।

डैंड्रफ से छुटकारे के लिए

  • तुलसी के तेल की कुछ बुंन्दे नारियल के तेल के साथ मिला लीजिये।
  • सोने से पहले स्कैल्प पर अच्छी तरह इस तेल से मसाज करिये।
  • फिर सुबह माइल्ड शैम्पू से बाल धो ले।

बालो का गिरना रोकने के लिए

  • तुलसी के पाउडर के साथ आमला के पाउडर को मिला ले।
  • फिर एक चम्मच नारियल तेल डाल कर पेस्ट तैयार कर ले।
  • इसे बालो में लगाए और 30 मिनट तक रहने दे।
  • इसके बाद बाल अच्छी तरह से धो ले।

पिम्पल हटाने के लिए

  • तुलसी के पत्तो का रस और निम्बू का रस ले।
  • दोनों के रस को बराबर मात्रा में मिला ले।
  • फिर इसे रोज़ चेहरे पर लगाए।
  • इससे पिम्पल ठीक हो जायेंगे और चेहरे की रंगत भी खिलेगी।

त्वचा संक्रमण से बचाने के लिए

  • तुलसी के ताज़े पत्तो को सरसो के तेल में उबालें।
  • जब तक की तुलसी के पत्ते गहरे रंग के न हो जाये तब तक उसे उबालते रहे।
  • फिर इस तेल को छान ले और संक्रमित जगह पर लगाए।

जैस कि आपन जाना की तुलसी के पत्ते किस किस तरह से हमारी त्वचा के लिए लाभकारी साबित होते है। अगर आप भी इस तरह की किसी समस्या से गुजर रहे है तो ऊपर बताये गए तरीको को अपनाये और सुन्दर व् ग्लोइंग त्वचा पाए।

Subscribe to