Walnut Oil Benefits in Hindi: त्वचा, शरीर और बालों के लिए लाभकारी अखरोट का तेल

Walnut Oil Benefits in Hindi: त्वचा, शरीर और बालों के लिए लाभकारी अखरोट का तेल

अखरोट एक प्रकार का ड्राई फ्रूट है जो की ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक महान स्रोत होता है। अखरोट का सेवन दिमाग के विकास के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

अखरोट मानव के स्वास्थ्य से लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होता है इसका यदि नियमित सेवन किया जाए तो यह बालों और त्वचा की रक्षा करने का कार्य करता है इसलिए अखरोट का उपयोग कई सौंदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता आ रहा है। साथ ही कई रोगों से भी शरीर को दूर रखने में मदद करता है।

अखरोट से निर्मित तेल भी उतना ही असरकारी होता है जितना की अखरोट का सेवन। अखरोट का तेल विभिन्न प्रयोजनों के लिए उपयोग किया जाता है। इस तेल का निर्माण अधिकतर चीन, ईरान, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूक्रेन और भारत में किया जाता है।

अखरोट के तेल में पाए जाने वाले खनिजों और पोषक तत्वों के कारण कई स्वास्थ्य-वर्धक गुण भी होते है। इसके लिए जानते है Walnut Oil Benefits in Hindi.

Walnut Oil Benefits in Hindi: जानिए इसके अद्भुत फायदे और आवश्यक जानकारी

Walnut-Oil-Benefits-in-Hindi

त्वचा के लिए फ़ायदेमंद

  • त्वचा से सम्बंधित समस्याओं को दूर करने में भी अखरोट का तेल लाभकारी होता है।

फंगल संक्रमणों के विरुद्ध लड़ने में सहायक

  • फंगल संक्रमणों को दूर करने के लिए अखरोट का तेल बहुत उपयोगी होता है। jock itch(दाद का का एक प्रकार) और कैंडिडा जैसे कवक संक्रमणों के इलाज के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।
  • अखरोट के तेल में टी ट्री आयल की कुछ बूंदों को मिलकर भी संक्रमणों का भी इलाज किया जा सकता है।
  • इस तेल का उपयोग अन्य एंटी फंगल पदार्थ जैसे लहसुन के साथ भी कर सकते है।
  • मुँहासे के खिलाफ लड़ने में भी अखरोट का तेल लाभकारी होता है।

झुर्रियों के लिए

  • त्वचा पर होने वाली झुर्रियों के कारण उम्र बड़ी लगने लगती है साथ ही चेहरा भी रुखा और बेजान हो जाता है।
  • अखरोट के तेल का उपयोग करने से त्वचा पर होने वाली झुर्रियां कम हो जाती है। जिससे आप जवां दिखने लगते है साथ ही त्वचा में भी चमक आ जाती है।
  • साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा पर पड़ने वाली लाईने भी दूर हो जाती है।
  • इसमें विटामिन बी के गुण पाए जाते है जो की बुढ़ापे की गति को भी कम करने में मदद करता है। तनाव और चिंता का प्रभाव भी त्वचा पर पड़ता है इसलिए अखरोट का तेल इन समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

सोरायसिस का इलाज

  • कुछ लोगो को सोरायसिस की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
  • अखरोट का तेल सोरायसिस के लिए फायदेमंद होता है।
  • सोरायसिस रोगी यदि अपने नहाने के पानी में अखरोट के तेल की कुछ बुँदे डालकर नहाए तो उन्हें इससे लाभ प्राप्त होगा।

आँखों के पास के काले घेरे

  • आँखों के पास काले रंग के घेरे आने से व्यक्ति रोगी और थका हुआ नजर आने लगता है। साथ ही यह चेहरे की शोभा को भी कम कर देता है।
  • मेकअप के जरिये इसे कुछ हद तक छुपाया जा सकता है परन्तु यह दिखने में अच्छे नहीं लगते है।
  • काले घेरे के उपचार के लिए अखरोट का तेल सहायक होता है।
  • अखरोट के तेल को हल्का गर्म करने के बाद आँखों के काले घेरों पर लगाने से यह धीरे धीरे दूर होने लगते है।

मानव स्वास्थ्य लाभ

मानव शरीर से जुड़े रोगों के लिए भी अखरोट का तेल फ़ायदेमंद होता है।

इन्फ्लोमैट्री रोग और पाचन समस्याओं का इलाज

  • यह अस्थमा, एक्जिमा और गठिया जैसे रोग को दूर करने में मदद करता है।
  • अखरोट के तेल में उच्च स्तर के फैटी एसिड पाए जाते है जो की इन बीमारियों से लड़ने में मदद करते है।
  • यह पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी होता है। इसके इस्तेमाल से पाचन सम्बन्धी समस्याएं भी दूर हो जाती है।

कार्डियोवास्कुलर रोगों को कम करता है

  • यह ह्रदय से सम्बंधित समस्याओं के निदान के लिए भी लाभकारी होता है।
  • अखरोट के तेल का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।
  • इसके कारण हीं कार्डियोवास्कुलर रोगों से मुक्ति मिल जाती है।
  • अतः इस प्रकार की समस्याओं के निदान के लिए नियमित आहार में अखरोट के तेल का सेवन करना उचित होगा।

वजन कम करे

  • अधिकांश लोगो की समस्या है वजन को कम कैसे किया जाए?
  • अखरोट का तेल वजन को कम करता है । वजन को कम करने के लिए आप सलाद में अखरोट के तेल की कुछ बुँदे डाल कर सेवन करे। इससे लाभ प्राप्त होगा।

बालों के लिए लाभकारी

बालों से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए भी यह बहुत उपयोगी होता है।

झड़ने से बचाये

  • बालों का सामान्य मात्रा में झड़ना स्वाभाविक होता है लेकिन यदि बाल असामान्य से अधिक मात्रा में झड़ने लगते है तो यह गंजापन की समस्या भी बन सकती है । साथ ही बालों की सुंदरता भी खो जाती है।
  • बालों के झड़ने को रोकने के लिए अखरोट के तेल का इस्तेमाल करना लाभकारी होता है।
  • अखरोल के तेल में ओमेगा -3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो की बालों के विकास में सहायक होता है।

रूसी को दूर करे

  • डैंड्रफ अर्थात रुसी को ख़त्म करने के लिए भी अखरोट के तेल का योगदान रहता है।
  • यह सिर में उपस्थित सभी प्रकार की गन्दगी को दूर कर देता है इसलिए इस तेल को नियमित रूप से लगाने पर रुसी की समस्या दूर हो जाती है।

बालों के बढ़ने में सहायक

  • अखरोट के तेल में पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में होता है जो की बालों के विकास के लिए उत्तम होता है।
  • अखरोट के तेल का उपयोग करने से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है।

अन्य जानकारी

  • अखरोट के तेल का उपयोग खाने में भी किया जाता है
  • इसके तेल से आप व्यंजन बना सकते है।
  • इसका सेवन करने से नींद बहुत अच्छी आती है।
  • अखरोट का तेल हड्डियों और यकृत के लिए भी फ़ायदेमंद होता है।
  • आपको बता दे की अखरोट का तेल एक अच्छा विष निवारक भी है जो शरीर में से विष को बाहर निकाल देता है।

नोट - यदि आपको अखरोट के तेल के इस्तेमाल से त्वचा सम्बन्धी समस्या जैसे जलन या फिर खुजली हो रही है तो इसका इस्तेमाल न करे। साथ ही अपने डॉक्टर से परामर्श कर के इसका उपयोग करे।

Subscribe to