Aloe Vera For Hair Growth: बालों को झड़ने से रोकने और घना बनाने में सहायक एलोवेरा

Aloe Vera For Hair Growth: बालों को झड़ने से रोकने और घना बनाने में सहायक एलोवेरा

आपके बाल यदि खूबसूरत होंगे तो आपका चेहरा भी खिला खिला नजर आएगा। बालों की सुंदरता चेहरे पर दमकती है जिसके कारण हर कोई चाहता है की उनके बाल सुन्दर और खूबसूरत रहे।

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए उनकी देखभाल करना भी जरूरी होता है। बालों की केयर करने के लिए आप एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं।Aloe Vera for Hair बहुत ही अच्छा होता है। यह बालों को मजबूत बनाने के साथ साथ सिल्की भी बनाता है।

एलोवेरा को आप बालों के लिए कई तरह से उपयोग कर सकती हैं जैसे की उसे डायरेक्ट लगा सकती है या फिर उसका हेयर मास्क के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती है। एलोवेरा का जूस भी बालों के लिए लाभकारी होता है।

एलोवेरा अनेक गुणों से भरपूर होता है। इस लेख में आइये आज जानते है एलोवेरा बालों के लिए किस तरह फ़ायदेमंद होता है। जानते है  Aloe Vera For Hair Growth के बारे में।

Aloe Vera For Hair Growth: जाने कितना फ़ायदेमंद है बालों के लिए एलोवेरा

आइये जानते हैं Benefits of Aloe Vera for Hair.

बालों का झड़ना करे बंद: Aloe Vera for Hair Loss

  • एलोवेरा का उपयोग करने से यह बालों को झड़ने से रोकता है जिससे बाल मजबूत और घने होते है।
  • इसके इस्तेमाल के लिए थोड़ा सा एलोवेरा जेल ले लें और उसमे कैस्टर ऑयल को मिला ले।
  • इस मिश्रण को रात के समय बालों पर लगाए और रात लगा रहने दे। सुबह शेम्पू की मदद से बालों को धो ले।
  • ऐसा करने से बालों का झड़ना कम होता है बाल लम्बे और घने होते है।

रुसी को दूर करे

  • रुसी को दूर करने के लिए भी एलोवेरा बहुत ही असरकारी होता है। इसका उपयोग करने से रुसी तो दूर हो ही जाती है साथ ही बालों को चमक भी मिलती है।
  • रुसी को दूर करने के लिए थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें और उसमे थोड़ी मात्रा में टी ट्री आयल को मिला दे।
  • साथ ही गुलाबजल की भी कुछ बूंदो को डाले। इस मिश्रण को नहाने से आधे से एक घंटे पहले लगाए।
  • इसके बाद अपने सर को अच्छी तरह से धो लें। ऐसा करने से बालों से रुसी पूरी तरह से चली जाती है।

बालों को मजबूत बनाये

  • बालों को मजबूत बनाने के लिए एलोवेरा किसी औषधि के कम नहीं होता है यह बालों को मजबूत बनाकर उसे लम्बा और स्वस्थ बनाता है।
  • इसके उपयोग के लिए थोड़ा सा नारियल तेल और एलोवेरा जेल को बराबर मात्रा में मिला ले। फिर इस मिश्रण से बालों में हल्का मसाज कर के लगा ले।
  • इसे आप जितनी देर लगाना चाहते है लगा रहने दे।
  • उसके बाद बालों को शेम्पू से अच्छे से धो लें। ऐसा करने से बालों में मज़बूती आती है।
  • इस मिश्रण को आप हफ्ते में दो बार लगाए। यह बहुत ही असरकारी होता है

बालों की नमी बरकरार रखने में मददगार

  • बालों की नमी को बनाये रखने के लिए आप एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते है यह बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।
  • इसके उपयोग के लिए थोड़ा सा एलोवेरा जेल ले लें और उसमे सामान मात्रा में नारियल का तेल मिला लें, साथ ही शहद की कुछ बूंदो को भी इसमें डाल कर इसक मिश्रण तैयार कर ले।
  • इस मिश्रण को आधे घंटे तक लगा रहने दे फिर बालों को पानी से धो लें। ऐसा करने से बालों में नमी बनी रहती है।

बालों के बढ़ने में मदद करे

  • बहुत ही महिलाओं के बाल बहुत धीमी गति से बढ़ते है जिसके कारण वह परेशान रहती है।
  • एलोवेरा आपकी इस परेशानी को दूर कर सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए एक बर्तन में एलोवेरा का जेल ले लें और उसमे कुछ बुँदे निम्बू के रस की मिला दे।
  • इस मिश्रण को अपने बालों पर लगा ले और कुछ देर तक रहने दे।
  • फिर अपने बालों को शेम्पू की मदद से धो दे। हफ्ते में एक बार ऐसा करने से बालों की वृद्धि होने लगती है और वह तेजी से बढ़ने लगते है।

अन्य लाभ

  • उपरोक्त फ़ायदों के अतिरिक्त भी एलोवेरा बालों से तेल को बाहर निकालने में मदद करता है। इसका उपयोग करने से गंजेपन की परेशानी नहीं होती है। बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने में भी एलोवेरा बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। Aloe Vera Juice for Hair भी बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यह भी उपरोक्त सभी प्रकार के लाभ पहुँचाता है। इसलिए इसके जूस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • एलोवेरा को आप Hair Mask की तरह भी उपयोग कर सकते है इसके लिए आपको एलोवेरा के साथ निम्बू ,नारियल तेल और शहद का इस्तेमाल भी कर सकते है। इसके अलावा अन्य चीजों को मिलाकर भी आप Aloe Vera Hair Mask बना सकती है यह भी बालों के लिए अच्छा होता है।
  • एलोवेरा जेल का उपयोग करने से बालों में चमक तो आती ही है साथ ही यह सिल्की और शायनी भी होते है।
  • एलोवेरा जेल बालों के लिए एक तरह से कंडीशनर का कार्य करता है। साथ ही एलोवेरा में एंटी सेप्टिक गुण होने से यह सर की खुजली को कम करने में भी मदद करता है।
  • एलोवेरा में बालों को स्वस्थ बनायें रखने वाले सारे तत्व पाए जाते है इसलिए यदि आप नियमित रूप से एलोवेरा को बालों में लगाती है तो आपके बाल स्वस्थ रहते है और उनमे बालों से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है साथ ही आपके बाल हमेशा सुन्दर दिखते है। इसलिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना आपके लिए लाभदायक होता है।

अब तो आप जान ही गए होंगे की एलोवेरा आपके बालों के लिए कितना लाभकारी है। यह आपके बालों का किस तरह से ख्याल रखता है। एलोवेरा को लगाना भी बहुत ही आसान होता है। इसके पौधे को आप घर में भी आसानी से लगा सकते है और उससे जेल को निकाल कर फ्रेश एलोवरा जेल इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा बाजार में भी एलोवेरा जेल उपलब्ध  रहता है जिसे आप बाजार से भी ले सकते है। यह भी फ़ायदेमंद होता है।

नोट - एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने के साथ साथ आपको पौष्टिक भोजन करना भी ज़रुरी है यह तभी आपके बालों के लिए असरकारी होगा और आपको इसके फ़ायदों का लाभ ही अच्छे से मिल सकेगा।

Subscribe to