Benefits Of Listening Music: संगीत के जरिये करे अपने तनाव को कम और रहें स्वस्थ

Benefits Of Listening Music: संगीत के जरिये करे अपने तनाव को कम और रहें स्वस्थ

आप ही सोचिये संगीत सुनना किसे पसंद नही आता? शायद ही कोई ऐसा हो जिसे म्यूजिक सुनने का शौक न हो। अभी तक आप म्यूजिक को एंटरटेनमेंट के लिए सुनते होंगे पर आप शायद ये नही जानते है की इस म्यूजिक को सुनने से आपको सेहत से जुड़े कितने फायदे मिल सकते है। जी हाँ रिसर्च में ये बात साबित भी हुई है म्यूजिक सुनने से कई बीमारियों से आराम मिलता है।

आज हम आपको संगीत सुनने से क्या क्या फायदे मिल सकते है इसके बारे में बतायेंगे साथ ही ये भी बतायेंगे की म्यूजिक थेरेपी क्या होती है और ये किस तरह आपकी सेहत के लिए मददगार हो सकती है।

Music Effects के जरिये आप अकेले भी अपना दिन निकाल सकते है। म्यूजिक सुनते हुए आपका काम कब खत्म हो जाता है आपको पता भी नही चलता। म्यूजिक में वाकई इतनी ताकत होती है की वो आपको अकेले होने का अनुभव नही होने देता।

म्यूजिक तन्हाई का भी अच्छा साथी होता है वहीं अगर कोई पार्टी हो तो वो भी बिना म्यूजिक के अधूरी सी लगती है। म्यूजिक के माध्यम से आप अपनी बात भी किसी को बता सकते है साथ ही अगर आप किसी टेंशन में हो तो म्यूजिक को सुनकर आप अपने तनाव को भी हल्का कर सकते है। जानते है Benefits Of Listening Music के बारे में।

Benefits Of Listening Music: जाने संगीत के आश्चर्य जनक फायदे जो रखेंगे आपको हेल्दी

म्यूजिक सुनने के फायदे: Advantages of Music

  • एक शोध में ये पता चला है की अगर किसी इंसान को कोई सर्जरी हुई हो तो उसे अपनी पसंद का म्यूजिक सुनना चाहिए इससे वो जल्द ही स्वस्थ्य होने लगता है।
  • अगर कभी किसी पर दवाइयों का असर नही हो रहा हो तो उसे म्यूजिक के माध्यम से ठीक किया जा सकता है।
  • आजकल म्यूजिक थेरेपी को प्रयोग में लाया जाता है। इसके माध्यम से कितनी ही बीमारियों से उबरने में मदद मिल रही है।
  • अनिंद्रा जैसी परेशानी से बचने के लिए भी म्यूजिक बहुत असरदार हो सकता है।
  • अगर आप डिप्रेशन का शिकार होते जा रहे है या आपको नकारात्मकता घेरे हुए हो तो ऐसे में आपको संगीत से बढ़कर कुछ नही मिल सकता जो आपको इन सबसे बाहर लाये।
  • Relaxing Music में एक ऐसा जादू होता है जो जीवन को सही मार्ग पर चलाने के साथ ही जीवन में सकारात्मकता का संचार करता है।
  • म्यूजिक के माध्यम से आप तनाव को कम कर सकते है साथ ही बेचेनी और घबराहट जैसी परेशानियों से भी निजात दिलाने में म्यूजिक अहम भूमिका निभाता है।
  • सेहत को दुरुस्त रखने के लिए म्यूजिक से बढ़कर और कोई दवा नही हो सकती। ये एक ऐसी दवा है जो हर कोई ले तो उसके जीवन में सुकून का अनुभव होने लगता है।

म्यूजिक सुनने के फायदे: Benefits Of Listening Music

तनाव से निजात

  • आप कैसे ही तनाव में क्यों न जो संगीत की धुन आपके कानों में जाते ही आप अपने तनाव और अवसाद से दूर होने लगते है।
  • टेंशन से बाहर निकलने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन म्यूजिक ही होता है।
  • आपको जब भी किसी भी तरह का कोई तनाव या टेंशन हो रहा हो तब आप अपनी पसंद का म्यूजिक ज़रुर सुने। इससे बहुत जल्दी ही आप अपने तनाव को भूलकर म्यूजिक में खो जायेंगे।
  • इसके साथ ही म्यूजिक सुनने की आदत से इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है।

दिमाग के लिए फ़ायदेमंद

  • म्यूजिक के माध्यम से दिमाग को भी तेज़ रखा जा सकता है। साथ ही इससे अल्जाइमर जैसे रोग में भी इससे आराम मिलता है।
  • अगर आप संगीत सुनते हुए अध्ययन करते है तो इसे आपको बेहतर याद रखने में मदद मिलती है।
  • संगीत के माध्यम से मेमोरी भी शार्प होती है। अपनी पसंद का संगीत सुनने से स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

हार्ट को स्वस्थ्य रखे

  • दिल से सम्बन्धित बीमारियों से बचाने में संगीत बहुत अहम भूमिका निभाता है क्योंकि संगीत से दिल स्वस्थ रहता है और यह मूड को भी फ्रेश रखता है।
  • म्यूजिक सुनने से एंडार्फिन हार्मोन रिलीज होता है, ये हार्मोन हमे दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

मांसपेशियों में आराम दिलाये

  • ज्यादा काम करने के कारण अक्सर मांसपेशियों में अकड़न की परेशानी आ जाती है।
  • म्यूजिक सुनने से यह परेशानी दूर हो जाती है, ये मांसपेशियाँ ढीली कर के इसे आराम पहुंचाने का काम करती है।

अर्थराइटिस से दे राहत

  • संगीत सुनने से अर्थराइटिस के दौरान होने वाला दर्द भी कम हो जाता है।
  • अगर आपको भी इस तरह की कोई समस्या है और इससे होने वाले दर्द को सहन करना आपके लिए मुश्किल हो जाता है तो आपको संगीत थेरेपी ज़रुर आजमानी चाहिए।

दर्द को कम करता है

  • संगीत के माध्यम से दर्द को कम करने में बहुत मदद मिलती है।
  • संगीत का नर्वस सिस्टम पर अच्छा असर होता है यह वह हिस्सा है, जो रक्तचाप, हृदय गति और दिमाग की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है।
  • मस्तिष्क के उस हिस्से पर भी इसका असर होता है, जो भाव को नियंत्रित करता है।
  • मांसपेशियों के दर्द से पीड़ित लोगों का नियमित तौर पर संगीत सुनना डिप्रेशन के लक्षण व दर्द को कम करता है।
  • एक शोध में पता चला है की अगर किसी इलाज के दौरान संगीत सुना जाये तो इससे दर्द का अनुभव कम होता है।

म्यूजिक थेरेपी के फायदे: Benefits of Music Therapy

  • विदेशों में संगीत से थेरेपी बहुत ही आम है जैसे आपरेशन थियेटर में सर्जरी के दौरान संगीत सुनने से रक्त प्रवाह सामान्य हो जाता है। इससे रक्त सम्बन्धी रोगों में भी राहत मिलती है।
  • संगीत थेरेपी से रोग प्रतिरोधक क्षमता पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। साथ ही इसके माध्यम से तनाव देने वाले हार्मोन का संचार कम हो जाता है।
  • जिन लोगों को नींद आने में परेशानी होती है उनके लिए एक मधुर गीत दवा का काम कर सकता है।
  • शरीर में मौजूद ट्राइटोफन नामक कैमिकल संगीत के माध्यम से तनाव को दूर करते है इससे आपको नींद आने में आसानी हो जाती है।
  • बच्चे के लिए भी लोरी सुनकर सोना आसान होता है। अगर प्रतिदिन संगीत सुना जाये तो इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • सूजन को कम करने में भी संगीत असरदार होता है। संगीत सुनते हुए अगर योगा किया जाये तो इसके कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते है।

उपरोक्त फ़ायदों को पाने के लिए आप अपनी पसंद का संगीत सुन सकते है।

Subscribe to