Fiber Foods For Weight Loss: फाइबर युक्त आहार के द्वारा करे अपने वजन को कम

Fiber Foods For Weight Loss: फाइबर युक्त आहार के द्वारा करे अपने वजन को कम

आज के ज़माने में मोटापा कम करने के लिए हर कोई न जाने क्या क्या करते रहते हैं। आज लोग जिम से लेकर योगा किसी भी चीज में कोई कमी नही रखते हैं पर कई बार उसके बाद भी ज्यादा सकारात्मक परिणाम देखने को नही मिलते। यहाँ तक की वजन कम करने के लिए हम अपनी पसंद की चीजे तक खाना बंद कर देते है।

वज़न कम करने के लिए आज लोग पूरी तरह डाईटिंग करने लगते है पर कितने ही ऐसे लोग होते है जो इतना सब करते है पर उसके बाद भी उन्हें मनचाहा परिणाम नजर नही आता है।

क्या आप जानते है इसका क्या कारण होता है? हम सभी के देखा देखी जिम जाकर या डाईटिंग कर के  करके अपने मोटापे को कम करने की सोचते रहते है पर इन सबके बावजूद भी जब हमारा वजन कम नही होता तो इसके पीछे के कई सारे कारण होते है जिनके बारे में हमे जानकारी नही होती उसमे से एक कारण है हमारे शरीर में फाइबर की कमी होना होना।

जी हाँ! जब हम मोटापे को कम करने की होड़ में लग जाते है तब हमे पता भी नही होता की हमारे शरीर में कब फाइबर की कमी हो गयी है जिसके चलते हमारे द्वारा इतना प्रयास करने के बाद भी हमारा मोटापा कम नही हो रहा है। आइये आज के लेख में जानते है Fiber Foods For Weight Loss के बारे में विस्तार से।

Fiber Foods For Weight Loss: जाने कैसे करते है फाइबर से भरपूर आहार वजन को कम

फाइबर आहार कैसे करते हैं वज़न काम?

  • आज हम आपको फाइबर से भरे कुछ ऐसे फूड के बारे में बतायेंगे जिन्हें अगर आप अपनी डाइट में शामिल कर ले तो आप इससे अपने बढ़ते हुए वजन को आसानी से कम कर सकते है।
  • अभी तक आप ऐसा सोचते होंगे की अगर बहुत ज्यादा फाइबर वाले भोजन को खायेंगे तो हम उससे मोटे हो जायेंगे पर आपको ये नही पता है की फाइबर की कमी के कारण भी हमारा मोटापा बढ़ने लगता है। इसलिए हमारे शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा में जरूरत होती है।
  • विटामिन, प्रोटीन, आवश्यक कैलोरी और फाइबर की पूर्ति से ही हम खुद को स्वस्थ्य और फिट रख सकते है।
  • बाज़ार में आज कल बहुत सारे फाइबर सप्लीमेंट्स आ रहे है जिनका अगर सेवन किया जाये तो इससे आप अपने बढ़ते हुए वजन को आसानी से कम कर सकते है।
  • वहीं अगर ऐसे फ़ूड का सेवन करे जो फाइबर का रिच स्त्रोत हो तो उससे आप प्राक्रतिक तरीके से अपने वजन को कम कर पाएंगे।
  • फाइबर युक्त भोजन लेने से शरीर की पाचन क्रिया में भी सुधार आता है जिससे आपको कब्ज, एसिडिटी की शिकायत भी नही होती और आपका पेट भी पूरी तरह साफ़ होता है।

अगर आप उच्च फाइबर युक्त पदार्थ खाते है तो उसमे कैलोरी और फैट कम मात्रा में होता है जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है साथ ही उच्च फाइबर युक्त भोजन से आपका पेट अधिक समय तक भरा हुआ रहता है तो इससे आपको बार-बार भूख नही लगती है जिससे वजन को कम करने में आसानी होती है। कभी भी वजन को कम करने के लिए खुद को पूरी तरह भूखा रखे ये सही नही होता। इससे आप वजन कम करने के स्थान पर कमज़ोरी के शिकार हो जायेंगे इसलिए वजन को कम करने के लिए हमेशा सही रास्ता अपनाये। सही भोजन को खाकर वजन को सरलता से कम किया जा सकता है।

उच्च फाइबर फूड फॉर वेट लॉस: High Fibre Foods for Weight Loss

आइये जानते है ऐसे कौन कौन से उच्च फाइबर युक्त फूड है जो आपके वजन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

बादाम

  • बादाम में जहाँ विटामिन भरपूर होता है वहीं बादाम फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत भी है।
  • इसके सेवन से आप अपनी याददाश्त को अच्छी बनाये रख सकते है साथ ही खुद को फिट रखने के लिए भी बादाम का सेवन करना बहुत अच्छा माना जाता है।
  • वजन को कम करने के लिए आपको प्रतिदिन 4 बादाम को भिगोकर इसका सेवन करना चाहिए, यह बहुत लाभप्रद होता है।

अलसी के बीज

  • अलसी के बीजो में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है इसलिए अलसी के बीज का सेवन करने से आपकी भूख भी नियंत्रण में रहती है।
  • इसमें मौऊद फाइबर अधिक मात्रा के कारण ये आपके पाचन की समस्याओं को पूरी तरह ठीक रखता है।
  • अलसी के बीजो को आप सलाद आदि किसी भी रूप में सेवन कर सकते है।

दलिया

  • दलिया फाइबर का एक अच्छा स्रोत होता है, इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है।
  • इसलिए अगर आप वजन को कम करने के लिए दलिया का सेवन करते है तो ये बहुत लाभकारी हो सकता है।
  • उच्च फाइबर होने के कारण ये खाने को शुगर में परिवर्तित नही बनने देता जिसकी वजह से वजन को कम करने में आसानी होती है।

अंकुरित मेथी

  • मेथी के दानो को अगर रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाये तो इससे बढे हुए मोटापे को कम करने में मदद मिलती है।
  • मेथी के दानो को पीसकर उसका पाउडर बनाकर भी उसे गुनगुने पानी के साथ लेने से मोटापा कम होता है।
  • मेथी के दाने में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर होते हैं जो वजन को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं।

ओट्स

  • ओट्स और दाल में भरपूर फाइबर होता है जो वज़न घटने में सहायक होता है।
  • इसे अगर आप अपनी डाईट में शामिल करते है तो ये आपके वजन को कम करने में बहुत मददगार साबित हो सकता है।

फाइबर पाउडर फॉर वेट लॉस: Fiber Powder For Weight Loss

  • आपने इसबगोल का नाम सुना होगा और हो सकता है की आपने इसे खाया भी हो। इसबगोल पाचन क्रिया को सुधरने में बहुत मदद करता है।
  • पर अभी तक शायद आपको ये नही पता होगा की अगर आप अपने मोटापे को कम करना चाहते है तो इसबगोल आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है।
  • इसबगोल में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जो आपकी भूख को कम करने में मदद करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।
  • अगर आप वजन कम करना चाहते है तो प्रतिदिन सुबह उठकर एक गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच इसबगोल पाउडर मिलाकर उसे पिए। जल्द ही आपको इसके परिणाम नजर आने लगेंगे।

उपरोक्त उपायों की मदद से आप अपने वजन को आसानी से कम कर सकते है और आकर्षक दिख सकते है।

Subscribe to