Effects Of Night Shift: तनाव से लेकर कैंसर तक के लिए जिम्मेदार होता है नाईट शिफ्ट वर्क

Effects Of Night Shift: तनाव से लेकर कैंसर तक के लिए जिम्मेदार होता है नाईट शिफ्ट वर्क

अपनी दिनचर्या में काम तो सभी लोग करते है। जरुरत की चीजों को पूरा करने के लिए लोगो को दिन रात काम करना पड़ता है। लेकिन कोई भी कार्य को करने के लिए दिन का समय चुना गया है ताकि शरीर को रात के समय आराम मिल सके।

आपको बता दे की आज के इस आधुनिक युग में लोग रातों को भी काम पर जाते है। जिसमे रात भर काम किया जाता है। इसे नाईट शिफ्ट का वर्क कहा जाता है।

काम के लिए रात की शिफ्ट लेना तो सही है लेकिन यदि आप रात की नींद पूरी नहीं करते है तो इससे आपको कई तरह के नुकसान होने लगते है। जिसके बारे में जानकारी होना ज़रूरी है।  

Night Shift करने से सेहत को नुकसान होता है। यदि आप लगातार नाईट शिफ्ट करते है तो आप अपनी सेहत के साथ खेल रहे है। इसलिए जितना हो सके नाईट शिफ्ट से बचना चाहिए और दिन की ही शिफ्ट लेनी चाहिए।  इसके लिए जानते है Effects Of Night Shift के बारे में।

Effects Of Night Shift: जाने नाइट शिफ्ट से जुडी कुछ समस्याएं और अन्य जानकारियां

क्या होती है Working in Night Shift Health Problems?

कई लोगो का मानना होता है की नाईट शिफ्ट अच्छी  होती है। कार्यो के मामले में यह अच्छी होती होगी लेकिन सेहत के विषय में देखा जाये तो यह बिलकुल भी अच्छी नहीं होती है। जानते है यह किस तरह से यह हानि पहुँचाती है।

वजन में वृद्धि

  • कई शोध से पता चला है की जो लोग रात के समय कार्य करते है उनका वजन तेजी से बढ़ता है क्योंकि हमारा शरीर दिन और रात के खाने पर निर्भर रहता है। नाईट शिफ्ट के कारण इस चक्र में बदलाव आ जाता है। जिसके कारण पेट सही से कार्य नहीं कर पाता है और वजन में वृद्धि होने लगती है।
  • आपने कई लोगो को देखा भी होगा जो रात की ड्यूटी करते है, उनमे से अधिकांश लोग इसी कारण से मोटे हो जाते है। वजन के बढ़ने से बीमारियाँ भी बढ़ती है।

स्‍ट्रेस हार्मोन के स्‍तर में वृद्धि

  • शोध में यह भी पाया गया है की जो लोग रात की शिफ्ट करते है उनमे स्‍ट्रेस हार्मोन के स्‍तर में वृद्धि हो जाती है क्योंकि रात के समय में मिलने वाली पर्याप्त नींद वो ले नहीं पाते हैं।
  • रात के समय शोरगुल कम होता है जिसके कारण नींद अच्छे से आती है और वह पर्याप्त होती है। चाहे आप दिन के समय में जितना भी सो ले नींद पूरी नहीं होती है।
  • ऐसा होने से सिर भी भारी-भारी रहता है और आपको तनाव भी होता है।

त्वचा की समस्या

  • रात की शिफ्ट करने से त्वचा के समस्या भी होती है क्योंकि ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म सही से कार्य नहीं करता है।
  • जिसके कारण आपको मुहांसो की समस्या होती है साथ ही त्वचा भी तैलीय हो जाती है।

लिवर भी होता है प्रभावित

  • तनाव के कारण भी कई समस्याएं होती है जो की सही नहीं है। इसलिए नाईट शिफ्ट को सोच समझ कर ही करना चाहिए।
  • रात को जागने से सबसे ज्यादा असर लिवर पर पड़ता है। यदि आप दिन के समय कार्य करते है तो आपका खाना खाने का समय निश्चित होता है। लेकिन यदि आप रात को कार्य करते है तो आपके रात के खाने के समय में परिवर्तन हो जाता है।
  • शोध में पाया गया है की हमारा लिवर रात के समय में वृद्धि करता है। जिसके लिए उसे खाने की जरुरत पड़ती है। लेकिन रात में कार्य करने से खाना नहीं मिल पाता है जिसके कारण लिवर से जुड़ी समस्याएं होने लगती है।

अन्य रोग भी है शामिल

  • रात की शिफ्ट में काम करने से आपको गंभीर रोग जैसे की कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ ही इसके कारण हृदय रोग भी हो सकते है।
  • इसलिए रात की शिफ्ट सेहत के लिए हानिकारक होती है। इतना ही नहीं इसके कारण आपको मधुमेह रोग की समस्या भी हो सकती है।
  • इसके अलावा रात में काम करने वाले व्यक्तियों को ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी वृद्धि होने लगती है।
  • सिरदर्द, व्यवहार में परिवर्तन, चिड़चिड़ापन, गुस्सा, ध्यान को केंद्रित न कर पाना आदि समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती है।
  • नाईट शिफ्ट वालो को पेट से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती है।

नाइट शिफ्ट वाले के लिए ज़रुरी जानकारी

  • आपको यदि नाईट शिफ्ट करना पड़ रहा है तो आपको जब भी छुट्टी मिलती है तो उसमे अपने दैनिक क्रिया कलाप को चेंज नहीं करना चाहिए। जैसा रूटीन आपका बना है उसे ही बना कर रखे। ऐसा करने से आपका शरीर रात की शिफ्ट करने का आदि हो जायेगा।
  • जब भी आप सोने जाए तो सिगरेट और एल्कोहल का उपयोग न करे यह आपकी नींद में बाधा ला सकते है।
  • इसके अतिरिक्त यदि रात के दौरान आपको नींद आ आप अपनी पसंद के गानों को भी सुन सकते है।
  • यह आपके मूड को भी अच्छा रखने में मदद करेंगे साथ ही इससे आपको तनाव और चिंता भी नहीं होगी।
  • रात को आप जब भी खाना खाये तो इस बात का भी ख्याल रखे की उसमे ज्यादा मात्रा में मिर्च और मसाले न हो। इससे आपको पेट संबंधित समस्याएँ होने लगती है।
  • आपको व्यायाम भी करना चाहिए यह भी आपकी सेहत को अच्छा रखने के लिए मदद करता है। इसलिए सुबह और शाम जब भी समय मिले योग, मेडिटेशन और व्यायाम आदि कर सकते है।
  • रात की नींद को दूर करने के लिए आप बीच बीच में कुछ चीजों को खा भी सकते है जैसे की चुइंगम आदि ।

उपरोक्त कारणों से आपको नाईट शिफ्ट करने से बचना चाहिए। जितना हो सके दिन को ही कार्य  करना चाहिए। प्रकृति ने दिन का समय काम करने और रात के समय सोने के लिए बनाया है जिसके अनुरूप हमारा शरीर कार्य करता है। यदि आप इसके विपरीत जाते है तो इससे नुकसान आपको ही होगा। यदि आपको किसी कारण वश नाइट  शिफ्ट करनी पड़ रही है तो आप कुछ उपायों को अपनाये जिसके कारण नाईट शिफ्ट से  होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है। नाईट शिफ्ट के कुछ फायदे भी हो सकते है लेकिन सेहत के लिए यह नुकसानदायक है। इसलिए काम तो ज़रुरी है लेकिन जब आपकी सेहत सही होगी तभी आप कार्य कर सकते है। इसलिए सोच विचार कर ही नाईट शिफ्ट का चुनाव करे।

Subscribe to