Alzheimer's Symptoms: कमजोर याददाश्त बन सकती है अल्जाइमर की वजह

Alzheimer's Symptoms: कमजोर याददाश्त बन सकती है अल्जाइमर की वजह

कभी कभी ऐसा बहुत सारे लोगों के साथ होता है की हम कई चीजें कहीं वहां रख कर भूल जाते है और हमे बाद में जब हमें उस चीज़ की जरुरत पड़ती है तो हमें याद ही नहीं रहता है की हमने वो चीज़ आखिर कहाँ पर रख दी है।

ऐसा अधिकांश लोगो के साथ होता है। थोड़ा बहुत भूल जाना बहुत ही सामान्य बात होती है लेकिन यदि आप ज्यादा से ज्यादा चीजों और बातों को भूलने लगे है। साथ ही आप अपने निर्णयों को सही से नहीं ले पा रहे है या फिर आपके समझने की शक्ति कम हो रही है। तो इस तरह के लक्षणों से सावधान हो जाएँ  क्योंकि ऐसा होना आपको मानसिक बीमारी के होने का खतरा बतलाता है।  

आज हम बात कर रहे है मानसिक बीमारी अल्‍जाइमर के बारे में जो आपकी याददाश्त को कमजोर कर देती है। वैसे तो यह बीमारी बुढ़ापे में ज्यादा होती है लेकिन कभी कभी इस बीमारी के लक्षण बुढ़ापे से पहले भी दिख सकते है। जिसके विषय में जानकारी होना ज़रुरी है।

इस लेख में आइये हम जानते है Alzheimer's Symptoms के बारे में विस्तार से ताकि आप इस समस्या का सही समय पर अच्छे उपचार करा सके और इससे राहत प्राप्त कर सकें।

Alzheimer's Symptoms: क्या होता है अल्‍जाइमर? जानें इसके लक्षण, उपचार और बचाव

अल्‍जाइमर क्या है?

  • अल्‍जाइमर दिमाग से संबंधित एक बीमारी होती है जिसमे व्यक्ति की याददाश्त कमजोर होती जाती है और वह भूलने लगता है।
  • यह बीमारी उम्र के बढ़ने के साथ साथ बढ़ती जाती है। इस बीमारी के कारण बुढ़ापे में व्यक्ति को खुद का नाम, पता जैसी चीजों का भूलने लगता है। उसे चीजों को याद रखने में परेशानी होती है।
  • इस बीमारी में व्यक्ति की सोचने और समझने की शक्ति भी कमजोर हो जाती है।
  • अल्जाइमर के होने के सही कारणों का पता अभी तक नहीं चला है लेकिन यदि परिवार में किसी व्यक्ति को भूलने की बीमारी है तो यह परिवार के अन्य सदस्य में भी आसानी से हो सकती है।

अल्‍जाइमर के लक्षण: Alzheimer's Disease Symptoms

आप इसके निम्न लक्षणों को पहचान सकते है जैसे

  • बार बार एक ही बात को दोहराना
  • चीजे रखकर खुद ही भूल जाना
  • इस बीमारी में आप खुद में ही बातें करने लगते है
  • अपने ही घर में खो जाना
  • खुद के घर का पता भूल जाना
  • रात के समय घूमना
  • यदि आप किसी व्यक्ति से बात कर रहे है तो उन्हें घूरना
  • छोटी छोटी बातों पर अचानक से चौंक जाना
  • दैनिक कार्यो को करने में परेशानी होना

उपरोक्त Signs of Alzheimer's के होने पाए आपको अल्‍जाइमर होने की संभावना बढ़ जाती है। यदि आपको ऐसे लक्षण दिखाई देते है तो आप देर ना करे और अपने डॉक्टर को ज़रूर दिखाए क्योंकि इसके देर होने से मृत्यु का भी खतरा हो सकता है।

अल्‍जाइमर के घरेलू उपाय: Alzheimer's Treatment

यदि आपको भी भूलने की बीमारी हो रही है तो कुछ असरकारी उपायों को अपना सकते है।

बादाम का सेवन

  • बादाम दिमाग के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इससे आपकी याददाश्त तेज होती है इसलिए इसे अपने आहार में ज़रुर शामिल करे।
  • बादाम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जो की दिमाग को मज़बूती प्रदान करते है। यदि आप प्रतिदिन बादाम का सेवन करते है तो इससे आपको भूलने की बीमारी की संभावनाएं कम हो जाती है।

अखरोट बढ़ाये दिमाग की शक्ति

  • अखरोट जैसा ड्राई फ्रूट्स भी दिमाग के विकास में मदद करता है। यह भी दिमाग को तेज बनाता है। इसलिए इसे भी आप नियमित रूप से खा सकते है।
  • यह बच्चों के दिमागी विकास के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।

ब्रोकली बढ़ाये याददाश्त

  • ब्रोकली जैसी सब्जी भी याददाश्त को बढ़ाने में मदद करती है। इसमें जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है जो की दिमाग को तेज बनाते है।
  • साथ ही इसका सेवन करने से हड्डियों में भी मज़बूती आती है और सेहत भी अच्छी रहती है।

टमाटर भी है लाभकारी

  • आप यदि टमाटर का सेवन करते है तो यह भी आपके दिमागी विकास के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।
  • जैसे जैसे उम्र बढ़ती है व्यक्ति को कई तरह की बीमारियाँ होने लग जाती है। लेकिन यदि आप अपने आहार में टमाटर को शामिल करते है तो यह आपको बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही आपको अल्जाइमर जैसे रोगों से भी बचाता है।

पिस्ता का सेवन

  • पिस्ता भी आपके दिमाग को स्वस्थ रखता है। इसलिए इसका सेवन करना भी अच्छा होता है।
  • पिस्ता में थाईमिन पाया जाता है जो की दिमाग को तेज बनाने में मदद करता है इसलिए पिस्ते को भी अपने आहार में शामिल कर ले।

अल्जाइमर से बचाव के अन्य उपाय

उपरोक्त चीजों का सेवन करने के अलावा भी आप कुछ तरीके अपना सकते है।

प्रतिदिन करे व्यायाम

  • आपको व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए क्योंकि यदि आप व्यायाम करते रहेंगे तो इससे आपकी सेहत अच्छी रहती है।
  • साथ ही इससे आपका शरीर भी फिट रहता है। व्यायाम करने से भी दिमाग स्वस्थ रहता है और याददाश्त भी अच्छी रहती है।

पूरी नींद ले

  • नींद भी सेहत के लिए बहुत ही ज़रूरी होती है। इसलिए छह से सात घंटे की नींद लेना ज़रूरी है।
  • पर्याप्त नींद ना होने से सबसे ज्यादा असर दिमाग पर पड़ता है जिससे याददाश्त भी कमजोर हो सकती है। इसलिए कोशिश करे की आपकी नींद पूरी हो।

मेडिटेशन करे

  • मेडिटेशन भी दिमाग के लिए लाभकारी होता है।
  • यदि आप ध्यान करते है तो इससे आपकी स्मरण शक्ति का विकास होता है।
  • इसके अलावा उम्र बढ़ने के बाद भी इसे कर के आप अपने दिमाग को तेज बनाये रख सकते है।

अल्जाइमर से बचाव

  • अल्जाइमर से बचाव करने के लिए आपको धूम्रपान का सेवन नहीं करना चाहिए, यह भी अल्जाइमर को बढ़ावा देता है।
  • इसके आलावा आपको अपने वजन को भी नियंत्रित रखना चाहिए यह भी इस बीमारी का कारण बन सकता है। साथ ही वजन के बढ़ने से अन्य बीमारियाँ भी हो सकती है।
  • तनाव और चिंता से भी खुद को दूर रखना चाहिए यह भी अल्जाइमर की संभावनाओं को बढ़ाता है। इसलिए इसे दूर करने का प्रयत्न करे।

इस तरह आप अजलाइमर जैसे रोग को खुद से दूर रख सकते है। साथ ही पौष्टिक आहार का सेवन करे क्योंकि इसमें ज़रूरी पोषक तत्व होते है जो की आपके दिमाग के विकास के लिए ज़रूरी होते है। यदि आपका दिमाग तेज होगा तो आप सभी कार्यो को आसानी से कर सकते है। आज प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गयी है इसलिए अपने दिमाग को तेज बना कर रखिये।

Subscribe to