Home Remedies For Fair Skin: ग्लोइंग स्किन पाने के सीक्रेट्स, जाने घरेलू नुस्खे

Home Remedies For Fair Skin: ग्लोइंग स्किन पाने के सीक्रेट्स, जाने घरेलू नुस्खे

आजकल ग्लोइंग स्किन और गोरे रंग को पाने की ख्वाहिश भला किस की नही होती। आज कल तो लड़के भी अपने रंग को निखारने की दौड़ में पीछे नही है। पहले तो सिर्फ लड़कियों को ही ग्लोइंग और सुन्दर त्वचा की चाह रहती थी पर अब फैशन के दौर में लडके भी अपनी स्किन को ग्लोइंग और गोरा बनाने के लिए बहुत कुछ कर रहे है।

आज कल मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट आते है लड़के और लड़कियों के लिए जो यह दावा करते है की इससे उनका रंग गोरा होगा और न जाने कितने ही लोग इसे सच मानकर इन प्रोडक्ट को आजमाते भी है पर कई बार आपको इसके कई सारे साइड इफ़ेक्ट देखने को मिलते है।

मार्केट में जो भी प्रोडक्ट आते है उनमे से अधिकतर में केमिकल होता है जो त्वचा को सुन्दर बनाने के स्थान पर उसे और खराब कर देता है। कई बार कुछ प्रोडक्ट को आजमाने के बाद चेहरे पर दाग, धब्बे भी नजर आने लगते है साथ ही इन प्रोडक्ट की कीमत भी अधिक होती है। इसलिए ग्लोइंग और Fair Skin की चाहत रखने वालों के लिए सबसे अच्छा तरीका होता है की घरेलू नुस्खो को आजमाना।

पुराने समय में लोग इन्ही उपायों को आजमा कर सुन्दर और निखरती हुई त्वचा को पाते थे। आज भी अगर आप कुछ Home Remedies for White Skin को आजमाये तो एक सुन्दर और  Get Fair Skin पा सकते है। जानते है Home Remedies For Fair Skin के बारे में विस्तार से।

Home Remedies For Fair Skin: जाने किस तरह घरेलू नुस्खों को अपनाकर निखारे त्वचा

स्किन को चमकदार बनाने के लिए आवश्यक है की प्रतिदिन उसे अच्छे से साफ़ किया जाये वातावरण की धूल, मिट्टी, प्रदूषण के कारण भी त्वचा खराब होने लगती है इसलिए आप जब भी कहीं बाहर जाये तो घर आने पर सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से धोये। अगर हो सके तो चेहरे को कवर करके ही कहीं बाहर जाये। Home Remedies for Fair and Glowing Skin के अलावा धुप की किरणों से बचाव भी आपकी स्किन को गोरा बनाये रखने में काफी मददगार साबित होता है। इससे बचने के लिए आप चाहें तो चेहरे पर कपड़ा बांधकर ही बाहर निकले। चेहरे पर बाहरी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बचे, घर पर ही उबटन आदि बनाकर चेहरे की त्वचा को ग्लोइंग बनाये।

त्वचा को गोरा और ग्लोइंग बनाने के लिए घरेलू नुस्खे: Home Remedies for Fair Skin and Glowing Skin

खूब पानी पियें

  • सबसे पहले त्वचा को सुन्दर बनाने के लिए आवश्यक होता है की पर्याप्त मात्रा में पानी पिए।
  • पानी की कमी होने से त्वचा में रूखापन आता है इसलिए प्रतिदिन कम से कम 10-12 ग्लास पानी आवश्य पिए।
  • जूस और नारियल पानी पीने से भी स्किन में निखार आता है। इससे तचा ग्लो करती है।

हल्दी

  • हल्दी का उबटन हमेशा से त्वचा की रंगत को निखारने के लिए उपयोग में लाया जाता है तभी तो दुल्हे और दुल्हन को भी हल्दी का उबटन लगाया जाता है।
  • हल्दी में थोड़ा सा शहद मिलाये, फिर इसमें थोड़ी सी मलाई मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर ले और इसे चेहरे पर लगाये।
  • 20 मिनट बाद सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे छुड़ा ले और पानी से चेहरे को साफ़ कर ले।
  • इसे सप्ताह में कम से कम 3 दिन लगाये। इससे त्वचा का कालापन दूर होकर त्वचा में रंगत आती है साथ ही त्वचा ग्लोइंग भी बनेगी।

मसूर की दाल

  • मसूर की दाल का प्रयोग त्वचा को गोरा बनाने के लिए उपयोगी होता है। इसके लिए मसूर की दाल को पीसकर इसका पाउडर बना लीजिये अब एक चम्मच पाउडर लेकर इसमें एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर इसका पेस्ट बना लीजिये।
  • इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगा लीजिये और 15 मिनट बाद इसे हाथों से रगड़ते हुए साफ़ कर लीजिये फिर पानी से चेहरा अच्छे से साफ़ कर लीजिये।
  • आप देखेंगे की त्वचा मुलायम और ग्लोइंग हो गयी है। इसे सप्ताह में 3 बार लगाये।

टमाटर

  • टमाटर और नींबू के रस को मिलाकर उसका पेस्ट बना ले इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए सूखने दें फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • टमाटर के पैक से चेहरे की मृत त्वचा निकल जाती है साथ ही इससे त्वचा का रंग जल्दी ही साफ़ होने लगता है।
  • त्वचा को गोरा करने और ग्लोइंग बनाने के लिए यह एक बहुत अच्छा घरेलू नुस्खा है।

बेसन

  • बेसन का उबटन त्वचा को गोरा बनाने के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा शहद मिलाये। अब इसमें ताज़ी मलाई मिलाकर सभी को अच्छे से मिक्स कर ले।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाये। 20 मिनट तक इसे सूखने दे इसके बाद चेहरे को पानी से धो ले।
  • त्वचा में निखार नजर आने लगेगा। त्वचा का रंग साफ़ करने के लिए यह सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है।

मुल्तानी मिट्टी

  • अगर धुप की वजह से चेहरे का रंग काला हो गया है तो मुल्तानी मिट्टी का पैक बहुत लाभकारी है।
  • इसके लिए आप मुलतानी मिट्टी, गुलाब जल, हल्दी और कच्चा दूध इन सबको अच्छे से मिक्स करके पैक बना लीजिये।
  • अब इसे चेहरे पर लगाये, इससे चेहरे को ठंढक मिलेगी साथ ही त्वचा में ग्लो नजर आएगा।

संतरे का छिलका

  • 2 चम्मच संतरे के छिलके के चूर्ण में थोड़ा कच्चा दूध व गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा लेप तैयार कर ले और इस उबटन को चेहरे पर लगाए।
  • सूखने के बाद पानी से चेहरे को साफ़ कर ले। इस पैक के नियमित प्रयोग से आपको गोरी और सुन्दर त्वचा मिलेगी।

चारौली

  • चारौली का उपयोग रंग को गोरा बनाने के लिए होता है इसके लिए दूध के साथ चारौली पीसकर फेसपैक तैयार कर लीजिये।
  • इसे त्वचा पर लगाये और 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ़ कर ले। रंग गोरा करने के लिए यह बहुत अच्छा तरीका है।

कच्चा दूध

  • कच्चे दूध को रुई से चेहरे की त्वचा पर अच्छे से लगाये, आप देखेंगे की इससे चेहरे का कालापन दूर होने लगता है।
  • ये चेहरे को साफ़ रखने के लिए सबसे अच्छा प्रयोग है साथ ही इसके नियमित प्रयोग से त्वचा का रंग साफ़ होता है।

चंदन पाउडर

  • चंदन पाउडर में गुलाब जल या पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर सूखने दे।
  • सूखने के बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। आप इस फेस पैक को हफ़्ते में दो या तीन बार लगा सकते है। इससे त्वचा का रंग साफ़ होता है और त्वचा को ठंढक मिलती है।

आज के लेख में आपने गोरी और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए उपयोग में आने वाली असरकारी घरेलू उपायों के बारे में पढ़ा।  इन उपायों का इस्तेमाल कर के आप भी पा सकती हैं एक निखरी हुई त्वचा।

Subscribe to