Orange Peels Benefits: रंग निखारना है तो संतरे के छिलके से अच्छा कुछ भी नहीं

Orange Peels Benefits: रंग निखारना है तो संतरे के छिलके से अच्छा कुछ भी नहीं

आज के जमाने में हम सभी चाहते है की हम अच्छा खाये, पिए और अच्छा पहनावा रखे। खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए हम कई प्रकार की फल तथा सब्जियों को सेवन करते है। बाज़ार में कई सारे ऐसे फल आते है जो हमारी सेहत के लिए बहुत ज़रुरी हैं।

इन फल और सब्जियों में कई ऐसे पौष्टिक तत्व पाए जाते है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते है। बहुत सारे ऐसे फल और सब्ज़ियाँ है जैसे- निम्बू, पपीता, संतरा, गाजर, ककड़ी, अनार आदि जो हमारे शरीर के लिए अच्छे होते है। ख़ास कर के संतरा फल हमारे लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। संतरे के बारे में यह तो हम सभी जानते है की यह विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत है।यदि विज्ञान की मानी जाए तो संतरे में कई तरह के रोगों के उपचार का गुण हैं।

Orange खाने में खट्टा मीठा होता है और स्वास्थ्य वर्धक भी होता है। इसका आकार गोल होता है और इसका रंग ऑरेंज होता है इसीलिए इसका नाम ऑरेंज पड़ा है। दुनिया में संतरा सबसे ज्यादा ब्राज़ील में पाया जाता है। अगर बात भारत की करें तो भारत के नागपुर शहर में सबसे ज्यादा संतरे की पैदावार होती है। नागपुर को ऑरेंज सिटी भी कहा जाता है। संतरा एक सिट्रस फ्रूट है। संतरे में विभिन्न पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में होते हैं। इसमें कैलोरीज काफी कम होती है।

जिन लोग को विटामिन सी की कमी है उन्हें यह ज़रूर खाना चाहिए। ज्यादातर लोग संतरे के फल को खाते है या फिर इसका जूस पी लेते है। लेकिन क्या आप जानते इसके छिलके में भी बहुत से तत्व होते है जो हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होते है। यह प्राकृतिक रूप से हमारे त्वचा का ख्याल रखते है और उसे सुंदर बनाते है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बतायंगे संतरे के फायदे और उसके छिलके कितने फ़ायदेमंद है। आइये जानते है Orange Peels Benefits.

Orange Peels Benefits: संतरे के छिलके से मिलते हैं कई फायदे, जाने इसके लाभ

यही तो हम सब जानते है की संतरे विटामिन सी से समृद्ध होता है और इसी के साथ साथ इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है। इसके अलावा संतरे के जूस बहुत लाभकारी होते है। यह कई सारे रोगों से हमे बचा के रखते है। संतरे के रस में घुलनशील ग्लूकोस, फ्रुक्टोज सूक्रोज कार्बनिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते है। यूरोपवासी संतरे को गोल्डन एप्पल के नाम से संबोधित करते है। संतरे के जूस के कई सारे फायदे है। यह हमे कई तरह के रोगों से बचाता है।  

क्या होता है संतरे के छिलके में

  • Orange Peel में कैल्शियम, तांबा, मैग्नीशियम, विटामिन ए, फोलेट और अन्य बी विटामिन और आहार फाइबर की काफी मात्रा होती है।
  • इसमें फ्लेवोनॉयड की अच्छी मात्रा होती है। फ्लेवोनॉयड एंटीऑक्सीडेंट यौगिक होते है जो बहुत से फलो, सब्जियों और जड़ी बूटी में पाए जाते हैं, यही यौगिक हमारे शरीर को दिल की बीमारी और कैंसर जैसी बीमारियों से बचा के रखते है।
  • बहुत से लोग संतरे के छिलके को कचरा समझ कर फेक देते है क्योंकि वे इसके गुणों से अनजान रहते है।

चेहरे को दमकाए संतरे के छिलके: Orange Peel for Face

  • क्या आप जानते थे कि संतरे के छिलके में पोषक तत्व और phytonutrients शामिल हैं जो त्वचा के लिए बेहद फ़ायदेमंद हैं।
  • इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो हमारी त्वचा के बहुत लाभदायक होता है।
  • यह हमारी त्वचा से फ्री रेडिकल्स और गंदगी को साफ करता है और त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाता है।
  • इसमें कैल्शियम भी होता है जो त्वचा से डेड सेल्स को निकालता है और त्वचा को फुंसी और मुहांसे से छुटकारा दिलाता है। यह त्वचा से दाग धब्बे हटाता है और उसे निखारता है।
  • इसमें मैग्नीशियम भी होता है जो त्वचा को चमकदार बनाता है और झुर्रियों को कम करता है।

आप संतरे के छिलके से फेस पैक बना कर भी उपयोग करे सकते है। आइये जानते है कैसे बनाये यह फेस पैक

  • सबसे पहले संतरे के छिलके को अलग कर ले और इसे धूप में अच्छे से सूखा लें। इसके बाद इन छिलको को मिक्सर में अच्छे से पीसकर इनका पाउडर बना लें। इसे एक डब्बे में सुरक्षित रख लें।
  • फेस पैक बनाने के लिए आप एक चम्मच दही और आधा चम्मच छिलके के पाउडर को अच्छे से मिला लें और फेस पर लगा लें।
  • फिर 10 मिनट तक इसे सूखने दें और फिर ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।
  • इससे आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी और त्वचा से डेड सेल, ब्लैकहेड खत्म हो जायँगे।
  • यदि आप नियमित रूप से फेस पैक का प्रयोग करते है तो त्वचा साफ़ सुथरी बनेगी और कील मुहांसे से छुटकारा मिलेगा।
  • आप चाहे तो पाउडर और दही के अलावा इसमें निम्बू या ओट भी डाल सकते है।

संतरे के छिलके के अन्य उपयोग: Orange Peel Uses

संतरे के छिलके का आप कई तरह से उपयोग कर सकते है। आइये जानते इनमे से कुछ-

  • यदि आपके दांत पीले हो रहे हैं तो आप संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़ सकते है, इससे दाँतों का पीलापन साफ हो जायेगा और दांत चमकदार बनेंगे।
  • आँखों के नीचे डार्कसर्कल को साफ़ करने के लिए छिलके के साथ दूध मिला कर लगाएँ।
  • जूतों में से दुर्गंध भगाने के लिए भी संतरे के छिलके और बेकिंग सोडा को जूतों में रख दे।
  • मच्छर को भगाने के लिए संतरे के छिलके को खिड़की का उस जगह रख दे जहाँ से मच्छर आते है, इससे मच्छर नहीं आएंगे।
  • आप चाहे तो इसे जलाकर धुंआ भी कर सकते है या तो आप छिलके को हाथ पर रगड़ भी सकते है। ऐसा करने से आपको मच्छर नहीं काटेंगे।
  • संतरे के छिलके को बॉडी स्क्रबर की तरह भी उपयोग किया जा सकते हैं। इसके लिए नहाते समय संतरे के छिलकों से अपनी स्किन को रगड़ें इससे आपकी स्किन चमक उठेगी और पसीने की बदबू भी चली जायगी।
  • गंदे पानी के दाग निकालने के लिए संतरे के छिलके बहुत उपयोग में आते है।
  • यदि आप झुर्रियों से निजात पाना चाहते है तो Orange Peel Powder को दही और निम्बू में मिलाकर अपने चेहरे पर लगाए।

आज इस आर्टिकल हमने जाना की हम संतरे के छिलके का किस तरह उपयोग में लेकर हमारी त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बना सकते है। अब आप शायद इसके फायदे जानकर संतरे के छिलके नहीं फेकेंगे। यदि आप भी चाहते है की आपकी त्वचा साफ़ और कोमल रहे तो नियमित रूप से संतरे के छिलका का उपयोग करें।

Subscribe to