Tips For Good Sleep: इन लाभकारी उपायों को अपनाकर पाएं सुकून भरी नींद

Tips For Good Sleep: इन लाभकारी उपायों को अपनाकर पाएं सुकून भरी नींद

एक अच्छी सेहत के लिए आपके द्वारा दैनिक क्रियाकलाप का सही समय पर होना जरूरी होता है। इसके अलावा आपको एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए पर्याप्त और अच्छी नींद लेना भी ज़रुरी होता है। यदि आप सही ढंग से एक अच्छी नींद नहीं ले पा रहे है तो इससे आपको कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।    

कई लोगो को अच्छी नींद नहीं आ पाती है जिसके कारण लोग अक्सर परेशान रहते है और इसकी वजह से उनका पूरा दिन ख़राब हो जाता है। वे पूरे दिन भर बेचैन रहते हैं और कोई काम अच्छे से नहीं कर पाते हैं।

कई तरह की नींद की दवाएं लेने से नींद तो आ जाती है लेकिन इसके साइड इफेक्ट भी होते है इसलिए नींद की दवाएं लेना घातक हो सकता है। आप नींद लाने के लिए प्राकृतिक तरीके अपना सकते है।  

एक अच्छी Sleep पाने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते है। ऐसे कई घरेलू उपाय है जो आपको अच्छी नींद लाने में सहायता कर सकते है। इसके लिए जानते है Tips For Good Sleep के बारे में।    

Tips For Good Sleep: जाने अच्छी नींद लेने के असरकारी और दुस्प्रभावरहित तरीके

Natural Sleep Remedies

Sleep Well के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते है जानते है कुछ आसान तरीके।

बिस्तर को साफ सुथरा रखे

  • बिस्तर अस्त व्यस्त होने पर नींद अच्छे से नहीं आती है। इसलिए अपने बिस्तर को भी हमेशा सोने से पहले साफ़ कर के व्यवस्थित कर लें और इसके बाद ही सोएं।
  • बिस्तर के साफ रहने से मन भी प्रसन्न रहता है साथ ही आपको तनाव और चिंता नहीं होती है। इसलिए सोते समय बिस्तर को साफ रखे।

सोने का समय निश्चित करे

  • कभी भी और किसी भी वक्त सो जाने की वजह से भी कई बार नींद नहीं आती है। जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। इसलिए अपने सोने का एक समय निर्धारित कर लें और प्रतिदिन उसी समय पर सोये।
  • यदि आप किसी वीकेंड पार्टी या फिर कुछ अन्य कार्य में शामिल होते है तो भी आपको उसी समय पर सोना चाहिए जिसे आप पहले से फॉलो करते आ रहे है।
  • सोने के लिए एक ही समय रखने से नींद अपने आप उसी समय आने लगती है और आप अच्छे से सो जाते है।

सोने से पहले गर्म पानी से स्नान

  • यदि आपको नींद नहीं आ रही है तो आप गर्म पानी से नहा सकते है। गर्म पानी से नहाने से शरीर की थकान दूर हो जाती है।
  • मन शांत रहता है और Better Sleep आ जाती है। साथ ही आप चाहे तो अपने पैरों को भी गर्म पानी से धो सकते है। यह भी नींद को लाने में एक मददगार उपाय होता है।

सॉफ्ट संगीत सुने

  • बहुत से लोगो गाने सुनकर अच्छी नींद आती है। यदि आपको भी नींद नहीं आ रही है तो आप गाने का सहारा भी ले सकते है।
  • लेकिन इस बात का ध्यान रखे की अच्छी नींद लाने के लिए आपको लाउड सांग नहीं सुनने है। इससे नींद चली जाती है।
  • Good Sleep के लिए हल्का और मधुर संगीत सुने। इससे नींद अच्छी आती है।

सही कपड़ो का चुनाव

  • सोते समय कपड़ों के चयन की भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। यदि आप आरामदायक कपड़े पहनकर नहीं सोते है तो उससे भी अच्छी तरह से नींद नहीं आ पाती है।
  • आपको चाहिए की आप सोते समय कॉटन के कपड़े पहने साथ ही आपके कपड़े ढीले भी होने चाहिए जिससे आपको सोने में आसानी हो सके।

रात के समय चाय कॉफ़ी ना पिए

  • सोने से पहले चाय कॉफ़ी जैसी चीजों का सेवन करना भी नींद के लिए बाधक होता है। इसलिए यदि आप सोने वाले है तो इन चीजों को न पिए, यह आपकी नींद को उड़ा देती है।
  • साथ ही रात के समय मसालेदार भोजन भी नहीं करना चाहिए इससे भी अच्छी नींद नहीं आ पाती है और आपको कब्ज जैसी समस्या हो सकती है।

अन्य Sleeping tips

  • जिस रूम में आप सोने वाले है उस रूम की लाइट भी नींद के लिए जिम्मेदार होती है। यदि आप तेज रौशनी वाली लाइट में सोते है तो आपको नींद नहीं आएगी। लेकिन यदि आप धीमी लाइट या फिर लाइट बंद करके सोते है तो आपको अच्छी नींद आएगी
  • आपको चाहिए की आप रात के समय हल्का भोजन करे क्योंकि यदि आप ज्यादा भोजन कर लेते है तो इससे भी आपको नींद नहीं आएगी साथ ही यदि आप बिना खाये भी सोते है तो यह भी नींद ना आने का कारण बनता है। इसलिए आपको हल्का फुल्का खाना खाना चाहिए।
  • सोने से पहले आप वाक भी कर सकते है इससे भी नींद अच्छी आती है साथ ही आपका खाना भी अच्छे से पच जाता है।
  • चिंता और तनाव से दूर रहे क्योंकि यदि आप किसी चिंता के साथ सोते है तो इससे आपको नींद नहीं आएगी। आपको चाहिए की जब आप सोने वाले हों तो खुश होकर सोये। यह सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
  • जब आपको नींद आने वाली हो तभी आपको अपने बिस्तर पर जाना चाहिए। यदि आप इससे पहले बिस्तर पर जाते है तो हो सकता है की आपको उतनी अच्छी नींद ना आये। लेकिन यदि आप नींद आने पर अपने बिस्तर पर जाते है तो आपको सोने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। बिस्तर पर जाते ही गहरी नींद आ जाएगी।
  • आप कोशिश करे की दिन के समय ज्यादा ना सोये क्योंकि यदि आप दिन में नींद पूरी करते है तो उससे रात के समय नींद नहीं आती है। जिसके कारण आपको बेचैनी भी बनी रहेगी।

उपरोक्त उपायों को अपना कर आप एक अच्छी नींद पा सकते है और नींद लेना सेहत के लिए बहुत ही जरुरी होता है। आपको चाहिए की आप छह से सात घंटे की नींद प्रतिदिन ले। नहीं तो आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती है। पर्याप्त नींद के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करे यह भी नींद के लिए सहायक होता है। यदि आप पर्याप्त नींद नहीं लेते है तो उससे आपके आँखों के नीचे काले घेरे दिखने लगते है साथ ही आपको थकान और सुस्ती बनी रहती है और चिड़चिड़ापन भी होने लगता है।इसलिए पर्याप्त नींद लेना बहुत ज़रूरी है। इससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी और आपके शरीर में कार्यो को करने के लिए ऊर्जा भी बनी रहेगी।

नोट - यदि आपको उपरोक्त उपायों को करने से भी नींद नहीं आती है और परेशानी हो रही है तो आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते है।

Subscribe to