Avocado Weight Loss: वजन को कम करने में बहुत मददगार होता है एवोकैडो

Avocado Weight Loss: वजन को कम करने में बहुत मददगार होता है एवोकैडो

आज हर कोई चाहता है की वह स्लिम और आकर्षक दिखे। जिसके लिए उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है वजन को बढ़ने से रोके रखना । वजन बढ़ने से व्यक्ति अच्छा नहीं दिखता है साथ ही बीमारियाँ भी मोटे शरीर को अपना घर बना लेती है।

वजन को कम करने के लिए लोग कम खाना शुरू करते है साथ ही व्यायाम भी करते है। पर क्या आप जानते है की दुनिया में कई ऐसी चीजे भी होती है जिसे खाने से आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते है।

जी हाँ प्रकृति ने हमे बहुत ही अमूल्य पदार्थ दिए हुए है जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करते है साथ ही वजन को भी नियंत्रित करते है। ऐसा ही एक फल है एवोकैडो, जिसका सेवन करने से आप अपने वजन को कम कर सकते है।

Avocado Fruit के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए इस लेख को पढ़िए जिससे आप जान पाएंगे की यह फल आपके लिए कितना फ़ायदेमंद है और किस प्रकार यह आपके बढ़ते वज़न को कम करने में मददगार हो सकता है। तो आईये जानते है Avocado Weight Loss के बारे में विस्तार से।

Avocado Weight Loss: जाने यह कैसे करता है वजन कम और इसके अन्य फायदे व सावधानियां

Avocado-Weight-Loss-in-Hindi

क्या है Avocado?

  • एवोकैडो एक प्रकार का फल होता है जो की नाशपाती के आकर का दिखता है। इसे अंग्रेजी भाषा में Alligator pears भी कहते है।
  • इस फल में फैटी एसिड की उच्च मात्रा पायी जाती है। साथ ही एवोकैडो में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।
  • इसका सेवन करना बहुत फ़ायदेमंद होता है। इस फल को बहुत से देशों में उगाया जाता है।
  • एवोकैडो को कच्चा ही खाया जाता है। इसके टेस्ट में वृद्धि करने के लिए लोग इस फल को काट कर ऊपर से काला नमक लगा कर भी खाना पसंद करते है।
  • कई स्थानों इसे अन्य पदार्थों के साथ मिलाकर कर भी खाया जाता है।

Avocado Nutrition:

  • एवोकैडो में कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते है। यह फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्रोत होता है।
  • इस फल में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन बी6, विटामनि ए, थायमिन आदि पोषक तत्व भी पाए जाते है।
  • साथ ही इस फल में फायबर की मात्रा भी भरपूर होती है। साथ ही एवोकैडो में जिंक, फॉस्फोरस, विटामिन सी जैसे तत्व भी मौजूद रहते है।

कैसे होता है एवोकैडो से वजन कम?

  • एवोकैडो में 322 कैलोरी और 29 ग्राम फैट मौजूद होता है। देखा जाये तो एवोकैडो में फैट की मात्रा कुछ गुना अधिक होती है जिसके कारण कई लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए भी एवोकैडो का सेवन करते है।
  • इसके बाबजूद एवोकैडो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है। इसका सेवन करने से पेट में जमा चर्बी कम होने लगती है।
  • साथ ही यह भूख को कम करने में भी मदद करता है इसके कारण व्यक्ति का वजन कम होने लगता है।
  • कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से भी वजन में वृद्धि होती है। एवोकैडो में मोनोसेचुरेटेड फैट होता है जो की कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
  • यदि आप वजन को कम करने के लिए डाइट प्लान कर रहे है तो आप एवोकैडो को अपने आहार में ज़रूर शामिल करे यह वजन को कम करने में आपकी मदद करेगा।

एवोकैडो के स्वास्थ्यलाभ: Health Benefits of Avocado

मधुमेह के इलाज के लिए फ़ायदेमंद

  • मधुमेह के रोगियों को एवोकैडो के पत्तों के रस का सेवन करना चाहिए यह मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • इसके पत्तों के अर्क का सेवन करने से यह रक्त शर्करा के स्तर में कमी लाने में सहायक होता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर शरीर में शर्करा को संतुलित रखने में मदद करते है।

पाचन में लाभकारी

  • एवोकैडो पाचन तंत्र को भी स्वस्थ्य रखने में मददगार होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पेट को साफ रखने का कार्य करता है।
  • इसका सेवन करने से खाना आसानी से पच जाता है।
  • पाचन क्रिया भी सुचारु रूप से चलती है जिसके कारण पेट की समस्याएं नहीं होती है।

आँखों के लिए वरदान

  • आँखों के स्वस्थ्य रहने पर ही हम चीजों को अच्छी तरह से देख सकते है। एवोकैडो का सेवन करने से आंखे स्वस्थ्य रहती है।
  • यह मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से भी बचाता है। इसलिए इसका सेवन करना अच्छा होता है।

अर्थराइटिस से निजात दिलाये

  • एवोकैडो अर्थराइटिस के उपचार के लिए भी अच्छा होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है।
  • साथ ही इसमें अन्य पोषक तत्व जैसे फैटी एल्कोहॉल, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैरोटिनॉयड आदि भी मौजूद रहते है। इसलिए एवोकाडो को खाने से जोड़ों में सूजन कम हो जाता है। साथ ही मांसपेशियों को भी आराम मिलता है।
  • अर्थराइटिस की समस्या से ग्रसित लोगों को इसका सेवन करना चाहिए।

दाँतों को स्वस्थ्य रखे

  • एवोकैडो दाँतों के लिए भी लाभकारी होता है। यह दाँतों में होने वाली दुर्गन्ध को दूर करने में मदद करता है।
  • एवोकैडो में एंटीऑक्सीडेंट फ्लेनॉयड और एंटीबैक्टीरियल जैसे तत्व पाए जाते है। यह तत्व बैक्टीरिया को मारने में मदद करते है।
  • साथ ही साथ इसका सेवन करने से मुँह का कैंसर होने की संभावनाएं भी कम हो जाती है।

उपरोक्त फ़ायदों के अतिरिक्त एवोकैडो त्वचा और बालों को भी स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। यह लिवर को मजबूत बनाता है। साथ ही हृदय को भी हेल्दी रखता है। गठिया और कैंसर जैसे रोगों के लिए भी लाभकारी होता है।

एवोकैडो के सेवन में बरतने योग्य सावधानियां

एवोकैडो का सेवन सिमित मात्रा में करना चाहिए नहीं तो इससे शरीर को नुकसान भी हो सकता है जैसे-

  • इसका ज्यादा सेवन करने से लिवर को हानि होती है।
  • कुछ लोगो ऐसे भी हो सकते है जिन्हे इसका सेवन करने के बाद एलर्जी हो जैसे त्वचा में खुजली, जलन आदि। ऐसे लोगो को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।
  • यदि आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते है तो इससे आपका पेट भी बिगड़ सकता है।
  • जो लोग लेटेक्स के प्रति संवेदनशील होते है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए यह एलर्जी उत्पन्न कर सकता है। जो हानिकारक भी हो सकता है।

नोट - उपरोक्त जानकारी से आप जान गए होंगे की एवोकैडो केवल वजन कम नहीं करता बल्कि इसके अन्य फायदे भी होते है। लेकिन एवोकैडो को सीमित मात्रा में ही सेवन करे ताकि आपको इसका फायदा हो सके और आप स्वस्थ रह सके।

Subscribe to