Resistance Band Exercises: घर पर ही करें जिम के सारे कसरत रेसिस्टेंस बैंड की मदद से

Resistance Band Exercises: घर पर ही करें जिम के सारे कसरत रेसिस्टेंस बैंड की मदद से

एक्सरसाइज या व्यायाम करना आज के जमाने के लिए सबसे ज़रूरी बात मानी जाती है। व्यायाम करने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है जिससे बीमारी नहीं होती और साथ ही इसके कारण हम चुस्त और तंदुरुस्त रहते हैं। आज के जमाने में ज्यादातर मिलावटी खाने पीने की सामग्री आ रही है जो हमारी सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छी नहीं होती है। इसी कारण हमारा शरीर कई सारी बीमारियों की चपेट में आ जाता है।

फिटनेस की बाबत जब एक्सरसाइज की बात आती है तो लोगो के बहाने बनना चालू हो जाते हैं, जैसे- आज मूड नहीं है, कल से पका चलेंगे साथ में, आलस आता है, टाइम नहीं है, नींद नहीं खुलती आदि। जो लोग जिम नहीं जा पाते वो योग करके अपने शरीर का ध्यान रख सकते है और खुद को फिट रख सकते हैं।

यदि आप जिम नहीं जाना चाहते है और सोच रहे है की घर पर ही एक्सरसाइज कर ले और फिट रहे तो हम आज आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी एक्सरसाइज जिसे आप आराम से अपने घर पर कर के खुद को फिट रख सकते है। इस एक्सरसाइज को Resistance Band Exercises के नाम से जानते हैं। इस एक्सरसाइज में एक बैंड यूज़ होता है जिसको हम Exercise Bands कहते है। यह बैंड एक ऐसा टूल है जिसकी मदद से रूटीन एक्सरसाइज को भी बड़े मनोरंजक तरीके से किया जा सकता है।

यह पोर्टेबल व्यायाम उपकरण है जिसे आसानी से कही भी रखा जा सकता है। यह बैंड रबर का बना होता है इसमें दोनों कोनों में हैंडल लगे रहते ताकि इसे पकड़ने में आसानी रहे। यह विभिन्न रंगों, आकारों और स्ट्रेंथ आदि में आते है। हर कोई अपनी मसल्स के हिसाब से इसको खरीद सकते है। आज हम आपको बता रहे है की आप इस बैंड की मदद से किस तरह की एक्सरसाइज को कर सकते है।

Resistance Band Exercises: जाने रेसिस्टेंस बैंड से किये जाने वाले उपयोगी एक्सरसाइज

Resistance-Band-Exercises-in-Hindi

यह बैंड आसानी से स्पोर्ट्स की शॉप पर मिल जाते है यदि आपको Best Resistance Bands चाहिए हो तो इसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। यह बैंड एक आसानी से उपयोग में आने वाला व्यायाम उपकरण होता है जो अलग अलग भार वर्ग के साथ साथ अलग-अलग लंबाई और तनाव कैटेगरी में भी मिल जाता है। रेसिस्टेंस बैंड का उपयोग करने के कई तरीके हैं जो शरीर के विभिन्न वर्गों का काम करते हैं। आईये जानते है इसके बारे में।

बैंड के साथ पुश अप: Push-Up with Band

  • पुश अप एक ऐसी एक्सरसाइज है जो फिटनेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
  • जिम में सबसे अधिक किये जाने वाली एक्सरसाइज में से यह एक होती है ।
  • बहुत सारे लोग जिम में इस एक्सरसाइज सही से नही कर पाते हैं, खासकर के मोटे लोग इसे करने में प्रॉब्लम फेस करते हैं।
  • इस बैंड की मदद से कोई भी बड़ी ही आसानी से पुश अप लगा सकता है।
  • इसको बैंड की मदद से पुश अप करने के लिए अपने हाथों में यह Fitness Band लेन होगा और फिर पुश अप की पोजीशन लेकर दोनों हैंडल को अपने हाथों में रखे।
  • अब बैंड का बीच वाला रबर का हिंसा अपनी पीठ पर करके खुद को जमीन की तरफ धकेले।
  • इससे आपके छाती और फोरआर्म पर जोर लगेगा, फिर वापस आप धीरे धीरे ऊपर आए।
  • इस रबर के इलास्टिक की वजह से आप अपने आप ऊपर की और आ जायँगे।
  • इस प्रक्रिया को 8 -10 बार दोहराए।
  • कंधे, छाती, Bicheps व कमर के मसल्स को मजबूत बनाने के लिए पुश अप एक कारागार एक्सरसाइज है।

बाइसेप्‍स कर्ल: Biceps Curl

  • अगर आप भी अपने डोले या बाइसेप्‍स बनाने की चाहत रखते हैं तो आपको अपनी बाजुओं को टोन्‍ड अप और मजबूत बनाने के लिए सही व्‍यायाम करना जरूरी है।
  • आज के जमाने में जिम में लोग बाइसेप्स एंड ट्राइसेप्‍स पर ज्यादा ध्यान देते है।
  • अक्सर अपने देखा होगा बॉडी बिल्डिंग वाले लोगों के हाथ मोटे, तगड़े और कड़क दिखते है क्योंकि उनके बाइसेप्स एंड ट्राइसेप्‍स बहुत अच्छे होते है।
  • आप भी घर पर Workout Bands की मदद से डोले बना सकते है।
  • कैसे करें - सबसे पहले बैंड के बीच के रबर वाले हिस्से को अपने पैरों की नीचे दबा दे या उस पर खड़े हो जाएँ और इस दौरान अपने कंधे को भी सीधा रखें।
  • फिर रबर के दोनों हैंडल को दोनों हाथों में ले और ताकत के साथ ऊपर की और खींचे फिर आराम से हाथों को नीचे की और ले जाए।
  • इसी तरह हाथों को ऊपर नीचे ऊपर नीचे करे। इस प्रक्रिया को 8 -10 बार दोहराए।

कंधे का व्यायाम

  • Stretch Bands की मदद से आप कंधे को भी मजबूत बना सकते है।
  • आपके कंधे आपके ऊपरी शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए, उन्हें स्वस्थ और मजबूत की आवश्यकता है।
  • रेसिस्टेंस बैंड की मदद से कंधे की कई एक्सरसाइज कर सकते जैसे- कंधे प्रेस, लेटरल राइज आदि।

कैसे करे

  • बैंड के बीच वाले इलास्टिक या रबर पर खड़े हो जाये और दोनों हैंडल को अपने हाथों से मजबूत पकड़ ले।
  • फिर अपने हाथों को साइड से ऊपर की तरफ खींचे, जब तक की कंधे ऊंचाई तक नहीं आ जाते फिर रोक देने उन्हें वही और धीरे धीरे नीचे की ओर लाएं। फिर इसे दोहराते रहे।
  • ठीक इसी तरह फ्रंट राइज के लिए अपने दोनों हाथों को अपने सामने की तरफ ऊपर कंधे की सीध तक खींचे और धीरे धीरे नीचे लाएं। इस प्रक्रिया को 8 से 10 बार दोहराए।

स्क्वाट या लेग: Squats And Leg

  • टांगों की हड्डी को मजबूत और ठोस बनाने के लेग का एक्सरसाइज करते है।
  • लेग एक्सरसाइज सबसे महत्वपूर्ण एक्सरसाइज में से एक होता है। लेग पूरे शरीर को स्ट्रेंथ देता है।
  • स्क्वाट से वास्तव में अपने ऊपरी और निचले शरीर दोनों की ताकत में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।

कैसे करे

  • सबसे पहले बैंड को सही लगाना होता है आप बैंड को घुटनो के ऊपर, दोनों पैरों पर बांध ले ।
  • फिर कंधे की चौड़ाई के अलावा सीधे पैर के साथ खड़े हो जाएँ, अपनी छाती को सीधा रखें और सिर भी सीधे रखें।
  • इस दौरान अपने हाथों को सीधे सामने हवा में रखे और अपने बट को चिपकाएं इसके बाद तब तक नीचे बैठ जाएं जब तक कि आपका शरीर स्वाभाविक रूप से स्थिर न हो जाए।
  • फिर वपस धीरे-धीरे अपने शरीर को उठायें । ऐसे ही कम से कम 10 बार दोहराते रहे ।
  • स्क्वाट हिप्स और थाई की मसल्स को स्ट्रांग और फ्लेक्सिबल बनाने के लिए किया जाता है।

इसके अलावा भी Resistance Band Workout के कई फायदे है।

  • मसल्स इंज्युरी होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।
  • इस बैंड से पूरे शरीर का व्यायाम व एक्सरसाइज कर सकते है।
  • बिना किसी वजन के इस्तेमाल के मुश्किल स्ट्रेचिंग वाली एक्सरसाइज भी आसानी से कर सकते है।
  • यह सस्ता और पोर्टेबल होता है साथ ही इसे कही भी ले जाया सकता है और यह हल्का भी होता है।
  • प्रतिरोध बैंड प्रशिक्षण एक बहुत ही प्रभावी व्यायाम होता है जिसे कहीं भी किया जा सकता है जैसे- घर, ऑफिस, जिम और सड़क आदि।
  • मोटे लोग आसानी से फैट कम कर सकते इसका उपयोग करके।

तो ये थे कुछ Resistance Bands व्यायाम जिसका अभ्यास आप अपने घर में कर के अपने आप को फिट और तंदरुस्त बनाये रख सकते हैं।

Subscribe to