Gokhru Ke Fayde: किडनी की समस्या को दूर करें गोखरू की सहायता से

Gokhru Ke Fayde: किडनी की समस्या को दूर करें गोखरू की सहायता से

हमारे देश में रोगों को दूर करने के लिए प्राचीन काल से ही अनेक प्रकार की जड़ी बूटियों का सहारा लिया जाता आ रहा है। आज कल जड़ी बूटियों के इस्तेमाल से दवाईयां बनायी जा रही है। जिससे खतरनाक से खतरनाक रोगों से छुटकारा पाने में आसानी होती है।

पृथ्वी पर जड़ी बूटियों के रूप में ऐसे कई पेड़ पौधे है जो की रोगों को दूर करने में सहायक है। इसी तरह एक पौधा होता है गोखरू का पौधा। यह भी एक प्रकार की जड़ी बूटी होती है।

Gokhru के पौधे आपको आसानी से देखने को मिल सकते है। खासकर बारिश के मौसम में इसके पौधे ज्यादा पनपते है। गोखरू मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसका उपयोग प्राचीन काल से किया जाता आ रहा है।

यह शरीर के अनेक अंगो के लिए फ़ायदेमंद होता है। गोखरू हमारे लिए किस प्रकार लाभकारी है इसे जानने के लिए पढ़िए Gokhru Ke Fayde को विस्तार से।

Gokhru Ke Fayde: जाने इसके उनके फायदे और इसका काढ़ा बनाने की विधि

Gokhru-Ke-Fayde-in-Hindi

कैसा होता है Gokhru Plant

  • बारिश के मौसम में गोखरू के पोधो को खेतो के आस पास, खाली पड़ी जमीन या फिर जंगलो में आसानी से देख सकते है।
  • इसका पौधा ज्यादा लंबा नहीं होता है इसकी लम्बाई लगभग 2 से 3 फुट तक होती है। इसकी पत्तियों में 4 से 7 जोड़े पत्रक जैसे होते है।
  • इसके फूल पीले रंग के होते है जो की आकार में गोल होते है। इस पौधे में कांटे भी होते है।
  • आपको बता दे की गोखरू को गौक्षुर भी कहा जाता है क्योंकि इसके छोटे छोटे और तेज कांटे जानवरो के पैरो में आघात पहुँचाते है।

गोखरू के अन्य नाम

गोखरू को कई नामो से भी जाना जाता है जैसे

  • सराटे
  • गोखुरू
  • गोखरी
  • लेंड केलट्राप्स (Land Caltrops)
  • ट्रिबुलस टेरेस्ट्रिस (Tribulus Terrestris)

गोखरू से मिलने वाले लाभ: Gokhru Benefits

हृदयशूल में लाभकारी

  • हृदयशूल एक प्रकार की बीमारी होती है जिसके होने से सीने में दर्द की समस्या होती है।
  • गोखरू का इस्तेमाल करने से यह बीमारी दूर हो जाती है।
  • लेकिन जब भी आप इसका सेवन करे तो किसी वैद्य से इसकी मात्रा के बारे में सलाह ज़रूर लें ताकि आपको इससे सही लाभ मिल सके।

गठिया रोग में लाभकारी

  • गठिया जैसे रोग को ठीक करने में भी गोखरू का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। यह जोड़ों में होने सूजन और दर्द को भी दूर करने में मदद करता है।
  • साथ ही साथ इससे मांसपेशियों में होने वाले दर्द से भी राहत मिल जाती है।

त्वचा के लिए भी उपयोगी

  • गोखरू के उपयोग से त्वचा को भी स्वस्थ्य रखा जा सकता है।
  • इसका उपयोग करने से त्वचा से संबंधित परेशानियां दूर हो जाती है। यह त्वचा को साफ करके उसमे चमक लाता है।
  • साथ ही यह त्वचा पर होने वाली खुजली, जलन, सूजन आदि को भी दूर कर देता है। इसका उपयोग करने से चेहरे पर झुर्रियां भी नहीं रहती।

शरीर को तंदरुस्त बनाये

  • इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है
  • जिसके कारण शरीर एक्टिव रहता है। एटलीट के लिए भी इसका सेवन करना बहुत अच्छा होता है।

गोखरू पाउडर: Gokhru Powder

  • गोखरू को पाउडर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है जो की लाभकारी होता है।
  • महिलाओ में होने वाली समस्याओं को दूर करने में यह काफी मदद करता है।
  • महिलाओ में सेक्सुअल प्रोब्लम को ठीक करने के लिए गोखरू के पाउडर का उपयोग किया जा सकता है यह लाभकारी होता है।
  • यह यौन समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

गोखरू का काढ़ा: Gokhru Kadha

  • गोखरू काढ़ा का सेवन करने से इंफर्टीलिटी की समस्या दूर होती है। यदि इस काढ़े को पुरुष पीते है तो उनके सेक्स पावर में वृद्धि होती है।
  • यदि इस काढ़े को नियमित रूप से लिया जाये तो स्पर्म कांउट बढ़ाने लगता है। इसलिए गोखरू काढ़ा पुरुषों के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • यह पुरुषों में होने वाले बांझपन की समस्या को दूर कर देता है।

Gokhru Kanta for Kidney

  • गोखरू के कांटे का उपयोग करके किडनी की समस्या को भी आसानी से दूर किया जा सकता है।
  • इसका उपयोग करने के लिए गोखरू के कांटे का काढ़ा बनाया जाता है जिसका नियमित रूप से सेवन करने पर किडनी की समस्या दूर हो जाती है।

गोखरू काढ़ा बनाने की विधि

  • गोखरू का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले गोखरू कांटा 250 ग्राम ले लें। उसके बाद कांटे को लगभग 4 लीटर पानी के साथ उबाल लें।
  • इस पानी को इतना उबाले की पानी बच कर एक लीटर रह जाये। फिर इस पानी को ठंडा होने के लिए रख दे।
  • पानी के ठंडा होने के बाद इसे छान कर एक साफ बोतल में भरकर रख ले। इतना करने के बाद खाली पेट सुबह और शाम के समय 100 ग्राम गुनगुना कर के इस पानी का सेवन करे।
  • इस बात का भी ध्यान रखे की जब भी आप काढ़ा पीये तो उसके एक घंटे तक कुछ नहीं खाना है।
  • कुछ दिन इसे नियमित रूप से ले। काढ़े को लेने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर परामर्श करे।

ध्यान रखने योग्य सावधानियां

गोखरू जितना फ़ायदेमंद है कभी कभी वह नुकसानदायक भी हो जाता है इसलिए इसके सेवन में सावधानी बरतना भी ज़रुरी होता है।

  • इसका सेवन लम्बे समय तक नहीं करना चाहिए। लम्बे समय तक सेवन करने से पुरुष ग्रथि छतिग्रस्त हो जाती है और उसे नुकसान पहुँचता है।
  • ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से पीलिया भी हो सकता है साथ ही गुर्दे के विकार की समस्या भी हो सकती है।
  • यदि इसका ज्यादा सेवन किया जाता है तो पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है।
  • महिलाओ के लिए इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से मासिक धर्म की परेशानी बढ़ सकती है। यह मासिक धर्म को अनियमित कर देता है।
  • गर्भवती महिला और स्तनपान कराने वाली महिला को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • लम्बे समय तक इसका उपयोग करने से किडनी की समस्या भी हो सकती है इसलिए इसका सिमित मात्रा का उपयोग के निश्चित समय के लिए ही करे।
  • जिन लोगो को मधुमेह की समस्या रहती है उन्हें भी इसका सेवन कभी नहीं करना चाहिए। यह उनके लिए नुकसानदायक होता है।

नोट -जब भी आप गोखरू का सेवन करना चाहते हों तो इससे पहले डॉक्टर या फिर वैद्य से ज़रूर संपर्क करे।

Subscribe to