Beer Yoga: बियर के सेवन के साथ करे योग का अभ्यास और रहे हमेशा स्वस्थ

Beer Yoga: बियर के सेवन के साथ करे योग का अभ्यास और रहे हमेशा स्वस्थ

हम सभी यह तो जानते है की Yoga का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है क्योंकि यह हमें बीमारियों से बचा कर स्वस्थ्य रखता है साथ ही कार्यो को करने के लिए हमें शक्ति भी प्रदान करता है। यदि  आप नियमित रूप से योग को करते है तो इससे आपका बुढ़ापा भी अच्छे से बीतता है।  

इसीलिए आजकल योग को बहुत महत्व दिया जा रहा है, लोग योग के लिए जागरूक हो गए है जिसके कारण कई योग केंद्र भी बनाये गए है जहाँ आप योग कर सकते है साथ ही ऑनलाइन भी योग का प्रशिक्षण दिया जाता है।

योग को और भी मनोरंजक बनाने के लिए अनेक प्रकार से योग का अभ्यास किया जाता है। जैसे की डांस द्वारा योग का अभ्यास करना, म्यूजिक के साथ योगाभ्यास करना आदि। आप को बता दे की आजकल बियर योग का क्रेज भी बहुत बढ़ता जा रहा है। जी हाँ यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब ज़रूर लगेगा। लेकिन यह सही है की लोग बियर योग के जरिये भी लाभ प्राप्त कर रहे है।  

इस लेख में हम आपको Beer योग के विषय में जानकारी देने जा रहे है। ताकि आप इसके फ़ायदों का लाभ उठा सके। इसके लिए जानते है Beer Yoga के बारे में विस्तार से।

Beer Yoga: जाने बियर योग क्या है, इसे कैसे करते है, इसके फायदे व सावधानियां

क्या है बियर योग?

  • यह तो सभी जानते है की शराब सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है। लेकिन यदि आप बियर का सेवन बहुत ही कम मात्रा में करके योग का अभ्यास करते है तो यह आपके लिए फ़ायदेमंद होती है।
  • इसी तकनीक पर बियर योग का निर्माण किया गया है। इसकी शुरुआत जर्मनी से हुई है।
  • विदेशो में तो बियर योग का चलन जोरो शोरो में है। लेकिन अब भारत जैसे देशों में भी इसकी शुरुआत हो चुकी है। लोग बियर योग के बारे में जागरूक हो रहे है।
  • आपको यह भी बता दे की इस योग को वही लोग कर सकते है जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है। छोटे बच्चों को इस योग को करने की अनुमति नहीं है।
  • जर्मनी ने इसकी शुरुआत मनुष्य के दिमाग के विकास के लिए शुरू की थी यही उनका मुख्य उद्देश्य था।

पहले जानते है बियर के फायदे: Beer Benefits

  • कई शोध में पाया गया है की यदि आप बियर का सेवन करते है तो इससे आपकी उम्र बढ़ती नहीं है।
  • साथ ही बियर में फाइबर की मात्रा भी होती है जो पेट के लिए लाभकारी होती है। इसके कारण वजन कम होने लगता है।
  • कोलेस्ट्रॉल को सही रखने के लिए भी बियर का सेवन करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। लेकिन बियर को सिमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

योगा के फायदे: Yoga Benefits

  • योग करने से संपूर्ण शरीर को लाभ मिलता है।
  • शरीर स्वस्थ्य रहता है और बीमारियाँ दूर हो जाती है। यदि योग को नियमित रूप से किया जाए तो इससे आप बुढ़ापे में भी जवान बने रह सकते हैं।
  • साथ ही आपको कठिन से कठिन कार्य को करने की शक्ति भी योग से मिलती है।
  • आप तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से भी दूर रहते है।

बियर योग को करने की विधि

  • बियर योग करना बहुत ही सरल होता है। इस योग को करने के लिए बहुत ही कम मात्रा में बियर का सेवन किया जाता है। उसके बाद योग का अभ्यास किया जाता है।
  • बियर को पीने से मन शांत हो जाता है और आप शांत दिमाग से योग को कर पाते है।
  • इसके अलावा जब आप योग करते है तो सिर के ऊपर बियर की बोतल को भी रखा जाता है और उसे आपको संतुलित करना होता है। इससे आप संतुलन करना सीखते है।

बियर योग को करने के फायदे

बियर पीने से सेहत को कई तरह के फायदे होते है साथ ही योग करना भी बहुत ही लाभकारी होता है। यदि दोनों को मिला दिया जाए तो यह मानव के लिए अनेक फायदे दे सकता है। इसलिए बियर योग को करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते है। जैसे -

वजन को कम करने में सहायक

  • बहुत से लोगो को वजन कम करने की जरुरत रहती है क्योंकि वजन के बढ़ने से कई समस्याएं आने लगती है।
  • इसलिए यदि आप बियर योग करते है तो आप अपने वजन को आसानी से कम कर सकते है और एक आकर्षक शरीर पा सकते है। जिससे आपको भी प्यार हो सकता है।

शरीर का संतुलन बनाने में मददगार

  • बियर योग में सर के ऊपर बोतल को रख कर बैलेन्स करना होता है।
  • यह करने से आप अपने शरीर के संतुलन को बनाने में सफल हो पाते है।
  • यदि आपके शरीर का संतुलन सही से बन जाता है तो आप कई चुनौतियों को खत्म कर सकते है।

जवां बनाये रखे

  • बुढ़ापा किसी को भी पसंद नहीं होता है। लेकिन इसे टाला भी नहीं जा सकता है परन्तु आप बियर योग के जरिये खुद को जवां बनाये रख सकते है।
  • साथ ही इसके नियमित अभ्यास से आप बुढ़ापे में भी कमजोरी का अनुभव नहीं कर सकेंगे और आपके सारे अंगो में ऊर्जा का विकास होता रहेगा।

तनाव को दूर करे

  • बियर योग को करने से मन शांत हो जाता है और आप प्रसन्ता से योग का अभ्यास करते है।
  • जिससे आपको ख़ुशी मिलती है। नियमित रूप से बियर योग करने पर आपके अंदर से तनाव चला जाता है और आपका शरीर ऊर्जावान हो जाता है।
  • जिससे आपको पॉजिटिव एनर्जी मिलती है और आप डिप्रेशन जैसी समस्याओं से भी बाहर आ जाते है।

शरीर को दे आराम

  • बियर योग को करने से पूरा शरीर रिलैक्स हो जाता है। जिससे आप शांति का अनुभव करते है।
  • इसे करने से शरीर, आत्मा और दिमाग सभी आरामदायक स्थिति में आ जाते है। साथ ही आपका मन भी खुश रहने लगता है।
  • इससे चिड़चिड़ापन दूर हो जाता है। आपको कार्यो को करने में आसानी होती है।

बियर योग के समय ध्यान रखने योग्य सावधानी

  • बियर योग करते समय अधिक मात्रा में बियर का सेवन नहीं करना चाहिए। यह आपके लिए नुकसानकारी हो सकता है।
  • गर्भवती महिलाओ को भी इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।
  • यदि आप इसके अभ्यास में नए है तो आप किसी कुशल प्रशिक्षक की उपस्थिति में ही इसका अभ्यास करे।

इस Yoga Drink के जरिये आप उपरोक्त लाभ को प्राप्त कर सकते है और स्वस्थ्य भी रह सकते है।

Subscribe to