Afternoon Sleep: जानिए दोपहर में सोना आपके लिए कितना फ़ायदेमंद होता है

Afternoon Sleep: जानिए दोपहर में सोना आपके लिए कितना फ़ायदेमंद होता है

आज की जीवनशैली बहुत अलग हो गई है। सब अपनी लाइफ और कामों में इतने व्यस्त रहते है की खुद की सेहत का ख्याल रखना भूल जाते है। आजकल हर कोई यही चाहता है की उसका शरीर स्वस्थ रहे और ख़ुशी से अपना जीवन जिए। लेकिन क्या आप जानते है सिर्फ अच्छा आहार ले लेने से ही शरीर स्वस्थ नहीं रहता बल्कि इसके लिए एक अच्छी नींद भी ज़रूरी होती है।

यह तो हम सब जानते ही हम दिनभर ऑफिस के कार्य में लगे रहते है और घर के कार्यों को भी देखना पड़ता है। पूरे दिन काम करके हमारा शरीर थक जाता है, और उसकी थकान का एक ही इलाज है वो है एक भरपूर नींद। नींद हमारे शरीर की रिकवरी और ऊर्जा के लिए बहुत ज़रूरी है, ताकि हम दूसरे दिन आराम से काम कर सके। जब हमारे शरीर को अच्छे से नींद नहीं मिलती तो उसकी थकान नहीं उतरती है।

जब हमारी नींद पूरी होती तो हमारा दिमाग भी फ्रेश हो जाता है और हमे नई ऊर्जा मिलती है। आपने देखा होगा बहुत से लोगों को दोपहर के समय सोने की आदत होती है। इसके पीछे कई सारे कारण हो सकते है। जैसे किसी किसी को दिन के खाने के बाद नींद आती है तो किसी को रात की नींद पूरी नहीं हुई तो आती है। दोपहर के समय सोने की किसी किसी की आदत भी रहती है। लेकिन यह सवाल सबके मन में रहता है की दोपहर के समय सोना चाहिए या नहीं ?

आज  इस आर्टिकल में हम आपको बातयेंगे दोपहर में छोटे छोटे Naps लेने के क्या फायदे है और किन किन कारणों से आपको दोपहर में नींद आ जाती है और यदि आपको ऑफिस के समय खाना खाने के बाद आलस आ रहा है तो कैसे दूर कर सकते है। आइये जानते है Afternoon Sleep के बारे में।

Afternoon Sleep: दोपहर की छोटी नींद के क्या है फायदे ?

जब भी हम सोते हो तो हमारा शरीर फ्रेश फील करता है और हमारा मूड भी अच्छा हो जाता है। इसकी एक शोध में पुष्टि भी हुई है। अमेरिका के होवार्ड स्कूल ऑफ़ पब्लिक हेल्थ में हुए अध्ययन से यह साबित हुआ है की जो लोग दोपहर की कुछ समय के लिए नींद लेते है, उन्हें दूसरे लोगों के मुकाबले हार्ट अटैक जैसे रोग होने का खतरा कम हो जाता है। अंग्रेजी में दोपहर में थोड़ी देर के लिए सोने या आराम करने को “power nap“ कहा जाता है। पावर नैप वो छोटी-सी नींद है जिसे आप दिन के वक्त अपने शरीर को रिलैक्स या आराम देने के लिए लेते हैं। हर व्यक्ति को एक दिन में कम से कम 8 से 9 घंटे की नींद लेना चाहिए।  

दोपहर में नींद आने के कारण :

  • एग्जाम के समय यदि आप रातभर जाग के पढाई करते है तो नींद आती है।
  • यदि आप नाईट शिफ्ट में काम करते है तो।
  • रातभर सफर करने से भी ।
  • काई बार दोपहर का खाना भी नींद का कारण बनता है।
  • देर रात तक जागना भी समस्या है।

इसके क्या हैं फायदे: Benefits of Sleeping in the Afternoon

दोपहर में सोने से आपको सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी रिफ्रैश करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके कारण आपको दिल से संबंधित समस्या होने के भी कम चांस हो जाते है। आइए जानते है दोपहर में सोने के फायदे-

स्ट्रेस को करे दूर:

  • हम ऑफिस में दिनभर कंप्यूटर के सामने बैठ कर अपन वर्क करते रहते है। जिसके कारण हमारी आँखें थक जाती है। तो आँखों को आराम देना भी बहुत जरूरी है।
  • इसलिए आप दोपहर के समय एक झपकी या पावर नैप ले सकते है। यह हमारे शरीर में स्ट्रेस बढ़ाने वाले हार्मोन को कम कर देता है। जिससे नींद या आलस नहीं आती।

दिमाग की शक्ति बढ़ती है:

  • एक शोध से पता चला है की दोपहर में नैप लेने से दिमाग को आराम मिलता है और उसकी ताकत बढ़ती है।
  • इससे दिमाग फ्रेश हो जाता है और आप फ्रेश फील करते है।
  • इसलिए दिन के समय कम से कम 10 से 15 मिनट्स की झपकी आप ले सकते है।

रिफ्रेशमेंट और एनर्जी:

  • आप दिनभर ऑफिस में काम करते करते थक जाते है और जब आप लंच करने के बाद वापिस अपनी चेयर पर आ कर बैठते है तो ऐसे में थोड़ी देर के बाद आपको नींद और आलस आने लगता है।
  • इसलिए दिन में जब भी वक़्त मिले 10 से 15 मिनट्स की झपकी लें या पावर नैप ज़रुर लें।
  • इससे आपको थकान महसूस नहीं होगा। आपकी बॉडी को फ्रैश महसूस होने के साथ रिबूट होने में भी मदद मिलती है और काम करने में भी मन लगा रहेगा।

दिल स्वस्थ रहेगा:

  • दिनभर काम करने से शरीर थक जाता है। इसलिए दिन के समय वक़्त निकाल कर थोड़ी देर ज़रूर आराम करें।
  • इससे आपका दिल स्वस्थ रहेगा और आपको हार्ट अटैक के चान्सेज कम हो जायँगे।
  • इसलिए आप भी यदि दिन के समय आलस से छुटकारा पाना चाहते है तो Afternoon Nap ज़रुर लें ताकि आपका आलस खत्म हो जाये और आप तरोताजा महसूस करें।

ऑफिस के समय आलस कैसे दूर करें:

  • आलस को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका चाय या कॉफी का सेवन करना होता है। चाय हमारी नींद को उड़ा देती है और आलस को खत्म कर देती है।
  • यदि आपको आलस आ रहा है तो आप मिंट या च्युइंग गम का भी सेवन कर सकते है, इससे मुँह चलता रहता है और नींद नही आती।
  • आलस को दूर करने के लिए आप पावर नैप भी ले सकते है।
  • आप चाहे तो थोड़ा बाहर टहल के भी आ सकते है।
  • बोर हो रहे हों तो म्यूजिक सुन सकते है।
  • आँखों को पानी धो कर भी आप आलस को भागा सकते है।

आज आपने इस आर्टिकल में जाना Take a Nap लेने कितने सारे फायदे है और साथ ही आपने जाना आलस को कैसे दूर भागए। याद रहे है हमने आपको पावर नैप लेने की सलाह दी है। यदि आप दिन के समय ज्यादा सोते है उसके काई सारे नुकसान है। जैसे- यदि आप दिन में 3-4 घंटे सो लेते है तो आपको रात में नींद आएगी, ज्यादा सोने से पाचन क्रिया पर भी असर पड़ता है, इसलिए दोपहर में खाने के तुरंत बाद न सोये। यदि आप स्वस्थ शरीर चाहते है तो दिन में कम से कम 8 से 9 घंटे की नींद ज़रूर लें।

Subscribe to