Benefits Of Coconut: नारियल में होते है कई चमत्कारी गुण, जाने इसके लाभ

Benefits Of Coconut: नारियल में होते है कई चमत्कारी गुण, जाने इसके लाभ

नारियल स्वास्थ्य के लिए एक बहुत ही ज्यादा उपयोगी फल होता है। इसे श्रीफल भी बोला जाता है।  ऐसा नारियल की धार्मिक महत्ता और औषधीय गुणों की वजह से कहा जाता है। नारियल के पेड़ों को अक्सर आपने समुद्र के तटों के आसपास देखा होगा। नारियल बहुत से दक्षिण भारत के राज्यों और प्रमुख समुद्री किनारों वाले राज्यों में पाया जाता है जैसे -केरल, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, मुम्बई, गोवा आदि।

नारियल का लैटिन नाम कोकोस न्यूसीफेरा पाम है। नारियल को अंग्रजी में Coconut कहा जाता है। इसकी तासीर में बहुत गर्मी होती है इसलिए ये हमारे शरीर के बहुत प्रकार के रोगों के लिए फ़ायदेमंद होता है। सुपरफूड्स की सूची में भी नारयल एक सबसे स्वादिष्ट फ़ूड माना जाता है।दूसरे फलों की तुलना में नारियल में सबसे ज्यादा पानी होता है। चाहे आप नारियल खाते हों, नारियल पानी पीते हों, या नारियल के तेल का उपयोग करते हों आपके लिए नारियल सभी प्रकार से बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए लाभकारी होते हैं।

नारियल दो प्रकार की किस्मों में पाया जाता है। पहला मोहानी नारियल और दूसरा सादा नारियल। दोनों में अलग अलग तरह के गुण पाए जाते है। दोनों नारियल का उपयोग अलग तरीको से होता है। नारियल का उपयोग पूजा पाठ में किया जाता है, इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। इसके अलावा इसका उपयोग शादी समारोह में व्यक्ति के सम्मान के लिए भी किया जाता है।

नारियल को खाने के साथ साथ इसका तेल भी बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। आज इस लेख में हम आपको Nariyal ke Fayde बताएँगे और साथ ही यह बी बताएँगे की नारियल में कौन कौन से पौष्टिक गुण पाए जाते है। इसके अलावा हम जानेगे की नारियल का तेल आपकी त्वचा और बालों के लिए कितना फ़ायदेमंद होता है। आइये जानते है Benefits Of Coconut.

Benefits Of Coconut: नारियल होता है बहुत गुणकारी, आइये जाने इसके हेल्थ बेनिफिट्स

Coconut Nutrition क्यों कई गुणकारी?

  • Nariyal में प्रचुर मात्रा में विटामिन, एमिनो एसिड, कार्बोहायड्रेट, फाइबर, प्रोटीन आदि के साथ साथ कई पोषक तत्व पाए जाते है।
  • नारियल को स्वास्थ्य लाभ का पावरहाउस माना जाता है। इसमें विटामिन ई पाया जाता है जो बॉडी के टिश्यू को रिपेयर करने में मदद करता है।
  • नारियल में एंटी फंगल और एंटी बैक्टेरियल के गुण भी पाए जाते है जो त्वचा को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करते है।
  • नारियल में अधिक मात्रा में संतृप्त वसा होती है लेकिन ये शरीर को नुकसान नहीं पहुँचाते हैं।
  • आप नारियल को इसके विभिन्न रूपों में से किसी में भी उपयोग कर सकते हैं, जैसे कि कच्चा नारियल, नारियल तेल, नारियल का दूध, नारियल मक्खन, नारियल पानी आदि।

क्या हैं नारियल के फायदे: Coconut ke Fayde?

आइये जानते है नारियल के कौन कौन से सेहतमंद फायदे होते हैजो आपको लाभ पहुंचा सकते हैं।

त्वचा के लिए

  • आजकल हर कोई चाहता है की उसकी त्वचा साफ़ और चमकदार बने और आपकी इस चाहत को पूरा करने में नारियल फ़ायदेमंद साबित हो सकता है।
  • नारियल में उपस्थित फैटी एसिड्स त्वचा को जितनी जरूरत होती है उतनी नमी देते हैं।
  • यदि आपको फुंसी और मुहांसे हो रहे हैं तो आप नारियल के तेल का उपयोग कर सकते है क्योंकि इसमें एंटी फंगल और एंटी बैक्टेरियल के गुण होते है जो त्वचा से गंदे बैक्टीरिया को साफ़ करके त्वचा को साफ़ रखते है।
  • इसमें एंटी एजिंग के गुण भी होते है जो बढ़ते उम्र के लक्षण को कम करने में आपकी मदद करते हैं।

वजन कम करने के लिए

  • नारियल का सेवन करके आप बढ़ते वजन को कम कर सकते है। नारियल में कोलेस्ट्रॉल और वसा नहीं होता है इसलिए यह वजन कम करने में आपकी मदद करता है।
  • इसके लिए आप नारियल तेल का सेवन करें। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म लेवल बढ़ाता है
  • यह तेल आसानी से पच जाता है। नारियल तेल से बना खाना खाने से पेट भरा-भरा लगता है और जल्दी भूख नहीं लगती। यही कारण है कि आपका मोटापा भी कम हो जाता है।

मधुमेह नियंत्रण

  • नारियल आपके शरीर में इंसुलिन के स्राव में सुधार करने के लिए जाना जाता है और रक्त शर्करा को बेहतर बनाता है जिससे मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिलती है
  • वास्तव में, नारियल खाने से शरीर में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने वाले हार्मोन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने से मधुमेह को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।
  • मधुमेह रोगियों को नारियल के तेल से बना खाना खाना चाहिए ये उनके स्वस्थ्य के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी और फ़ायदेमंद होते हैं।

फाइबर में समृद्ध

  • नारियल आहार फाइबर तत्व से समृद्ध होता है और यह हमारे शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करता है
  • इसी कारण से यह हमारे पेट के लिए फ़ायदेमंद होता है। यह आसानी से पच भी जाता है। यह हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है।
  • यदि आपका पेट साफ़ नहीं रहता है तो रोज रात को एक नारियल का टुकड़ा खा कर सोएं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • नारियल में मोनोलॉरिन और लौरिक एसिड अच्छी मात्रा में पाए जाते है। जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
  • इसी कारण यह हमारे शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है।

दिमाग के लिए

  • यदि आप दिमाग को तेज करना चाहते है तो सूखे नारियल का सेवन करें।
  • नारियल में पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारी याददाश्त को बढ़ाने में मदद करता है।

हड्डियों को मजबूत करने के लिए

  • नारियल हड्डियों के विकास के लिए बहुत फ़ायदेमंद है।
  • इसके लिए आप चाहे तो सूखे नारियल का सेवन करें या तो नारियल तेल का उपयोग करें।
  • आप चाहे तो नारियल के तेल का उपयोग कर सकते है। इसमें विटामिन डी होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
  • य‍ह जोड़ों के दर्द और गठिया से राहत दिलाता है की और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी के जोखिम को कम करता है।

बालों के लिए

  • नारियल बालों के झड़ने की समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है।
  • नारियल के तेल में विटामिन के पाया जाता है जो हमारे बालों के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • नारियल का तेल बालों की जड़ को मजबूती देता है, जिससे बाल टूटना कम हो जाते हैं।
  • इसमें एंटीफंगल के गुण होते है जो बालों को डैंड्रफ और स्कैल्प से बचा कर रखते है।

आज आपने जाना Coconut Khane ke Fayde क्या होते है। जिस तरह नारियल खाने के फायदे है ठीक उसी तरह नारियल पानी पीने के भी कई स्वास्थ्य लाभ है। यह हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और हमारे शरीर में एनर्जी बनाये रखता है।

Subscribe to