Ghee For Skin: घी त्वचा के लिए किसी ब्यूटी प्रोडक्ट से कम नहीं होता है, जानें इसके फायदे

Ghee For Skin: घी त्वचा के लिए किसी ब्यूटी प्रोडक्ट से कम नहीं होता है, जानें इसके फायदे

आज यह हर कोई चाहता है की वो अच्छा दिखे। हर किसी का सपना है की उसकी त्वचा ग्लोइंग और खूबसूरत रहे। इसके लिए वह तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट को अपना रहे है। आजकल इन प्रोडक्ट्स में भी तरह तरह के केमिकल्स का उपयोग होता है ताकि त्वचा अच्छी और खूबसूरत दिखे। इस प्रकार के प्रोडक्ट्स आज मार्केट में बहुत तेजी से बिक रहे है। इसके अलावा बहुत सी महिलाएं खूबसूरती बरकरार रखने के लिए प्राकृतिक चीज़ो का भी इस्तेमाल करती है।

अब तो वैसे भी सर्दियां आ गई हैं। इस मौसम में ठंडी हवाओं के चलने की वजह से हमारी त्वचा रूखी होने लगती है और फटने लगती है। इस मौसम में सेहत के साथ साथ त्वचा का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है। सर्दी के मौसम में अक्सर ठंडी हवा लगने, ठंडे पानी में देर तक रहने, कपड़े व बर्तन धोने या देर तक ठंडे वातावरण में काम करने से त्वचा की कोशिकाओं में नमी-माॅश्चराइज की कमी में बदलाव हो जाता है। इसलिए सर्दियों में रूखेपन से बचना आवश्यक हो जाता है।

क्या आप जानते है प्रकृति ने हमें ऐसे कई प्राकृतिक तत्व दिए हैं जिससे हम स्वस्थ्य त्वचा पा सकते  है। आज बात करते है घी के बारे में। ज्यादातर घरों में आपको घी ज़रूर मिल जाएगा। हम सभी घी का इस्तेमाल खाद्य पदार्थ के तौर पर करते हैं, घी से खाने का स्वाद बढ़ जाता है, स्वाद और अच्छी खुशबू के लिए इस्तेमाल होने वाला देशी घी एक बहुत अच्छा प्राकृतिक मॉइस्चराइजर भी है। इसमें मौजूद तत्व त्वचा की गहराइयों में जाकर नमी को बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा यह ड्राई (रूखी) चेहरे को भी ठीक करता है।

इसके अलावा फेयरनेस क्रीम का आजकल इतना क्रेज चला हुआ है कि सब प्राकृतिक चीजों को भूल गए हैं जो कि हमारी त्वचा पर फेयरनेस क्रीम की तरह ही काम करते हैं। फेयरनेस क्रीम हमारी ऊपरी त्वचा का ख्याल रखती है, जिससे आगे चल के त्वचा वापस खराब हो जाती है। इसलिए घी का उपयोग करें। आज के लेख में जाने Ghee For Skin के बारे में विस्तार से।

Ghee For Skin: स्किन संबंधित समस्याओं को दूर कर आपकी त्वचा पर निखार लाये घी

घी मानव शरीर के लिए कितना पौष्टिक होता है यह हम सब जानते है लेकिन घी भी बहुत प्रकार के आते है। आइये बात करते है गाय के घी के बारे। गाय के घी को देशी घी भी कहते है। डॉक्टर भी गाय का घी खाने की सलाह देते है। इस घी में कई सारे पौष्टिक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते है इसलिए यह काफी पसंद किया जाता है। बहुत कम लोग ही इसके फायदे के बारे में जानते है। गाय के घी में ऐसे कई गुण होते हैं जो आपके शरीर की कई समस्याओं जन्म ही नहीं लेने देते। यही नहीं इसको लोग अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए और सेहत बनाने के लिए उपयोग में लेते है।

त्वचा के लिए लाभकारी घी: Cow Ghee for Skin

  • सर्दियों के मौसम में स्किन के रूखे सूखे होने की समस्या में भी देशी घी बहुत लाभकारी होता है।
  • यह Ghee for Skin Glow आपकी त्वचा को नमी प्रदान करके रूखापन दूर करता है। स्किन के लिए यह किसी मॉइश्चराइजर से कम नहीं है।
  • वैसे आप चाहे तो इससे अपने पूरे शरीर की मालिश कर सकते है। इससे स्किन पर ग्लो आ जाता है।
  • इसके अलावा यह फटे हुए होंठों के लिए भी काफी असरदार होता है। यदि आप गाय के घी को अपने होठों पर लगायेंगे तो आपको लिप बाम की जरुरत नहीं पड़ेगी।

Benefits of applying Ghee on Face Overnight:

घी त्वचा को शुद्ध करता है और एक स्वस्थ सुंदर चमक प्रदान करता है। आइये जानते है त्वचा के लिए घी के फायदे -

डार्क सर्कल्स के लिए:

  • नींद की कमी की वजह से आँखों के नीचे काले घेरे होने लगते है। इसके लिए देसी घी का उपयोग करना एक अच्छा विकल्प है।
  • इस समस्‍या से निजात पाने के लिए रात को सोने से पहले देसी घी की कुछ बूंदे लेकर अपनी आंखों के आस-पास मसाज करे और सुबह उठने के बाद अपने चेहरे को धो लें। कुछ दिनों में आपके काले घेरे कम होने लगेंगे।

Ghee for Skin Whitening or skin glow:

  • यदि आप प्राकृतिक रूप से त्वचा को चमकदार और सुंदर बनाना चाहते है तो घी से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है।
  • शुद्ध घी में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर चेहरे की चमक बरकरार रखते हैं।
  • चमकदार त्वचा पाने के लिए एक पेस्ट तैयार करें। इसके लिए आधा कटोरी कच्चा दूध लें और उसमे 2 चम्मच घी डालें। फिर उसे अच्छे से मिला लें और चेहरे की मसाज करें।
  • इसे 20-30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करके आपको हफ्ते भर में फर्क नज़र आने लगेगा।

त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए:

  • त्वचा को मॉइस्चराइजर रखने के सबसे अच्छा तरीका है घी का उपयोग करना।
  • घी आपकी त्वचा को नमी प्रदान करके मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है।
  • इसके लिए आप आधा पानी और आधा देसी घी का उपयोग करें फिर अच्छी तरह से इसे मिलाएं और इससे अपनी त्वचा पर मालिश करें।
  • इसे 15 मिनट तक रहने दे और फिर पानी से धो लें। इससे आपको सॉफ्ट और स्मूद स्किन मिलेगी। आप इसे अपने हाथों और पैरों पर भी लगा सकते हैं।

लिप बाम

  • हम सभी फटे और सूखे होंठो के लिए लिप बाम का उपयोग करते है।
  • इसके लिए आप देशी घी को अपने होंठों पर लगा सकते है।
  • घी से आप कोमल और गुलाबी होंठ पा सकते है। इसलिए रोज रात को सोने से पहले घी से होंठो की मसाज करें। यह एक प्राकृतिक लिप बाम की तरह काम करेगा।

झुर्रियों की समस्या के लिए

  • घी में विटामिन ई जैसे पोषक तत्व होते हैं जो एंटी-एजिंग को बढ़ावा देते हैं। अगर आप त्वचा की उम्र बढ़ने से परेशान हैं, तो आपको देसी घी का उपयोग करना चाहिए।
  • घी त्वचा में गहराई तक प्रवेश करता है और आपकी त्वचा की कोशिकाओं को युवा और स्वस्थ बनाता है।
  • आप चाहे तो घी का सेवन करने के अलावा आप घी से फेस की मसाज भी कर सकते है।

आज अपने जाना घी त्वचा के लिए कितना फ़ायदेमंद है और आप किस तरह Ghee for Skin Lightening के लिए इसका उपयोग अपने चेहरे की मसाज करने के लिए कर सकते है। इससे आपको बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते हैं अतः आप भी इसका प्रयोग ज़रुर करें।

Subscribe to