Home Remedies For Muscle Pain: इन घरेलू उपायों से करें मांसपेशियों के दर्द को छू मंतर

Home Remedies For Muscle Pain: इन घरेलू उपायों से करें मांसपेशियों के दर्द को छू मंतर

आजकल लोगो को शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो रही है। जिसमे से एक है मांसपेशियों में दर्द का होना। यह बहुत ही आम समस्या है जो लोगो के व्यस्तता और भागदौड़ भरी जिंदगी  के कारण अक्सर उत्पन्न हो जाती है।

मांसपेशियों के दर्द से वह लोग ज्यादा चपेट में आते है जो की कामकाजी व्यक्ति होते है। ऐसे लोगो में यह दर्द ज्यादा देखने को मिलता है।

मांसपेशियों में दर्द होने से व्यक्ति की कार्य क्षमता प्रभावित होती है। वह अधिक कार्य नहीं कर पाता है। यदि इस दर्द को अनदेखा किया जाता है तो आगे चलकर यह गंभीर समस्या भी उत्पन्न कर सकता है।

Muscle Pain को ठीक करने से लिए लोग दवाओं का सेवन करते है लेकिन दवाओं का अधिक सेवन भी नुकसानकारी हो सकता है। इसके लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद भी ले सकते है। इसके लिए जानते है Home Remedies For Muscle Pain के बारे में।

Home Remedies For Muscle Pain: इन उपायों की मदद से करे दर्द को दूर

जानते है क्या है Muscle Pain ka Ilaj?

मांसपेशियों के दर्द को ठीक करने के लिए अनेक घरेलू नुस्खे होते है जो बहुत ही असरकारी होते है। आपको इस लेख में कुछ ऐसे उपाय बता रहे है जो करने में भी आसान है और फ़ायदेमंद भी है।

मांसपेशियों के दर्द के घरेलू उपाय: Muscles Pain Treatment in Hindi

सिकाई- बर्फ की

  • यह तो सभी जानते है की बर्फ से सिकाई करने से सूजन कम होती है। इसलिए इंजेक्शन लगाने के बाद डॉक्टर भी सिकाई की सलाह देते है क्योंकि इससे सूजन और दर्द दोनों ही दूर हो जाते है।
  • यदि आप मांसपेशियों के दर्द को ठीक करना चाहते है तो आप बर्फ की सिकाई कर सकते है, यह बहुत ही असरकारी होती है। इसके लिए जिस भी स्थान पर दर्द हो रहा है उस प्रभावित स्थान पर बर्फ से सिकाई करे।
  • राहत मिलेगी साथ ही यदि सूजन है तो वह भी धीरे धीरे दूर हो जाएगी।

मालिश - सरसो के तेल से

  • मालिश करने से पूरे शरीर को आराम मिलता है। इसलिए यदि आपको दर्द की समस्या आ रही है तो आप मालिश की मदद भी ले सकते है।
  • मालिश करने के लिए यदि आप सरसो के तेल का इस्तेमाल करते है तो यह आपके दर्द को दूर करने के लिए बहुत ही उपयोगी होता है।
  • सरसो के तेल से मालिश करने से मांसपेशियों की जकड़न दूर हो जाती है और रक्त का संचार भी अच्छे से होता है जिसके कारण दर्द दूर हो जाता है। यह बहुत ही पुराना और असरकारी नुस्खा है जिसे पुराने ज़माने से उपयोग किया जाता आ रहा है।

व्यायाम -स्ट्रेचिंग है फ़ायदेमंद

  • व्यायाम शरीर के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है यह शरीर को फिट बनाने में मदद करता है।
  • यदि आपको मांसपेशियों के दर्द को ठीक करना है तो भी आप स्ट्रेचिंग का सहारा ले सकते है।
  • स्ट्रेचिंग करना दर्द के दौरान थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन इसे करने से मांसपेशियों का दर्द ठीक हो जाता है।
  • अगर आप नियमित रूप से स्ट्रेचिंग करते हैं तो इससे मांसपेशियों में दर्द नहीं होता है।

खाये - अदरक

  • अदरक का सेवन करने से भी मांसपेशियाँ दर्द की समस्या से दूर रहती है। इसमें ऐसे गुण होते है जो दर्द को दूर करने में सहायक होते है। इसलिए आप अदरक का सेवन भी कर सकते है।
  • इसे यदि आप अच्छा खाते है तो यह बहुत ही असरकारी होता है। या फिर इसका इस्तेमाल आप इसे पकाकर/जलाकर भी कर सकते है। दोनों रूपों में ही आपको इसके फायदे मिल सकते है।
  • यह एक बहुत ही अच्छा दर्द निवारक होता है। दर्द को दूर करने के लिए तेल में अदरक के रस को मिला कर भी लगाया जा सकता है या फिर इसके पेस्ट को भी प्रभावित स्थान पर लगाने से राहत मिलती है।

आहार में शामिल करे - प्रोटीन को

  • अपने आहार में प्रोटीन को शामिल ज़रूर करना चाहिए यह शरीर को आवश्यक तत्व प्रदान करता है जिससे शरीर को कई तरह के लाभ मिलते है।
  • प्रोटीन की मदद से ही मांसपेशियों का विकास होता है इसलिए प्रोटीन आवश्यक होता है।
  • यदि शरीर में प्रोटीन की कमी होती है तो भी मांसपेशियों में दर्द उत्पन्न होता है। इसलिए आपको चाहिए की आप अपने आहार में प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करे।

अन्य Muscle Pain Treatment

उपरोक्त उपाय बहुत ही असरकारी और सरल होते है साथ ही बड़ी आसानी से उपलब्ध भी रहते है जिसके कारण आप इनका उपयोग कर सकते है।

  • इसके अलावा आपको पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना ज़रूरी होता है क्योंकि शरीर में यदि पानी की कमी होती है तो इससे मांसपेशियां सिकुड़ जाती है और इनमे दर्द होने लगता है। इसलिए प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करे।
  • यदि आप हल्दी का उपयोग करते है तो यह भी बहुत ही फ़ायदेमंद होती है। हल्दी में रोग प्रतिरोधक के गुण पाए जाते है। जिसके कारण यह दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती है।
  • इसके इस्तेमाल के लिए आप थोड़ी सी हल्दी को एक ग्लास दूध में गर्म कर लें और उसे हल्का गर्म करके इसका सेवन करे।
  • ऐसा करने से शरीर के दर्द दूर हो जाते है साथ ही सूजन या प्रभावित स्थान पर हल्दी का लेप लगाने से भी राहत मिलती है।
  • सेव का सिरका भी मांसपेशियों के दर्द को दूर करने में सहायक होता है इसलिए इसका इस्तेमाल भी आसानी से किया जा सकता है।
  • केले का सेवन करना भी मांसपेशियों के दर्द के लिए उत्तम होता है। इसमें पोटेशियम पाया जाता है जो मांसपेशियों की थकान, दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

इस तरह आप उपरोक्त उपायों की मदद से मांसपेशियों के दर्द को दूर कर सकते है। मांसपेशियों में दर्द होने से आप कार्य को अच्छे से नहीं कर सकते है साथ ही आपको इसके कारण कई तरह की समस्याएं भी आती है। इसके कारण चलने, उठने, बैठने आदि में भी परेशानी आने लगती है। यदि आप दवाओं का सेवन नहीं करना चाहते है तो उपरोक्त उपायों की मदद ले सकते है। कुछ दिन इन्हे करने से आराम मिलता है।

नोट- यदि आपको घरेलू उपायों की मदद से भी राहत नहीं मिलती है तो आपको अपने इस दर्द को डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Subscribe to