How To Remove Stitches Marks: टांको के निशान अच्छे नहीं लगते, जाने इससे निजात के तरीके

How To Remove Stitches Marks: टांको के निशान अच्छे नहीं लगते, जाने इससे निजात के तरीके

आज हम आपको स्टिचेस मार्क्स यानी की टांकों के निशान को किस तरह से हटाया जा सकता है इसके बारे में बतायेंगे। स्टिचेस मार्क्स ऑपरेशन वाली महिलाओ को डिलीवरी के बाद में आना सामान्य सी बात है, इसके आलावा स्टिचेस मार्क्स के और भी कई कारण हो सकते है।

ऐसा भी हो सकता है की आपको किसी एक्सीडेंट के बाद टाँके आये हो और उसके निशान अभी तक आपको नजर आते हो। इसके साथ ही कई बार बचपन में भी ज्यादा चोट लग जाने के कारण उस चोट पर टाँके लगते है जिसकी वजह से स्टिचेस मार्क्स हमेशा के लिए आपकी चोट वाली जगह पर नजर आते है।

जब भी आपको शरीर के किसी भी अंग पर टाँके आते है तो उसका दर्द बहुत असहनीय होता है। टाँके का घाव कच्चा होने तक उसे पानी से बचाया जाता है और जब टाँके 7 दिन में अच्छे से सुखने लगते है उसके बाद माना जाता है की अब टाँके धीरे धीरे अच्छे होने लगे है पर इन टांकों के निशान हमेशा आपको नजर आने पर आपके घाव और चोट के बारे में आपको याद दिलाते रहते है। स्टिचेस चाहे एक हो या ज्यादा, स्टिचेस का निशान अधिकतर रह ही जाता है।

ऑपरेशन वाली महिलाओं के पेट पर भी डिलीवरी के बाद स्टिचेस के निशान रह जाते है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्टिचेस मार्क्स रिमूवर क्रीम के बारे में बतायेंगे जिनसे टाँके के निशानों को हटाया जा सकता है। साथ ही कुछ ऐसे घरेलू नुस्खो के बारे में भी बतायेंगे जिन्हें आजमाकर आप टांको के निशान (Stitches Marks) से आसानी से छुटकारा पा सकते है। Stitch Mark ऐसे किसी हिस्से पर हो जहां से नजर नही आते हो तो फिर भी इतना बुरा नही लगता पर वहीं अगर ये निशान चेहरे पर हो तो इससे चेहरे की सुंदरता में कमी आ सकती है। साथ ही ये निशान देखने में भी बिलकुल अच्छे नही लगते। जानते है How To Remove Stitches Marks के बारे में।

How To Remove Stitches Marks: जाने किस तरह हटाए टांकों के कारण बने निशान को

शरीर के किसी भी अंग पर स्टीच मार्क हो सकते हैं।  कभी कभी तो चेहरे पर भी किसी दुर्घटना के कारण ऐसे मार्क आ जाते हैं। चेहरे पर किसी भी तरह के दाग धब्बे शोभा नही देते। चेहरे पर किसी भी तरह का निशान चेहरे की रौनक को आसानी से कम कर सकता है। अब आपको इन टांको के निशान से परेशान होने की आवश्यकता नही है क्योंकि अब आप आसानी से Stitch Mark Removal कर सकते हैं।

अब वो दिन दूर नही जब आप इन स्टिचेस मार्क्स को अलविदा कह देंगे जी हाँ ! हमारे द्वारा बताये जा रहे उपायों को आजमाकर आप यकीनन इन स्टिचेस मार्क्स से आसानी से छुटकारा पा जायेंगे।

टाँके के निशान कैसे हटाये: How To Remove Stitches Marks

एलोवेरा

  • एलोवेरा में एंटीबायोटिक गुण मौजूद होता है जो किसी भी चोट को ठीक करने में तो महत्वपूर्ण होता ही है।
  • इसके साथ ही साथ चोट और घाव के निशान के साथ साथ स्टिचेस मार्क्स को हटाने में भी यह कारगर साबित होता है।
  • टाँके के निशान को हटाने के लिए एलोवेरा जेल को निशान वाली जगह पर अच्छे से लगाये और 2-3 मिनट के लिए मसाज करे।
  • कम से कम 3-4 घंटे के लिए जेल को लगा रहने दें। अगर आप चाहे तो रात में लगाकर पूरी रात जेल को लगा रहने दे और सुबह में साफ़ करे।
  • ऐसा कुछ दिनों तक निरंतर करे, इससे धीरे धीरे टांको के निशान हल्के होने लगेंगे।

निम्बू

  • नींबू का रस भी काफी फ़ायदेमंद रहता है किसी भी तरह के निशान से छुटकारा पाने के लिए।
  • इसके लिए सबसे पहले थोड़ी रूई लें और रूई को नींबू के जूस में डुबोएं। इसके बाद रूई को टांके के निशान पर अच्छे से लगाएं और कम से कम 15-20 मिनट के लिए उसे लगा रहने दे।
  • ऐसा कुछ दिनों तक निरंतर करे इससे जल्द ही परिणाम नजर आने लगेंगे।
  • ध्यान रखे की कभी भी कच्चे टांको पर किसी भी उपाय को न आजमाये। हो सकता है उससे आपके टाँके पक जाये इसलिए टांको को सूखने और उसका दर्द समाप्त होने के बाद ही किसी भी घरेलू उपाय को आजमाये।

खीरा

  • खीरा (ककड़ी) टांको के निशान को हटाने के लिए बहुत उपयोगी होती है, इसके लिए आप खीरा, पूदीना का पत्ता, नींबू का रस और एक अंडा आदि ले।
  • सबसे पहले खीरे के बीज निकाल लें और फिर इसे मिक्सर में डालकर पिस लें और फिर खीरे में पुदीने की पत्तियां और नींबू के जूस को भी मिला दें।
  • अब एक अंडे को तोड़कर उसकी जर्दी को एक कटोरे में डाल लें और फिर मिक्सर में मौजूद मिश्रण को अंडे के साथ मिला लें।
  • अच्छे से पूरे मिश्रण को मिलाने के बाद टांको वाली जगह पर लगाए। ऐसा कुछ दिनों तक निरंतर करे, इससे आपको टांके के निशान कम होते नजर आने लगेंगे। यह एक बहुत ही कारगर उपाय है।

आलु

  • आलु का रस भी किसी भी तरह के निशान को कम करने के लिए लाभदायक होता है।
  • इसके लिए आप आलु की स्लाइस करके उसे टाँके के निशान वाली जगह पर कुछ देर रगड़े और थोड़ी देर उसे सूखने दे।
  • ऐसा कुछ दिनों तक नियमित तौर पर करे, इससे जल्द ही निशान खत्म होने लगते है।

प्याज का रस

  • प्याज के रस को कटोरी में निकाल लें, अब रुई की मदद से प्याज के रस को टाँके के निशान वाले स्थान पर लगाये और सूखने के बाद उसे पानी से साफ़ कर ले।
  • ऐसा कुछ दिनों तक निरंतर करे, ऐसा करने से धीरे धीरे आपको परिणाम नजर आने लगेंगे।

बेकिंग सोडा

  • बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर टांको के निशान पर लगाये और उसके बाद पानी से धो लें। इससे भी टांकों के निशान हल्के नजर आने लगेंगे।
  • इसके आलावा पुदीने के रस को लगाने से भी निशान धीरे धीरे खत्म होने लगते है।

टांको के निशान को हटाने के लिए क्रीम: Stitches Mark Removal Cream

बाज़ार में स्टिचेस मार्क्स हटाने के लिए कई सारी क्रीम उपलब्ध है, आप उनकी मदद से भी अपने टांको के निशान को हटा सकते है। इन क्रीम्स में नो मार्क्स क्रीम, एंटी मार्क्स टर्मेरिक क्रीम आदि

बहरहाल आज के लेख में बताए गए उपाय बहुत कारगर हैं और आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा। इन उपायों के अलावा आप हल्दी का उपयोग भी कर सकते हैं। किसी भी निशान को कम करने के लिए हल्दी कारगर होती है। इसके लिए आप आधी चम्मच हल्दी में एक चम्मच दूध मिलाकर इसे मार्क्स वाली जगह पर लगाये इससे बहुत जल्दी मार्क्स हटने लगते है ये एक बहुत कारगर और पुराना नुस्खा है।

Subscribe to