Diet After Delivery: डिलीवरी के बाद कैसा होना चाहिए महिला का आहार

Diet After Delivery: डिलीवरी के बाद कैसा होना चाहिए महिला का आहार

हर महिला के लिए अपने जीवन में माँ बनाना एक सुखद अनुभव होता है। गर्भवती होने पर महिला और उसके परिवार वाले सभी महिला का खास ख्याल रखते है ताकि वह और उसका बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य रह सके।

गर्भावस्था के दौरान महिला को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है क्योंकि महिला जो खाना खाती है वही उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी लगता है। महिला के द्वारा ही बच्चे को पोषक तत्व मिलते रहते है और वह एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म देती है।

केवल गर्भवस्था में ही ख्याल रखना नहीं होता है बल्कि डिलीवरी के बाद भी अपने खानपान का ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि शिशु के जन्म लेने के बाद महिला को स्तनपान करवाना होता है जिसके माध्यम से सभी पोषक तत्व शिशु तक पहुँचता है।

कुछ महिलाएं डिलीवरी के बाद अपने खाने पर इतना ध्यान नहीं देती है जितना की उनको देना चाहिए। पर यह बहुत ज़रुरी होता है क्योंकि इस पर ही आपके बच्चे की सेहत निर्भर करती है। आपको डिलीवरी के बाद क्या क्या खाना चाहिए जिससे आप स्वस्थ एवं तंदरुस्त रहे। इसके बारे में जानने के लिए पढ़िए  Diet After Delivery.

Diet After Delivery: जाने डिलीवरी के बाद खाये जाने वाले उपयोगी आहार कौन से हैं

गर्भावस्था के बाद के आहार: Post Delivery Diet

  • डिलीवरी के बाद महिला का शरीर कमजोर हो जाता है जिसके लिए उसे विटामिन्स और आयरन व अन्य पोषक तत्वों की जरुरत होती है ताकि वह अपने शरीर को पहले जैसा बना सके।
  • इसके लिए डिलीवरी के बाद भी खानपान का ध्यान रखना ज़रुरी होता है साथ ही माँ द्वारा लिया गया आहार शिशु के विकास में भी सहायक होता है।
  • यह शिशु को भयानक बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसलिए डिलीवरी के बाद भी आपको अपने आहार का ज़रूर ध्यान रखना चाहिए।

Food After Delivery में अब जानते है कौन कौन से आहार खाने योग्य होते है जो आपके और आपके शिशु दोनों के लिए लाभकारी होते है और इन्हे खाने से किन बीमारियों से बचाव होता है।    

ओट्स है अच्छा स्रोत

  • डिलीवरी के बाद भी माँ को तनाव होता है जिसे दूर करना आवश्यक है। यदि आप ओट्स का सेवन करती है तो यह आपको भरपूर मात्रा में फायबर प्रदान करता है। साथ ही इसका सेवन करने से तनाव की समस्या भी दूर हो जाती है।
  • डिलीवरी के बाद आयरन की जरुरत भी होती है ओट्स में फाइबर के साथ साथ आयरन भी मिलता है। जो शरीर के लिए लाभकारी होता है।

आयरन से भरपूर पालक

  • पालक खाना तो सभी के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है। आयरन की मात्रा भी पालक में उच्च होती है।
  • इसलिए डिलीवरी के बाद महिला को पालक का सेवन ज़रूर करना चाहिए यह आपके शिशु के लिए भी लाभकारी रहता है।
  • पालक को आप सब्जी, सुप और जूस किसी भी प्रकार से सेवन कर सकते है।

दूध का सेवन

  • डिलीवरी के बाद दूध का सेवन करना बहुत ही जरूरी होता है।
  • दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे महिला के हड्डियों को मज़बूती मिलती है साथ ही शिशु की हड्डियाँ भी अच्छी होती है।

प्रोटीन से भरपूर अंडा

  • जो महिलाएं अंडा खा सकती है उन्हें डिलीवरी के बाद अपने आहार में अंडे को ज़रूर शामिल करना चाहिए। इसमें प्रोटीन होता है।
  • डिलीवरी के बाद महिला के शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता होती है। अंडा खाने से इसकी पूर्ति आसानी से हो जाती है इसलिए इसका सेवन ज़रूर करे।

फल

  • फल खाना भी बहुत अच्छा होता है इसमें भी बहुत सारे पोषक तत्व होते है जो की शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते है।
  • इसलिए इसका सेवन करना भी अच्छा होता है। आप चाहे तो फलों का जूस भी पी सकती है। यह भी फ़ायदेमंद होता है।

अन्य जानकारी

  • पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए आप सब्जियों और फलो के साथ साथ डेयरी उत्पाद और साबुत अनाज का भी सेवन कर सकती है। इसमें भी आपको भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलेंगे जो आपके शरीर के लिए ज़रुरी होते है।
  • सूखे मेवे का सेवन करना भी आपके लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • यदि आप सुबह के नाश्ते में पौष्टिक आहार लेती हैं तो यह भी आपके लिए अच्छा रहता है। इसके लिए आप इडली, ब्रेड, सैंडविच या फिर डोसे का सेवन कर सकती है।
  • डिलीवरी के बाद पानी भी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो सके। इसके लिए आप नारियल पानी का भी सेवन कर सकती है। इससे आपको नारियल के भी पोषक तत्व मिलेंगे जो पानी की कमी तो दूर करेंगे साथ ही आपकी त्वचा को भी चमकाने में मदद करेंगे।
  • डिलीवरी के बाद शरीर को मज़बूती देने के लिए व्यायाम करना भी ज़रुरी होता है। यह आपके शरीर को वापस सही शेप में लाने में भी मदद करता है। इसलिए हल्का फुल्का व्यायाम करे। इसके लिए अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते है।
  • रात के खाने में हल्का फुल्का खाना ही खाये क्योंकि ऐसे समय में आपका शरीर भोजन को पचाने के लिए कमजोर होता है जिससे भोजन अच्छे से पच नहीं पाता है और आपको गैस, अपच जैसी समस्याएं हो सकती है। इसलिए इस बात का भी ख्याल रखे। आप रात के समय हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ, सूप और सलाद का सेवन करे, यह लाभकारी रहेगा।
  • पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करे इससे आपके शिशु को भी दूध मिलता रहेगा जो उसके पेट को भरने में मदद करेगा। शिशु को भरपूर दूध मिले उसके लिए आपको दलिया का सेवन भी करना चाहिए। इसमें पोषक तत्व होते है जो आपके लिए भी लाभकारी होते है साथ ही शिशु को भी पोषण प्रदान करते हैं।

इस तरह आप पौष्टिक आहारों का सेवन करे। इससे आपका शरीर डिलीवरी के बाद जल्दी रिकवर होगा साथ ही आप स्वस्थ रहेंगे और आपके शिशु को भी पौष्टिक आहार मिलेगा जो उसके विकास के लिए अच्छा रहेगा। आप चाहे तो आपके डॉक्टर की सलाह भी ले सकते है और अपनी डाइट को भी प्लान कर सकती है। लेकिन डिलीवरी के बाद अपने खाने को अनदेखा न करे। अपना और अपने बच्चे दोनों का ख्याल रखे व स्वस्थ रहे। जरुरत पड़ने पर अपने डॉक्टर से चेकअप भी करवाते रहे।

Subscribe to