Karva Chauth Special Dresses: पहने करवा चौथ स्पेशल ड्रेसेज और बनाएं त्योहार को यादगार

Karva Chauth Special Dresses: पहने करवा चौथ स्पेशल ड्रेसेज और बनाएं त्योहार को यादगार

हर स्त्री के लिए करवा चौथ का एक अलग ही महत्व होता है। पूरे भारत में करवा चौथ के पर्व को बहुत ही जोश और उल्लास के साथ मनाया जाता है। करवा चौथ पर महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहकर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है और रात में चंद्रमा को अर्ध्य देकर अपना व्रत खोलती है। महिलाओं के सोलह श्रृंगार से इस व्रत में और चार चाँद लग जाते है।

पूरा दिन बिना अन्न जल के किसी भी व्रत को करना बहुत कठिन होता है और भारतीय महिलाएं हर वर्ष पति के प्रति अपने इस प्यार और विश्वास को इस व्रत को धारण करके ज़रूर व्यक्त करती है महिलाओं को पूरे वर्ष करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार रहता है। करवा चौथ के दिन हर पति के लिए उनका चाँद उन्हें अपनी पत्नी में ही नजर आता है और आये भी क्यों न क्योंकि महिलाएं इस दिन अपने आपको इतना अच्छे से सजाती और संवारती है की वाकई वो किसी चाँद से कम नही नजर आती हैं।

पूरे दिन निर्जला रहने के बाद भी इस दिन महिलाओं के चेहरे पर एक अलग ही नूर नजर आता है सिर्फ महिलाएं ही नही आजकल पुरुष भी उनके साथ इस व्रत को रखने लगे है साथ ही वो उन्हें अनमोल और खुबसूरत तोहफे भी भेट करते है। यही तो है हमारी भारतीय परंपरा जहाँ इस तरह के त्योहारों से पति-पत्नी का रिश्ता और भी ज्यादा निखर जाता है।

महिलाओं के आकर्षक परिधान के कारण महिलाओंं की खूबसूरती में और भी चार चाँद लग जाते हैं।  इसलिए इस त्यौहार को और भी ज्यादा ख़ास बनाने के लिए अगर परिधानों का चुनाव सही ढंग से किया जाना बहुत आवश्यक होता है और अगर बात करवा चौथ की हो रही हो तो महिलाओं के लिए सही ड्रेस का चुनाव करना सबसे ज्यादा आवश्यक होता है क्योंकि ये पर्व पूरे वर्ष भर में महिलाओं का सबसे मुख्य व्रतो में से एक होता है और इस ही दिन महिलाएं सबसे ज्यादा संवरती है। जानते है  Karva Chauth Special Dresses के बारे में।

Karva Chauth Special Dresses: जाने कैसे परिधान आप पहन सकती है करवा चौथ पर

जिन महिलाओं का ये पहला करवा चौथ है उनके लिए तो ये और भी ख़ास हो जाता है शादी के बाद पहले करवा चौथ का इंतजार महिलाएं पलके बिछा कर करती है, इसलिए अपने पहले करवा चौथ की तैयारी में और ड्रेस का चुनाव करने में कहीं भी कोई चूक नही होना चाहिए हर महिला इस बात का बहुत ध्यान रखती है।

इस साल करवा चौथ का व्रत 27 अक्टूबर शनिवार के दिन मनाया जायेगा। आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल में महिलाएं करवा चौथ पर कौन सी ड्रेस्सेज पहनकर और भी ज्यादा खुबसूरत लग सकती है यही बतायेंगे। तो अगर आप भी अपनी इस करवा चौथ पर ड्रेसो को लेकर असमंजस में है तो हमारा ये आर्टिकल आपकी बहुत मदद करने वाला है।

करवा चौथ स्पेशल ड्रेस: Karva Chauth Special Dresses

करवा चौथ को जहाँ सुहाग का प्रतीक माना जाता है वही लाल रंग एक सुहागन महिला के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है तो अगर कलर की बात की जाये तो जिस तरह शादी में लाल रंग पहनना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है उसी तरह करवा चौथ पर लाल रंग का परिधान पहनना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।

आपने देखा भी होगा बहुत सी महिलाएं इस दिन के लिए सिर्फ लाल रंग के वस्त्रों का ही चुनाव करती है। फिर चाहे उनकी शादी को कितने भी साल हो गये हो वो हर वर्ष लाल रंग को ध्यान में रखते हुए ही अपनी Karwa Chauth Special ड्रेस पसंद करती है।

अगर आपका पहला करवा चौथ हो

  • अगर ये आपकी पहली करवा चौथ है तो आप अपनी शादी के जोड़े को भी इस करवा चौथ पर पहन सकती है क्योंकि शादी के बाद करवा चौथ ही एक ऐसा पहला मौका होता है जहाँ आप खुद को दुल्हन की तरह सजा सकती हैं और एक बार फिर से अपने पति का मन मोह सकती है।
  • पहली करवा चौथ के लिए शादी का जोड़ा पहनना एक बहुत अच्छा विकल्प माना जाता है।

लाल, मैरून या गुलाबी रंग

  • आप लाल, मैरून या गुलाबी इन रंगों का चुनाव भी कर सकती है अपनी Karwa Chauth Dresses के लिए आप।
  • इनमें से किसी भी कलर का लहंगा या साड़ी पहन सकती है क्योंकि ये ऐसे कलर होते है जिसमे आप किसी दुल्हन से कम नजर नही आते।

राशी के अनुसार भी अपनी ड्रेस का चुनाव

  • अगर आप चाहे तो इस करवा चौथ पर आप अपनी राशी के अनुसार भी अपनी ड्रेस का चुनाव कर सकती है।
  • यानि की आपकी राशी के हिसाब से आपको इस दिन कौन सा कलर पहनना शुभ होगा आप इस बात को ध्यान में रखते हुए भी अपनी करवा चौथ स्पेशल ड्रेस डिसाइड कर सकती है।

साड़ी और लहंगे

  • जहाँ तक हो सके आप करवा चौथ के लिए ड्रेस का चुनाव करते समय साड़ी और लहंगे का ही चुनाव करे क्योंकि इन्हें धारण करना पूजा के हिसाब से भी शुभ माना जाता है।
  • साथ ही लहंगे या साड़ी में आप आसानी से दुल्हन की तरह खुद को सजा सकती है

डिजाईनर साड़ी

  • अगर आप कुछ डिफरेंट स्टाइल चाहती है तो आप डिजाईनर Karwa Chauth Saree का चुनाव भी कर सकती है।
  • आज कल आपको बाजार में बहुत ही सुंदर दिखने वाली डिजाईनर साड़ी मिल जाएगी जिन्हें पहनना भी आसान होता है।
  • साथ ही इसमें आपको खुद का एक अलग ही डिफरेंट लुक देखने को मिलेगा।

लाल रंग के अलावा रंग भी चुन सकते हैं

  • आप करवा चौथ के लिए हल्का नीला रंग, फिरोजी नीला रंग, हल्का बैंगनी रंग, स्ट्राबैरी, जामुनी रंग भी अपनी ड्रेस में चुन सकती है ये ऐसे कलर है जो पहनने पर बहुत ही आकर्षक लगते है।
  • अगर ड्रेस के कलर को ध्यान में रखते हुए मेकअप किया जाये तो क्या कहने। यकीनन इस तरह अगर आप खुद को सवारेंगी तो आपके पति आपकी तारीफ़ किए बिना रह नही पाएंगे।

लहंगे के स्टाइल की साड़‌ियां

  • Karwa Chauth Dresses के अंदर फैशन की बात करे तो इन दिनों लहंगे स्टाइल की साड़‌ियां काफी चलन में हैं सामान्य साड़ियों को भी आप लहंगे जैसा लुक दे सकते हैं।
  • इसमें प्लेट्स की मदद पर साड़ी को कुछ इस तरह बांधते हैं कि यह लहंगे जैसा लुक देती है तो अगर आप चाहे तो आप इस तरह भी साड़ी को पहन कर और भी ज्यादा खूबसूरत लग सकती है।
  • अगर आप लहंगे और साड़ी के अलावा कुछ और पहनना चाहती है तो आप लहंगा सूट पहन सकती है।
  • ये करवा चौथ पर हैवी के साथ डिफरेंट लुक भी देगा साथ ही इसे आप बाद में भी किसी पार्टी में भी पहन सकती है।

नेट बाली साड़ी

  • नेट साड़ी का फैशन इन दिनों फिर वापस आ गया है।
  • नेट में हैवी एंब्राइट्री के साथ बार्डर में वर्क वाली साड़ी ले सकते है।
  • नेट साड़ी में आप किसी भी कलर का चुनाव कर सकते है।

आज के लेख में आपने Karwa Chauth Special Dress के बारे में जाना। आप भी इस त्यौहार पर इन आइडियाज को अपना सकते हैं।

Subscribe to