Kala Chana Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर होता है काला चना, जाने इसका लाभ

Kala Chana Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर होता है काला चना, जाने इसका लाभ

आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल में काले चने के फायदे बता रहे है जो शायद आप अभी तक नही जानते होंगे। काले चने के चमत्कारिक गुण जानकर हैरान रह जायेंगे आप भी। आपने देखा होगा बहुत से लोग अंकुरित चीजे खाना पसंद करते है और आप सोचते होंगे की क्या ये बिना स्वाद का खाना खाते है? पर आपको शायद पता नही होगा की इन अंकुरित चीजो में कितनी ज्यादा मात्रा में पोषण होता है। सभी अंकुरित चीजे हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी ज्यादा लाभप्रद होती है इसका शायद अभी आपको अंदाजा भी नही है, नही तो आप कभी भी अंकुरित चीजो को खाने के लिए मना नही कर पाएंगे।  

Black Chana में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है इसलिए इसे खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए प्रतिदिन सुबह की डाइट में अंकुरित काला चना ज़रूर शामिल करना चाहिए इससे शरीर को भरपूर ऊर्जा तो मिलती ही है साथ ही शुगर, रक्त चाप जैसी बीमारियों को भी नियन्त्रण में रखने में लाभप्रद होता है। अगर आप अपने बढ़ते वजन को कम करने का प्रयास कर रहे हैं तो ये अंकुरित काला चना आपकी बहुत मदद कर सकता है। अंकुरित Kala Chana को अपनी डाइट में शामिल करके आप खुद को आसानी से फिट रख सकते हैं।

कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और फाइबर सभी मिल सकता है आपको सिर्फ अंकुरित काला चना का सेवन करने से। साथ ही यह आपको कई बिमारियों से भी बचा जा सकता है क्योंकि ये लीवर को भी मजबूत रखने में सहायक होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को प्रतिदिन अंकुरित काला चना का सेवन ज़रुर करना चाहिए। काला चना दिमाग को भी तेज़ रखने में सहायक होता है साथ ही ये आपको पूरा दिन एनर्जी भी देता रहता है। काले चने में हर तरह से आपको इसके अनगिनत स्वाथ्यवर्धक फायदे देखने को मिलेंगे।

काला चना आप कई तरह से खा सकते है इसकी सब्जी बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है पर सबसे ज्यादा प्रोटीन आपको इसे अंकुरित रूप में खाने से ही मिलता है। इसके लिए आप रात में एक मुट्ठी काला चना पानी में भिगोकर रख दिजिये। सुबह तक ये अच्छे से अंकुरित हो जायेंगे, तब बचा हुआ पानी निकाल कर थोड़ा सा काला नमक मिलाकर इसका सेवन कीजिये। अगर आप चाहे तो इसका पानी भी पी सकते है ये आपकी पाचन क्रिया को भी सही कर देता है। इसके सेवन से आपको पेट से सम्बन्धित परेशानियों से निजात मिलती है। जानते है Kala Chana Benefits.

Kala Chana Benefits: जाने काला चना खाने से मिलने वाले अद्भुत फ़ायदों के बारे में

Kala Chana Nutrition खाने के फायदे

पाचन क्रिया

  • काला चना खाने का एक मुख्य फायदा होता है की ये आपकी पाचन क्रिया को बिलकुल ठीक कर देता है क्योंकि ये हल्के फुल्के होते है इसलिए ये हेल्थी के साथ साथ पोष्टिक भी बहुत होते है।
  • जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, उन्हें रोज़ाना काला चना खाने से बहुत आराम मिलता है।
  • कब्ज की समस्या होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप प्रतिदिन काला चना को अपनी डाइट में शामिल करते है तो इससे आपको कब्ज से भी छुटकारा मिलता है।
  • चने में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। इसको प्रतिदिन खाने से आपका डायजेशन सिस्टम ठीक रहता है।
  • अगर आप अंकुरित काले चने में हल्का सा नमक, नींबू, अदरक के टुकड़े और काली मिर्च डालकर इसका सेवन करेंगे तो यह आपके पेट के लिए हर तरह से फ़ायदेमंद होगा।

एनर्जी से भरपूर

  • अगर आप एनिमिक हैं तो काले चने को आपको अपनी डेली डाइट में ज़रुर शामिल करना चाहिए।
  • चिकित्सक भी काला चना खाने के लिए सलाह देते है। सुबह के नाश्ते में अगर अंकुरित काला चना खाया जाये तो इससे आपको शरीर में पूरे दिन स्फूर्ति और एनर्जी मिलती रहेगी।
  • साथ ही इससे खून की भी पूर्ति होती है इसलिए इसका सेवन करना कमज़ोरी को दूर करने में सहायक होता है।

इम्यूनिटी सिस्टम

  • काला चना खाने से आप हमेशा स्वस्थ्य रह सकते है। काला चना आपके इम्यूनिटी सिस्टम को भी अच्छा रखता है।
  • इससे कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है जिससे दिल सम्बन्धित बीमारियों का खतरा भी नही रहता है।
  • काला चना ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखता है। इसलिए हार्ट पेशेंट के लिए काला चना का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है।

शुगर में है लाभकारी

  • डायबिटीज के मरीज़ो के लिए काला चना का सेवन करना बहुत लाभप्रद होता है।
  • अगर शुगर के मरीज को प्रतिदिन काला चना भिगोकर खिलाया जाये तो इसके सेवन से उनकी शुगर को बिलकुल नियंत्रित किया जा सकता है।
  • डायबिटीज के पेशेंट के लिए अंकुरित काला चना किसी अमृत से कम नही होता। इसके साथ ही जिन्हें शुगर की बीमारी नही है उन्हें भी इसका सेवन करने से शुगर होने का खतरा नही होता।

पुरुषों के लिए लाभकारी

  • ऐसे पुरुष जिन्हें बहुत जल्दी थकान का अनुभव होता है उनके लिए इसका सेवन करना बहुत लाभप्रद होता है।
  • पुरुषों की कमजोरी को दूर कर उन्हें स्फूर्ति मिलती है काला चना के सेवन से।
  • भिगोए गए चने को शहद के साथ खाने से फर्टिलिटी बढ़ाने में मिलती है।
  • पुरूषों की अंदरूनी कमी दूर करने में अंकुरित चना गाय के दूध के साथ सेवन करना उत्तम माना जाता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है

  • काला चना में प्रोटीन्स और विटामिन्स भी भरपूर मात्रा में होता है जो हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।
  • इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत लाभकारी होता है।

त्वचा के लिए फ़ायदेमंद

  • इसके सेवन से त्वचा में चमक आती है। खुजली, रैशेज समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है।
  • चने के पानी से चेहरा और बालों को बिना साबुन के रगड़कर धोयें स्वस्थ त्वचा और मजबूत बालों के भिगोया चना खाना फ़ायदेमंद होता है।

यूरिन

  • अगर आपको यूरिन सम्बन्धित कोई भी परेशानी हो तो काला चना आपको इससे निजात दिला सकता है।
  • काले चने का सेवन करने से यूरिन से जुड़ी परेशानियों में आराम मिलता है। ये यूरिन इन्फेक्शन को खत्म करने में सहायक होता है।

अब तो आप जान ही गए होंगे की काला चना सेहत के लिए कितना अच्छा होता है। इसे अपने आहार का हिस्सा बनाये और इसका सेवन करे।

Subscribe to