Best Fiber Foods: फाइबर जो करे शरीर की सफाई और आपको हमेशा बनाये रखे निरोग

Best Fiber Foods: फाइबर जो करे शरीर की सफाई और आपको हमेशा बनाये रखे निरोग

हमारे जीवन में आहार का बहुत महत्व होता है क्योंकि शरीर को कार्य करने के लिए आहार की जरुरत होती है। साथ ही आहार के कारण ही शरीर में ऊर्जा भी मिलती है और शरीर जीवित रहता है। आहार के सेवन से शरीर को पोषक तत्व मिलते है जिसके कारण शरीर स्वस्थ रहता है।

आपको बता दे की शरीर को विटामिन और मिनरल्स की जिस तरह से आवश्यकता होती है ठीक उसी प्रकार से शरीर के लिए फाइबर भी बहुत ही ज़रुरी होता है।

फाइबर युक्त भोजन करने से पेट स्वस्थ रहता है और पेट की सारी गन्दगी को दूर करने में फाइबर बहुत ही लाभकारी होता है। साथ ही यह शरीर को ऊर्जा देने में भी मदद करता है।

ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जो फाइबर से भरपूर हो इसके लिए आइये आज के इस लेख में हम जानते है की कौन कौन से High Fiber Meals होते है।  जिनका सेवन करना हमारे लिए फ़ायदेमंद है। जानते है Best Fiber Foods के बारे में।

Best Fiber Foods: जाने फाइबर युक्त आहार के बारे में जिनके सेवन से शरीर रहेगा सेहतमंद

क्यों है जरुरी फाइबर?

  • फाइबर की मात्रा यदि शरीर में बनी रहती है तो इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और यह शरीर को साफ करने में भी मदद करता है।
  • फाइबर युक्त भोजन करने से पेट की भी सफाई हो जाती है जिससे पेट संबंधित समस्याएं नहीं होती है।
  • फाइबर वजन को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है। यदि फाइबर युक्त आहार का सेवन करते है तो पेट लम्बे समय तक भरा भरा रहता है।
  • फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से दिल भी स्वस्थ रहता है और शुगर भी नियंत्रित रहती है।
  • यह कई तरह की बीमारियों से शरीर की रक्षा भी करता है। इसलिए फाइबर युक्त भोजन का सेवन करना लाभकारी होता है।

आईये जानते है Good Fiber Foods कौन कौन से होते है जिनका सेवन किया जा सकता है।

फाइबर युक्त आहार: Foods that have Fiber

सेव है सेहत के लिए लाभकारी

  • सेव सेहत के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। यदि आप प्रतिदिन एक सेव का सेवन करते है तो आप कभी बीमार नहीं पड़ते है।
  • सेव में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो शरीर के लिए उपयोगी होता है। सेव पचाने में भी बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। इसलिए इसे अपने आहार में ज़रूर शामिल करे।

ओट्स है फाइबर से भरपूर

  • ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए ओट्स का सेवन करना लाभकारी होता है। ओट्स का सेवन करने से फाइबर तो मिलता है साथ ही यह शरीर से चर्बी को ख़त्म करने में भी मदद करता है।
  • ओट्स में फाइबर के साथ साथ प्रोटीन, आयरन, विटामिन भी पाया जाता है जो शरीर के लिए लाभकारी होते है।
  • यदि नियमित रूप से ओट्स का सेवन किया जाए तो इससे कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है क्योंकि इसमें वसा की मात्रा बहुत ही कम होती है। इसलिए जिन लोगो को वसा कम मात्रा में सेवन करना है वह इसका उपयोग कर सकते है।

सुपरफूड ब्रोकली

  • ब्रोकली में भी बहुत अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए इसे सुपरफूड के नाम से भी जाना जाता है। ब्रोकली को लोग सब्जी के रूप में सेवन करते है साथ ही इसे कच्चा भी खाया जा सकता है।
  • ब्रोकली में फाइबर के अतिरिक्त आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी और ए, कार्बोहाइड्रेट आदि तत्व भी पाए जाते है। इसलिए ब्रोकली का सेवन करना स्वस्थ की दृष्टि से फ़ायदेमंद रहता है।

बीन्स भी है फाइबर युक्त

  • यदि आपको बीन्स पसंद है तो आप खुश हो जाईये क्योंकि बीन्स में भी भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके लिए फ़ायदेमंद होता है। इसलिए आप इसे भी अपने आहार में शामिल कर सकते है।
  • आपको बता दे की बीन्स में फैट भी बहुत कम मात्रा में होता है जिस कारण इसका सेवन करने से वेट के बढ़ने की समस्या भी नहीं होती है।
  • साथ ही इसमें अन्य पोषक तत्व भी होते है जो की शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करते है।
  • इसमें वसा भी कम मात्रा में होता है इसलिए अन्य बीमारियों के होने की संभावनाएं भी इसमें कम होती है।
  • यदि आपको राजमा पसंद है तो यह आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है क्योंकि यह एक ऐसा बीन्स है जिसमे सबसे ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है।

ड्राई फ्रूट्स का सेवन

  • यह तो सभी जानते है की ड्राई फ्रूट शरीर के लिए बहुत अच्छे होते है क्योंकि यह शरीर को कई तरह के लाभ प्रदान करते है।
  • आपको बता दे की ड्राई फ्रूट्स में भी फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती है इसलिए फाइबर फ़ूड के रूप में इसका सेवन भी किया जा सकता है।
  • इनका सेवन करने से वजन कम होने के साथ साथ कई बीमारियाँ भी दूर रहती है। यह दिमाग को तेज करने में भी मदद करते है।
  • आप बादाम, अखरोट, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते है यह फाइबर के साथ साथ प्रोटीन से भी भरपूर होते है। पिस्ता भी इसके लिए एक अच्छा विकल्प होता है।
  • इस लिए ड्राई फ्रूट्स को भी अपने दैनिक आहार में शामिल करे और बीमारियों से दूर रहे।

अन्य Fiber Content of Foods

  • उपरोक्त आहार के अतिरिक्त एवोकेडो में भी फाइबर पाया जाता है जिसका सेवन किया जा सकता है।
  • बहुत से लोगो को रास्पबेरी भी पसंद होता है इसमें भी फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती है।
  • इसके अतिरिक्त अलसी के बीजो का सेवन करने से भी फाइबर प्राप्त किया जा सकता है।
  • दाल भी फाइबर युक्त होती है जिसे भी आप अपने आहार में शामिल कर सकते है। सभी प्रकार की दालों में फाइबर पाया जाता है।
  • फाइबर के लिए मक्के का भी सेवन किया जा सकता है। इसे आप कई तरह से भी उपयोग में ला सकते है।

इस तरह आप अपने दैनिक आहार में इन चीजों को शामिल कर के फाइबर ले सकते है और अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है जो की बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए अपने व्यस्त जीवन में से थोड़ा सा समय निकाल कर अपने आहार पर भी ध्यान दे नहीं तो आप बीमारियों से भी घिर सकते है जो आपके लिए पीड़ादायक होगा। आप को यदि उपरोक्त आहार पसंद नहीं है तो भी इन्हे अपने आहार का हिस्सा बनाये।

Subscribe to