Gaay Ke Ghee Ke Fayde: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फ़ायदेमंद होता है घी

Gaay Ke Ghee Ke Fayde: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फ़ायदेमंद होता है घी

जो लोग फैट बढ जाने के कारण घी का सेवन कम करते है वो अगर गाय के घी के चमत्कारी गुणों के बारे में जानेंगे तो यकीनन गाय के घी का भरपूर सेवन करेंगे। प्राचीन काल से गाय के घी को अमृत तुल्य माना गया है चाहे कोई भी हवन हो या पूजा-पाठ हो बिना गाय के घी के वो सम्पन्न नही होती है। हिन्दू धर्म में जितना महत्व और पूजनीय गाय को माना गया है उतना ही पवित्र Cow Ghee को भी माना जाता है। पर अभी तक आप गाय के घी में मौजूद उसके औषधीय गुणों से पूरी तरह अवगत नही होंगे।

आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल में गाय के घी से होने वाले कई सारे फ़ायदों के बारे में बतायेंगे। गाय का घी कई सारी बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको घी का स्वाद पसंद नही आता तो और भी कई तरीके है जिन्हें आजमाकर आप गाय के घी का पूरा लाभ उठा सकते है। आज हम आपको इसके बारे में विस्तृत से जानकारी देंगे।

Desi Cow Ghee में वो शक्ति होती है जो बच्चों से लेकर बड़ों में होने वाली कई परेशानियों को दूर करने में मददगार साबित होती है। गाय का घी वात-पित्त की समस्या को शांत करता है। गाय के घी के सेवन से दिमागी विकास अच्छी तरह होता है इसलिए बच्चों को गाय के घी का सेवन करना बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।

अगर बुजुर्गो को गाय का घी खिलाया जाये तो उनकी शारीरिक कमज़ोरी दूर होती है और उनमे नई ऊर्जा का संचार होता है इसलिए अगर आप हमेशा जवां बने रहना चाहते है तो आपको गाय का घी ज़रूर उपयोग में लाना चाहिए। जानते है Desi Cow Ghee Benefits के बारे में विस्तार से।

Gaay Ke Ghee Ke Fayde: जाने गाय के घी से मिलने वाले आश्चर्यजनक फायदे

घी के स्वास्थ्य लाभ: Health Benefits of Cow Ghee

  • गाय के घी के सेवन से कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
  • गाय का घी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। गाय के घी में ऐसे ओषधिय गुण मौजूद है जो पागलपन को भी दूर कर सकते है।
  • इतना ही नही गाय के घी से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी लड़ने में मदद मिलती है। गाय के घी के सेवन करने से त्वचा में भी निखार बना हुआ रहता है।
  • दिल के लिए भी गाय का घी बहुत अच्छा होता है। गाय के घी के सेवन से हृदय मजबूत होता है और हृदय सम्बन्धित बीमारी का खतरा कम होता है। इसके अलावा भी गाय के घी में बहुत सारे सेहत सम्बन्धित फायदे होते है।

गाय के घी के फायदे: Cow Ghee Benefits

शारीरिक कमजोरी दूर करे

  • गाय के घी का हलवा या लड्डू बनाकर प्रतिदिन इसका सेवन किया जाये तो इससे महिलाओं और पुरुषों दोनों को शारीरिक कमज़ोरी और जल्दी होने वाली थकान में आराम मिलता है।
  • आप किसी भी तरह गाय के घी को अपने आहार में शामिल कर उसका सेवन कर सकते है। इससे कमजोर लोगो का वजन भी ठीक होता है साथ ही हड्डियों के दर्द और हाथ पैरो में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है।

याददाश्त तेज़ होती है

  • गाय के घी का सेवन करने से याददाश्त अच्छी बनी रहती है साथ ही बच्चों का मानसिक विकास भी अच्छा होता है।
  • ठंड के मौसम में बार बार होने वाले सर्दी-जुकाम से भी आराम मिलता है।

कैंसर को रोके

  • गाय के घी से स्तन और आंत के घातक कैंसर से बचा जा सकता है।
  • गाय के घी में ऐसे गुण होते है जो न सिर्फ कैंसर से लड़ने में मदद करते है बल्कि शरीर को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाते भी है।

माइग्रेन में लाभकारी

  • जिन्हें माइग्रेन की शिकायत हो उनके लिए गाय का घी किसी अमृत से कम नही होता है।
  • गाय के घी को नाक में सुबह-शाम डालने से माइग्रेन के दर्द में आराम मिलता है।
  • अगर गाय के घी से सिर की मालिश की जाये तो सिर दर्द में भी राहत मिलती है।

हार्ट के लिए लाभकारी

  • गाय का घी हार्ट के लिए एक ल्यूब्रिकेंट का काम करता है अगर हार्ट की नलियों में ब्लोकेज हो जाये तो गाय का घी बहुत लाभकारी होता है।
  • इसके साथ ही इससे हार्ट को मजबूत भी बनाये रखा जा सकता है।

पाचन सुधारे

  • गाय का घी पाचन की क्रिया को भी मजबूत बनाने का काम करता है।
  • ये हमारे हार्मोन्स के लिए भी फ़ायदेमंद होता है इस पचाना बहुत आसान होता है।
  • इससे गैस, अपच, बदहजमी जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।
  • अस्वस्थ पाचन तन्त्र वाले लोगो को गाय का घी ज़रूर उपयोग में लाना चाहिए।

चेहरे का निखार बढ़ाये

  • गाय के घी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो फ्री रेडिक्ल से लड़ता है और चेहरे की चमक को बरकरार रखता है।
  • घी त्वचा को मुलायम बनाता है और उसे नमी प्रदान करता है। देशी घी से चेहरे पर मसाज करने से चेहरे की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है साथ ही इससे चेहरे का रंग भी साफ़ होता है।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये

  • घी में मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते है जिससे शरीर को कई बीमारियों से आसानी से बचाया जा सकता है।
  • इसके साथ ही गाय के घी के सेवन से सर्दी-जुकाम से भी बचा जा सकता है। अगर बच्चों को छाती पर गाय के घी से मालिश की जाये तो उन्हें कफ की परेशानी नही रहती और शरीर में गर्मी भी बनी रहती है।

लकवा दूर करे

  • अगर गाय के घी को नाक में डाला जाये तो इससे लकवा भी ठीक होने लगता है।
  • इसके साथ ही गाय के घी को नाक में डालने से एलर्जी में भी आराम मिलता है और नाक मे होने वाली खुश्की में भी आराम मिलता है साथ ही मानसिक शांति बनी रहती है।

बालों के लिए लाभकारी

  • झड़ते बालों को रोकने के लिए गाय के घी को हल्का कुनकुना करके बालों की जड़ में अच्छे से मालिश करे, इससे जल्द ही बालों का झड़ना बंद होता है।
  • इसके साथ ही अगर गाय के घी को नाक में डाला जाये तो इससे बालों का झड़ना बंद होकर नये बाल उगना शुरू हो जाते है।

ऐसे और भी अनगिनत फायदे है जिनका लाभ आप गाय के घी से उठा सकते है। तो देर किस बात की आज ही घी के इन फ़ायदों का लाभ उठायें।

Subscribe to