Home Remedies For Indigestion: खट्टी डकारे बनती हैं बदहजमी का कारण, जाने बचाव के उपाय

Home Remedies For Indigestion: खट्टी डकारे बनती हैं बदहजमी का कारण, जाने बचाव के उपाय

बदहजमी की समस्या आपको कभी भी हो सकती है। आज के समय में अपच और बदहजमी होना बहुत सामान्य बात हो गयी है। जो लोग खाने के बहुत शौकीन होते है वो खाते समय इस बात का जरा भी ध्यान नही रखते है की उनका पेट उन्हें कितना खाने की इजाज़त दे रहा है। वो तब तक खाना बन्द नही करते है जब तक उनका मन गवारा नही करता और इस ओवर ईटिंग की वजह से बदहजमी हो जाती है। बदहजमी होने का सबसे मुख्य कारण ओवर ईटिंग ही होता है।

अधिक मात्रा में तला-भुना भोजन करना भी बदहजमी का कारण हो सकता है। बहुत ज्यादा धुम्रपान या शराब का सेवन करने से भी ये परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चाय या कॉफ़ी का अत्यधिक सेवन से भी अपच और बदहजमी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

खाना खाने का कोई समय न होना और खाना खाने के बाद तुरंत सो जाना भी Indigestion की समस्या को उत्पन्न कर सकता है। कई बार हम बासी भोजन को भी खा लेते है इसके कारण भी Badhajmi की परेशानी उठानी पड़ सकती है।

खाना खाने के बाद बहुत ज्यादा मात्रा में पानी पीना भी बदहजमी की परेशानी बन सकता है। बहुत कम शारीरिक परिश्रम करना भी बदहजमी की परेशानी पैदा कर सकता है इसलिए खाना खाने के बाद 10 मिनट टहलना चाहिए। जानते है Home Remedies For Indigestion के बारे में।

Home Remedies For Indigestion: जाने बदहजमी की समस्या से बचाव के लिए घरेलू उपाय

जब हम अतिरिक्त मात्रा में भोजन कर लेते है या जल्दबाजी में भोजन करते है तो भोजन ठीक तरह से नही पच पाता और अपच तथा बदहजमी जैसी परेशानी होने लगती है। अगर हम बदहजमी के लक्षणों को तुरंत पहचानकर उसका घरेलू इलाज कर ले तो इससे हमे बहुत जल्दी आराम मिल सकता है। अगर आपको बार-बार बदहजमी की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो आपको इसे नजरंदाज नही करना चाहिए। इसका सही उपचार आवश्यक है, नही तो आगे जाकर ये परेशानी और बढ़ सकती है।

बदहजमी के लक्षण: Indigestion Symptoms

  1. बार बार खट्टी डकारे आना बदहजमी का मुख्य लक्षण होता है।
  2. मुंह में पानी आना अपच या बदहजमी का संकेत हो सकता है।
  3. पेट फूलना या पेट में दर्द होना बदहजमी का लक्षण हो सकता है।
  4. कब्ज की शिकायत होना या दस्त लगना इसका संकेत हो सकता है।
  5. जी मचलाना या उलटी जैसा जी होना बदहजमी का लक्षण हो सकता है।
  6. पेट में भारीपन या पेट में जलन का अनुभव होना बदहजमी का लक्षण हो सकता है।
  7. भोजन करने की इच्छा न होना भी इसके लक्षणों में आता है।

बदहजमी दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे: Home Remedies For Indigestion

बदहजमी के लक्षण को पहचानकर अगर घरेलू नुस्खो को आजमाया जाये तो इससे आपकी बदहजमी की शिकायत दूर हो सकती है।

अदरक

  • अदरक अपच और बदहजमी को दूर करने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय है।
  • अगर बदहजमी होने पर अदरक का छिल्का निकालकर उसके रस को पीया जाये तो इससे बदहजमी में तुरंत आराम मिलता है।
  • अदरक के छोटे छोटे टुकड़ों को मुंह में रखकर इसे धीरे धीरे चबाने पर भी अपच की परेशानी में राहत मिलती है।
  • रात को सोने से पहले अगर आप नियमित रूप से अदरक का रस पीते है तो इससे जल्दी ही बदहजमी की समस्या खत्म हो जाती है।

अजवाईन

  • अजवाईन पेट की समस्याओं को दूर करने में कारगर होती है।
  • बदहजमी होने पर दो ग्राम अजवाइन का चूर्ण ले और इसमें एक चुटकी काला नमक मिलाएं और इन दोनों को एक ग्लास गुनगुने पानी में मिलाएं और इसका पी ले।
  • ऐसा रोजाना करने से आपका पेट भी स्वस्थ रहेगा और आपको बदहजमी की समस्या में आराम मिलेगा। इससे पाचन क्रिया भी ठीक हो जाती है।

भुना हुआ जीरा

  • जीरा को भुन कर रख ले और खाना खान के बाद आधे चम्मच भुने जीरे की फंकी मार लें।
  • ऐसा करनी से धीरे धीरे अपच व बदहजमी की समस्या खत्म होने लगती है।

काला नमक

  • काला नमक बदहजमी को दूर करने में सहायक होता है।
  • आधा चम्मच काला नमक पानी के साथ फांक ले, इसमें एक चुटकी हींग भी मिलाकर इसे लिया जा सकता है।
  • इससे बदहजमी की समस्या से बहुत जल्दी छुटकारा मिल जाता है।

छाछ

  • छाछ के सेवन से भी बदहजमी की समस्या में बहुत जल्दी राहत मिल जाती है।
  • इसलिए अगर एक ग्लास छाछ में एक चुटकी काला नमक और थोड़ी सी अजवाइन मिला कर पियें तो इसके सेवन से बदहजमी में आराम मिलता है।

मीठा सोडा

  • एक चुटकी मीठे सोडे में अगर थोड़ा सा काला नमक व थोड़ी सी अजवाईन मिलाकर, इसकी फंकी लगाएं तो इससे बदहजमी और एसिडिटी की समस्या में बहुत जल्दी आराम मिलता है।

सौंफ

  • 1 चम्मच सौंफ को 1 गिलास पानी में उबालें और उसमे थोड़ा सा अदरक किस कर डाल ले।
  • 5 मिनिट के लिए इसे उबालें इसके बाद इसे पी जाये।
  • अपच की समस्या को दूर करने के लिए यह एक बहुत अच्छा नुस्खा है।

बड़ी इलायची

  • बड़ी इलायची का पाउडर और मिश्री मिलाकर 3-3 ग्राम की मात्रा लें और इसका सेवन करे इससे बदहजमी में फायदा मिलता है।

गुनगुना पानी

  • अगर बार-बार बदहजमी की शिकायत होती है तो खाना खाने के बाद में गुनगुना पानी पीने की आदत डाले।
  • इससे खाने को पचाना आसान हो जाता है साथ ही बदहजमी की शिकायत भी नही होती है।
  • खाना खाने के 1 से 2 घंटे बाद पानी पिए, खाना खाने के तुरंत बाद ढेर सारा पानी न पिए, इससे पेट फूल जाता है और अपच की समस्या हो सकती है।

प्याज

  • प्याज बदहजमी को दूर करने में सहायक होता है इसलिए जब भी बदहजमी की शिकायत हो तो पहले प्याज का रस निकाल लीजिये।
  • फिर इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिला दीजिये। इसका सेवन करने से जल्द ही बदहजमी की परेशानी खत्म हो जाती है।

टहलना है जरूरी

  • बदहजमी से बचने के लिए खाने के बाद 20 मिनट ज़रुर टहलना चाहिए इससे खाना पचाना आसान हो जाता है।
  • इसके अलावा टहलने से अपच या बदहजमी जैसी परेशानियों का सामना भी नही करना पड़ता।
  • खाने और सोने के बीच में कम से कम 2 घंटे का अंतर ज़रुर रखे।

उपरोक्त उपायों की मदद से बदहजमी की समस्या से छुटकारा पा सकते है। इन्हे ज़रूर अपनाये और देखे इनका असरकारी असर।

Subscribe to