Nail Art: नाखुनो को सुन्दर, स्टाइलिश और आकर्षक बनाने के लिए अपनाएँ नेलआर्ट

Nail Art: नाखुनो को सुन्दर, स्टाइलिश और आकर्षक बनाने के लिए अपनाएँ नेलआर्ट

महिलाएं खूबसूरती के लिए अपने नाखुनो पर भी ध्यान देती है क्योंकि सुन्दर नाख़ून भी महिलाओं की सुंदरता में चार चाँद लगा देते हैं। नाखुनो को सुन्दर बनाने के लिए उन्हें नेलपेंट किया जाता है जो अनेक रंगो के होते है।

नाख़ून सुन्दर लगे इसके लिए ड्रेस की मैचिंग कलर का नेलपेंट लगाया जाता है। आपको बता दे की आजकल नेलपेंट की जगह नेल आर्ट लेता जा रहा है।

फैशन की इस दुनिया में महिलाओ को नेल आर्ट ने अपनी तरफ आकर्षित किया है जो दिखने में भी बहुत ही आकर्षक होते है। नेलआर्ट में नाखुनो पर नेलपेंट की मदद से डिजाइन्स बनाये जाते है और इसे ही नेलआर्ट कहा जाता है।  

Nailart को महिलाएं पार्लर में करवाती है लेकिन यह आपको कॉस्टली पड़ सकता है इसके लिए आप घर पर भी अपने नाखुनो पर Nail Paint Art कर सकती है। नेलआर्ट को करने के लिए आपको क्या करना होगा, यह हम आपको इस लेख में बता रहे है। इसके लिए जानते है Nail Art के बारे में।

Nail Art: जाने नेल आर्ट करने के तरीके और कुछ अच्छे आइडियाज के बारे में

घर पर कैसे करें नेल आर्ट: Nail Arts at Home

घर पर नेलआर्ट को करने के लिए सबसे पहले अपने नाखुनो को तैयार करना होता है। जानते है इसके लिए विधि

पुरानी नेल पेंट को निकाल दे

  • नाखुनो पर नेलआर्ट करने के लिए सबसे पहले यदि आपके नाखुनो पर पुरानी नेलपेंट लगी है तो उसे रिमूवर की मदद से साफ कर ले।
  • इस बात का भी ध्यान दे की आपके नाखुनो पर कहीं भी नेलपेंट ना लगी हो। यह पूरी तरह से साफ हो जाए।

नाखुनो को दे शेप

  • नेलआर्ट सुन्दर दिखे इसके लिए अपने नाखुनो को आप अपने अनुसार शेप दे सकती है।
  • साथ ही नाखुनो को ट्रिम भी कर ले। ताकि उनपर आसानी से नेलआर्ट किया जा सके।

बेस कॉट का उपयोग

  • नाखुनो को शेप देने के बाद बेस कॉट का उपयोग करे।
  • यह दिखने में पारदर्शी होता है। इसका इस्तेमाल करने से नाख़ून सुन्दर दिखते है।

नेलआर्ट करने की विधि

अब आपके नाख़ून नेलआर्ट करने के लिए तैयार हो गए है।

  • इसकी शुरुआत करने के लिए सबसे पहले नाखुनो के टिप्स से शुरुआत करते है। इसके लिए जब आपका बेस कॉट सूख जाए तो नाखुनो पर फ्रेंच मैनीक्योर स्टीकर को लगा दें।
  • आपको बता दे की यह उतना ही लगाए जिससे आपके टिप्स दिखाई दे। फिर नेलपेंट की मदद से टिप्स को पेंट कर ले।
  • टिप्स जब पेंट हो जाए तो उन्हें सूखने दे और फिर बचे हुए नाखुनो को आप अपनी पसंद के नेलपेंट से पेंट कर ले।
  • नाखुनो को सजाने के लिए बाजार में बहुत से नेल स्टिकर और ब्रश आते है जिनकी मदद से आप अपने नेल्स को सजा सकती है।
  • यदि आप अपने नाखुनो को चमकीला बनाना चाहती है तो बाजार से चमकीले ज्वैल को भी ले सकती है इसे लगाने के लिए नाखुनो पर पहले थोड़ा सा गम लगा दे। फिर धीरे धीरे करके एक चिमटी की मदद से सारे ज्वैल को नाखुनो पर चिपका सकती है।
  • इसके बाद नाखुनो पर ग्लीटर लगाए। इससे आपके नाख़ून चमकदार लगने लगेंगे। साथ ही आपके नाखुनो को मिलेगा एक बेहद सुन्दर लुक।

इस तरह आप अपने नाखुनो पर नेलआर्ट की मदद से सुन्दर बना सकती है। बाजार में कई तरह के नेल आर्ट आते है जिन्हे आप ट्राय कर सकती है। इनमें से कुछ Nail Art Ideas आइये हम जानते हैं।

पोलका डॉट डिजाइन

  • इसका चलन आजकल बहुत ही जोरो शोरो पर है। महिलाएं इसे बहुत ज्यादा पसंद कर रही है। इस तरह की डिजाइन को बनाने के लिए आपको एक न्यूड नेल कलर की आवश्यकता होती है।
  • जिसके ऊपर आप डॉट्स बना सकती है। डॉट्स को बनाने के लिए बाजार में कई तरह के ब्रश भी आते है जिनका उपयोग किया जा सकता है।
  • इसके आप अपनी पसंद के कलर कॉम्बिनेशन को ले सकती है।
  • ज्यादातर ब्लैक और व्हाइट रंगो का मिश्रण लोग इसके लिए पसंद कर रहे है।

V शेप टिप नेल आर्ट

  • इस तरह का नेलआर्ट भी आजकल चलन में है इसके लिए आप फ्रेंच मैनीक्योर स्टीकर की मदद से वी शेप में नेलपेंट को लगा सकती है।
  • इसके अलावा आप अपने मनचाहे कलर के इस्तेमाल से नाखुनो को आकर्षक बना सकती है।

धारी वाला आकर्षक नेल आर्ट

  • ये डिजाइन दिखने में बहुत ही सुन्दर और कूल लगती है। साथ ही इसे लगाना भी बहुत ही सरल होता है। यह बहुत ही Easy Nail Art होता है।
  • इसमें आप कोई भी दो रंगो का कॉम्बिनेशन लेकर बना सकते है। साथ ही आप अपनी ड्रेस के साथ भी कलर कॉम्बिनेशन बना सकते है।

लाल रेत जैसा अट्रेक्टिव नेल आर्ट

  • इसमें नाख़ून लाल रेत के जैसे दिखते है जो की बहुत ही खूबसूरत नजर आते है। इसके लिए आपको अपने नाखुनो को लम्बा करना होगा तभी यह आकर्षक दिखते है।
  • इस तरह की डिजाइन्स को लगाने के लिए आपको लाल कलर की मेट नेल पेंट की आवश्यकता होगी साथ ही कुछ ग्लिटर की जरुरत भी पड़ेगी।
  • इसे लगाने के लिए सबसे पहले लाल नेलपेंट को लगाए फिर एक स्पंज की सहायता से ग्लिटर को उस नेलपेंट पर चिपका दें । आकर्षक दिखने के लिए उस पर एक और कोट कर दे।

मिक्स एंड मैच नेल आर्ट

  • यह डिजाइन भी अधिकांश महिलाओ को पसंद आता है। यदि आप कम ज्वेलरी पहन रही है तो अपने नाखुनो पर इस तरह का आर्ट कर सकती है।
  • यह आपको फंकी लुक देता है। इसके लिए आप अपने प्रत्येक नाख़ून पर अलग अलग डिजाइन्स को बना सकती है। यह देखने में भी बहुत ही अट्रेक्टिव लगते है।

इस तरह आप Simple Nail Art के जरिये अपने नाखुनो को सुन्दर और खूबसूरत बना सकती है। यह देखने में तो बहुत ही आकर्षक लगते है साथ ही आपको अपने नाखुनो से भी प्यार हो जाता है।

बाजार से आपको  Simple Nail Designs के लिए बहुत से ब्रश और स्टिकर भी मिल जायेंगे जिनकी सहायता से भी आप खूबसूरत डिजाइन्स को अपने नाखुनो पर बना सकती है।

नेल आर्ट के लिए नाखुनो का स्वस्थ होना भी ज़रुरी है, इसके लिए आपको अपने नाखुनो की देखभाल भी करनी चाहिए ताकि वह सुन्दर दिख सके। नाखुनो की केयर करने से लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना भी ज़रुरी होता है। इससे भी आपके नाखुनो में चमक आती है और वह सुन्दर दिखते है।

Subscribe to