Side Effects of Coffee: कॉफ़ी का अधिक सेवन बन सकता है डिप्रेशन का कारण

Side Effects of Coffee: कॉफ़ी का अधिक सेवन बन सकता है डिप्रेशन का कारण

वैसे तो भारत में आमतौर पर सभी चाय के दीवाने होते है। लेकिन आजकल कॉफ़ी पिने वालों की संख्या भी बहुत ज्यादा बढ़ी है। आज कई लोग ऐसे है जिनके दिन की शुरुआत ही कॉफ़ी से होती है। लेकिन कभी कभी हमारी पसंद नुकसानदायक भी हो जाती है। क्योंकि लोग अपनी पसंदीदा चीज का प्रयोग बहुत ज्यादा करने लगते है।

ठीक उसी तरह कॉफ़ी पीना गलत नहीं होता है। इसमें कई प्रकार के तत्व मौजूद होते है जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स, रिफ्लेविन, पैंटोथैनिक एसिड मैंगनीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम और नियासिन आदि जो सेहत के लिए फायदेमंद है।

परन्तु इसका बहुत ज्यादा सेवन करना आपकी सेहत के लिए घातक भी साबित हो सकता है। इसमें मौजूद कुछ तत्वों की अधिक मात्रा कई प्रकार से हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह साबित होती है।

यहां हम आपको कॉफ़ी के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे। जिससे आपको कई प्रकार की दूसरी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। तो पढ़े Side Effects of Coffee.

Side Effects of Coffee: जानिए कॉफ़ी का अधिक सेवन क्यों है घातक

Side-Effects-of-Coffee-in-Hindi

कोलेस्ट्रॉल बढ़ाना

  • अनफ़िल्टर्ड कॉफ़ी या सामान्य कॉफ़ी का सेवन अगर आप ज्यादा मात्रा में करते है। तो यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बड़ा देता है।
  • खास करके यह आपकी बॉडी में एलडीएल (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन) को कम करता है।
  • कॉफ़ी में कैफेस्टॉल और काहव्यॉल (Cafestol and Kahweol) नामक दो पदार्थ होते है जो की बॉडी में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करते है।
  • अगर आपको भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो आपको अनफ़िल्टर्ड कॉफ़ी की जगह फिल्टर्ड कॉफ़ी पीनी चाहिए।
  • अगर आपकी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है तो यह शरीर में मोटापा और हार्ट से रिलेटेड समस्या को भी बढ़ा देता है।
  • जो लोग ज्यादातर फ्रैंच प्रेस्ड और तुर्किश कॉफ़ी पसंद करते है उन्हें फिल्टर्ड कॉफ़ी का सेवन करना चाहिए।

नींद की समस्या होना

  • अगर आप कॉफ़ी पीते है और साथ ही आपको नींद नहीं आती है तो यह Bad Effects of Coffee के अंतर्गत आता है।
  • कॉफ़ी में मौजूद तत्व आपके दिमाग को शांत नहीं होने देते है और साथ ही यह दिमाग के लिए उत्तेजकता का काम करते है।
  • नींद पूरी ना होने की वजह से शरीर में आलस बना रहता है और साथ ही आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा भी हो जाता है।
  • इससे आपको चक्कर आने की समस्या भी होती जाती है।

चिंता और घबराहट होना

  • कॉफ़ी में मौजूद कैफीन आपको फोकस्ड होने में मदद करता है पर जब आप इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करते है तो यह आपके शरीर में बिना बात के चिंता को जन्म देता है।
  • कैफीन का ज्यादा सेवन बिना बात की फ़िक्र और घबराहट को दिमाग में पैदा करता है।
  • कई बार यह डिप्रेशन का कारण भी बनता है।
  • जब आपको ज्यादा कॉफ़ी पीने की आदत हो जाती है तो आपको कॉफ़ी न मिलने पर एक अलग तरह की घबराहट महसूस होना शुरू हो जाती है।

किडनी के लिए घातक

  • कॉफ़ी में मौजूद उसके मूत्रवर्धक गुण बार बार पेशाब आने की समस्या का कारण बनते है।
  • इसलिए अगर आप ज्यादा मात्रा में कॉफ़ी का सेवन करते है तो यह आपकी किडनी के लिए सही नहीं होता है।
  • कॉफ़ी के ज्यादा सेवन से किडनी फेलियर का खतरा भी उत्पन्न होता है।
  • 2004 में हुए एक अध्ययन में यह बताया गया है कि गुर्दो में होने वाली पथरी का मुख्य कारण कैल्शियम ऑक्सलेट होता है। यह तब होता है जब कॉफ़ी के ऑक्सलेट खून में मौजूद कैल्शियम के साथ जुड़ जाते है।

हड्डियों के लिए नुकसानदायक

  • ज्यादा मात्रा में कॉफ़ी पीना शरीर की हड्डियों के लिए हानिकारक होता है।
  • इससे हड्डियां कमजोर तो होती है और साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या होने का भी खतरा होता है।
  • जब आप कॉफ़ी के माध्यम से ज्यादा कैफीन शरीर में लेते है तो इससे हड्डियां पतली होने लगती है।
  • कॉफ़ी पीने की वजह से शरीर का कैल्शियम भी पेशाब से साथ बाहर निकल जाता है।
  • एक शोध में यह साबित हुआ है कि ज्यादा कॉफ़ी पीने से बोन डेंसिटी काफी कम हो जाती है।
  • एक शोध जो कि फ़िनलैंड में किया गया था उसमें साबित हुआ है कि रोज़ 4 कप या उससे ज्यादा कॉफ़ी पीने से आपको जोड़ो की समस्या भी हो सकती है। यह शोध लगभग 19000 लोगों के साथ किया था।
  • कई विशेषज्ञों का यह मानना है कि ये समस्या अनफ़िल्टर्ड कॉफ़ी पीने से होती है।

दांतो के लिए नुकसानदायक

  • दांतो के लिए भी कॉफ़ी नुकसानदायक होती है।
  • इसमें मौजूद कुछ पिगमेंट्स की वजह से आपके दांतो के ऊपर एक परत जम जाती है।
  • ज्यादा कॉफ़ी की आदत आपके दांतो को परमानेंट पीला कर देती है।
  • कॉफ़ी एसिडिक होती है। जिससे की आपके दांतो की इनेमल कमजोर हो जाती है।
  • अगर आप सोचते है कि कॉफ़ी पिने के तुरंत बाद ब्रश कर लें तो यह भी सही नहीं होता है।
  • इसके लिए कॉफ़ी पिने के बाद आप अपने मुँह को पानी से अच्छी तरह साफ़ कर लें और आधे घंटे बाद ब्रश करें।

एसिडिटी की समस्या उत्पन्न

  • कॉफ़ी एक एसिडिक ड्रिंक माना जाता है।
  • जो पेट में काफी ज्यादा प्रॉब्लम उत्पन्न करता है।
  • ज्यादा कॉफ़ी अल्सर की समस्या को उत्पन्न करता है।
  • इसके अलावा यह पेट से जुड़ी कई बीमारियों को बढ़ा भी देता है।

झुर्रियों की समस्या

  • कॉफ़ी का ज्यादा सेवन शरीर से पानी की मात्रा को कम कर देता है। जिससे की शरीर में पानी कम हो जाता है।
  • इससे त्वचा की नमी कम हो जाती है और साथ ही आपकी स्किन की फ्रेशनेस भी गायब हो जाती है।
  • और फिर यह झुर्रियों की समस्या को बढ़ा देता है।

यहाँ आपने जाने Health Effects of Coffee. ऊपर बताये गए प्रभावों पर ध्यान देते हुए अब आपको समझा जाना चाहिए कि कॉफ़ी का अत्यधिक सेवन आपका शरीर भी ख़राब कर सकता है।

Subscribe to