Health Benefits Of Betel Leaf: पान का पत्ता है गुणकारी, मिलते हैं कई फायदे

Health Benefits Of Betel Leaf: पान का पत्ता है गुणकारी, मिलते हैं कई फायदे

पान के पत्ते का उपयोग लोग प्राचीन काल से करते आ रहे है। पान के पत्ते को अंग्रेजी भाषा में Betel Leaf कहा जाता है। लोग पान को स्वाद के रूप में भी खाते है साथ ही पान के पत्ते के पवित्र होने के कारण इन्हे पूजा में भी शामिल किया जाता है।

पर क्या आप जानते है यह पान के पत्ते सेहत के लिए भी लाभकारी होते है? जी हाँ जहाँ यह स्वाद के लिए खाये जाते है वहीं इसके कई तरह के स्वास्थ्य संबंधित फायदे भी होते है।

Paan Leaf का सेवन करने से यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाते है साथ ही शरीर से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करने में मदद करते है। बहुत से लोग शौकिया तौर पर प्रतिदिन ही पान का सेवन करते है।

इस लेख में हम आपको Pan Leaf के फ़ायदों के बारे में बता रहे है जिसे जानकर आप भी पान का सेवन करने लगेंगे। तो चलिए पढ़ते है Health Benefits Of Betel Leaf के बारे में।

Health Benefits Of Betel Leaf: जाने पान के पत्ते से मिलने वाले चमत्कारिक फायदों को

पान का पेड़: Betel Leaf Plant

  • पान एक औषधीय पौधा होता है जो की बेल के रूप में होता है, यह बहुत ही नाजुक होता है।
  • यह पौधा तीन महीने में ही तैयार हो जाता है। इसके पत्ते दिल के आकार के होते है। भारत में इसकी खेती की जाती है। इसकी पत्तियों में सुगंध होती है।

पान के पत्ते के लाभ: Betel Leaf Benefits

पान के पत्ते बहुत ही फ़ायदेमंद होते है, आइये जानते है इसके कुछ आश्चर्यजनक लाभ के बारे में।

मुंह की दुर्गंध दूर करने में सहायक

  • कई कारणों से मुंह में बदबू आने लगती है जिसके कारण आपको लोगो के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है लेकिन यदि आप पान का सेवन करते है तो यह आपको इस तरह की शर्मिंदगी से बचा सकता है।
  • आपको बता दे की पान के पत्ते में बैक्‍टीरिया को ख़त्म करने वाले गुण पाए जाते है। बैक्‍टीरिया ही मुंह में बदबू का कारण बनता है। इसके लिए पान के पत्ते को अच्छी तरह से साफ करने के बाद उसे चबाये।
  • ऐसा करने से मुंह की बदबू दूर हो जाती है साथ ही आप पान के पत्तों को पानी में उबाल कर उसका कुल्ला भी कर सकते है यह भी असरकारी होता है।

मुंह के छालों भी करे ठीक

  • मुंह के छालों के लिए भी पान के पत्ते बहुत ही असरकारी होते है। यदि किसी को छाले हो जाए तो उन्हें पान का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें पाए जाने वाले तत्व छालों को ठीक कर देते है।
  • साथ ही छालों के लिए पान को चबाकर खाये और उसके बाद पानी से कुल्ला कर ले। इस प्रक्रिया को दिन में दो बार करने से छालों में राहत मिलती है।

पाचन में लाभकारी

  • आजकल अनियमित खानपान और जीवन शैली के कारण बहुत से लोगो को पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है जैसे की गैस अपच आदि।
  • लेकिन यदि आप पान के पत्तों का सेवन करते हैं तो आपको इस तरह की परेशानी नहीं होगी क्योंकि यदि आप आपके खाना खाने के बाद पान का सेवन करते है तो यह खाने को आसानी से पचने में मदद करता है। जिसके कारण आपका पाचन अच्छा रहता है।

गठिया रोग में सहायक

  • पान के पत्ते गठिया जैसे रोग के लिए भी लाभकारी होते है। यह शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में भी मदद करते है।
  • प्रभावित स्थान पर पान के पत्तों से सिकाई करने से सूजन और दर्द दूर हो जाता है।

खांसी को करे दूर

  • खांसी की समस्या बहुत ही आम होती है इसे ठीक करने के लिए आप पान के पत्तों का उपयोग कर सकते है।
  • इसके इस्तेमाल के लिए हल्दी पाउडर को थोड़ा सा गर्म कर ले और फिर इसे पान के पत्तों पर लपेट ले और फिर इसे चबा कर खा ले। इससे खांसी में राहत मिलती है।
  • साथ ही यदि रात के समय में आपको खांसी अधिक आ रही है तो आप हल्दी के स्थान पर पान के पत्तों में अजवाइन डालकर चबाएं। ऐसा करने से रात में होने वाली खांसी भी ठीक हो जाती है।

सिरदर्द से दिलाये राहत

  • सिरदर्द की समस्या भी किसी न किसी को कभी न कभी होती ही रहती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप पान के पत्तों का उपयोग कर सकते है।
  • पान के पत्तों में पाए जाने वाले गुणों के कारण यह तेज सिरदर्द को ठीक कर देता है।
  • पान के पत्तों को आप माथे पर लगाकर रखे ऐसा करने से सिरदर्द को ठंढक मिलती है और सिरदर्द ठीक हो जाता है।

वजन को करे कम

  • वजन को कम करने के लिए पान के पत्ते किसी रामबाण उपचार से कम नहीं होते है। यदि आप इसका इस्तेमाल करते है तो आप अपने शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकते है।
  • पान के पत्ते का सेवन करने से यह चयापचय की दर को बढ़ाने में मदद करता है जिसके कारण वजन में कमी आने लगती है।
  • यदि आप पान के पत्ते को काली मिर्च के साथ खाते है तो यह भी मोटापे को कम करने में मदद करती है।

अन्य उपाय

  • उपरोक्त उपायों के अतिरिक्त यह कमर में दर्द को भी ठीक करने में सहायक होता है।
  • ओरल कैंसर के खतरे को होने से भी बचाता है। इसका सेवन करने से भूख भी जल्दी लगती है। साथ ही यह मधुमेह रोगियों के लिए भी अच्छा होता है।

अब तो आप जान ही गए होंगे की पान के पत्ते किस तरह लाभकारी रहते है। इसका सेवन किया जा सकता है लेकिन पान के पत्तों का सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि किसी भी चीज की अधिकता नुकसानकारी होती है।

पान के पत्ते से जुड़ी सावधानियां

पान के पत्तों का ज्यादा सेवन करने से मसूड़ों में सड़न हो सकती है। रात के समय यदि आप खाना खाने के बाद पान का सेवन करते है। तो उसके बाद दांतो को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए नहीं तो दांतो की समस्या भी हो सकती है। जब भी पान का सेवन करे तो इस बात की जाँच कर ले की वह ताजा पान हो क्योंकि बासी पान खाने से पेट की ख़राबी हो सकती है इसलिए इससे बचना चाहिए।

Subscribe to