Boiled Egg Weight Loss: उबले अंडे का सेवन वजन को कम करने में करेगा आपकी मदद

Boiled Egg Weight Loss: उबले अंडे का सेवन वजन को कम करने में करेगा आपकी मदद

आप यह तो जानते ही होंगे की अंडे में जहाँ प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है वही आप ये जानकर हैरान रह जायेंगे की अगर अंडे को अपनी डेली डाइट में शामिल किया जाये तो इससे आप अपने बढ़ते हुए वजन को कम करने में सफलता पा सकते हैं।

अंडा सेहत को दुरुस्त रखने के लिए भी बहुत उपयोगी होता है। अंडे के सेवन से शरीर में होने वाली कमज़ोरी दूर होती है साथ ही ये शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है। अगर आप नॉन वेजिटेरियन है तब आपको अंडे का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। अंडा सेहत के साथ साथ त्वचा और बालों के लिए भी पोषण का काम करता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में बतायेंगे की आप किस तरह अंडे का सेवन करके अपनी चर्बी को कम कर सकते है और अपने बढ़ते हुए वजन से छुटकारा पा सकते है।

अभी तक आपने सुना होगा की अंडे में अतिरिक्त फैट होता है जबकि अगर विशेषज्ञ की सलाह ली जाये तो वो बताते है की अंडे के नियमित सेवन से वजन को कम भी किया जा सकता है। अगर सही डाइट को अपने भोजन में शामिल किया जाये तो इससे आसानी से वजन कम किया जा सकता है।जानते है Boiled Egg Weight Loss के बारे में।

Boiled Egg Weight Loss: जाने कैसे करे अंडे का सेवन जिससे वज़न घटाने में मिले मदद

Egg Diet जो वजन को कम करे

अंडे को अगर उबाल कर इसका सेवन किया जाये तो ये ज्यादा हेल्दी होते है। अगर नियमित 15 से 20 दिनों तक बॉयल्ड अंडे का सेवन किया जाये तो इससे 5 से 7 किलो तक वजन कम किया जा सकता है।

  • जो लोग वेट ट्रेनींग प्रोग्राम के दौरान मसल्स स्ट्रेंगथनिंग एक्सरसाइज़ करते हैं उनके शरीर से प्रोटीन का खपत ज़्यादा होता है इसलिए उन्हें अंडे को अपनी डाइट में विशेष तौर पर शामिल करना चाहिए। अगर आप नाश्ते में उबले हुए अंडे का सेवन करते है तो इससे आपका पेट अधिक समय तक भरा हुआ रहता है।
  • नाश्ते में अंडे के सेवन से पूरा दिन शरीर को एनर्जी मिलती है। उबला हुआ अंडा वज़न कम करने में बहुत मदद करता है। अंडे को उबालने से उसका फैट कम हो जाता है लेकिन पौष्टिकता में अंडे में भरपूर पोषण होता है। अंडे के अन्दर की जर्दी का सेवन प्रतिदिन नही करना चाहिए। उबले हुए अंडे को पचाना भी आसान होता है।
  • वजन को घटाने के लिए अंडे को उबाल कर लेना ही सबसे उपर्युक्त होता है। अगर आप आमलेट या अंडा करी या किसी और तरीके से अंडे का सेवन करते है तो इससे आपको वजन को घटाने में इतने सकारात्मक परिणाम नही नजर आते। आमलेट या फिर अंडे की कोई भी दूसरी डिश बनाने के लिए आपको तेल या घी की आवश्यकता होती है जो आपके वजन बढ़ाने की चाह पर पानी फेर सकता है।

बच्चो ले लिए भी लाभकारी: Eggs for Weight Loss

  • अगर बच्चों को अंडा खिलाया जाये तो इससे उन्हें बढने में मदद मिलती है साथ ही जो बच्चे ज्यादा बीमार होते है उन्हें भी चिकित्सक अंडा खाने की सलाह देते है। बच्चों को अगर अंडा खिलाना है तो उन्हें उसका पीला भाग देना उपर्युक्त रहेगा इससे उन्हें एनर्जी भी मिलेगी साथ ही उनका वजन भी बढ़ेगा वही अगर वजन घटाने की चाह में अंडा खा रहे है तो उसका सफेद भाग खाना उपर्युक्त रहेगा।
  • वजन को कम करना चाहते है तो अंडे को फ्राई या डीप फ्राई करके बिल्कुल न खाए इससे वजन कम होने के स्थान पर और बढ़ सकता है। फ्राई अंडे में कोलेस्ट्रोल बहुत अधिक मात्रा में होता है। अंडा मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने और फैट गलाने की प्रक्रिया को तेज कर देता है। साथ ही इससे फास्ट-फूड खाने की इच्छा भी कम होती है।

अंडे के अन्य फायदे

  • अंडे के सफेद भाग में एल्युबीयूमिन नामक प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। सुबह के समय शरीर को इस प्रोटीन की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए अगर आप रोज नाश्ते में अंडे का सेवन करते है तो आपके शरीर में पूरा दिन स्फूर्ति बनी रहती है। साथ ही अंडे के सेवन से स्टेमिना भी अच्छा रहता है।
  • अंडा खाने के बाद आपको भूख ज्यादा नही लगती अंडा अपने आप में पूरे भोजन का काम करता है इसलिए इससे आपकी बार बार खाने की आदत में सुधार आता है साथ ही वजन को तेज़ी से घटाने में मदद मिलती है। प्रतिदिन अंडे के सेवन से शरीर कि रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। अंडे के सेवन से शरीर में गर्मी बनी हुई रहती है जिससे बार-बार होने वाली सर्दी-जुकाम से भी बचा जा सकता है।
  • अंडे के सेवन से शरीर में प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मिलता है। जिससे हड्डियों के दर्द में आराम मिलता है साथ ही हड्डियाँ मजबूत भी बनी हुई रहती है। अंडे में विटामिन A की प्रचुर मात्रा में होती है जो बालों को सुन्दर और मुलायम बनाती है। अंडे के सेवन से आँखों की रौशनी को भी बढ़ाया जा सकता है। प्रतिदिन अंडे के सेवन से त्वचा में भी निखार आता है। अंडे को अगर चेहरे पर लगाया जाए तो इससे झुरियां नही होती साथ ही लम्बे समय तक जवां रहा जा सकता है।
  • अंडा खाना दिमाग के लिए भी अच्छा होता है। इससे दिमाग को दुरुस्त बनाया जा सकता है। गर्भवती महिलाओं के लिए अंडे का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से शिशु के विकास में बहुत मदद मिलती है। अंडे में फोलिक एसिड की मात्रा होती है जो कैंसर से बचाव में मदद करती है।
  • अंडे में विटामिन B की भी मात्रा होती है। वजन को घटाने के लिए सिर्फ डाइट प्लान ही काफी नही होता। वजन को कम करने के लिए एक्सरसाइज भी बहुत आवश्यक है।
  • बिना योग और व्यायाम के शरीर को स्वस्थ्य नही रखा जा सकता साथ ही वजन को घटाने के लिए कम से कम प्रतिदिन 15-20 मिनट व्यायाम करना आवश्यक होता है।
  • वर्क आउट से ही चर्बी को घटाने में मदद मिलती है। व्यायाम के साथ साथ आहर युक्त डाइट को रूटीन में शामिल करके वजन पर आसानी से नियन्त्रण पाया जा सकता है।

इस तरह आप वजन को कम करने के साथ साथ शरीर को भी स्वस्थ रख सकते है। इसलिए अंडे को अपने आहार में ज़रुर शामिल करे।

Subscribe to