Sciatica Symptoms: पैरों में दर्द बन सकता है साईटिका की समस्या का कारण

Sciatica Symptoms: पैरों में दर्द बन सकता है साईटिका की समस्या का कारण

शरीर में दर्द के होने से व्यक्ति को परेशानी होती है। इसलिए दर्द को दूर करना ज़रूरी होता है। शरीर में कई तरह के दर्द होते है। जिनमे से एक है साइटिका का दर्द।

साइटिका एक तरह की बीमारी होती है जो की साइटिक तंत्रिका में दर्द के कारण उत्पन्न होती है। इसके कारण शरीर के कुछ हिस्सों में तेज दर्द होता है। जिसके कारण चलने उठाने बैठने में परेशानी आती है।  

कई तरह के लोग साईटिका के दर्द से पीड़ित होते है। यह बीमारी बढ़ती जा रही है इसलिए इसके बारे में जानकारी होना भी ज़रूरी है ताकि समय पर आप इसका सही उपचार करा सके।

इस लेख में हम आपको साईटिका के बारे में विस्तार से बता रहे है। यदि आपको भी साईटिका के लक्षण दिखाई देते है तो आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते है। इसके लिए जानते है Sciatica Symptoms के बारे में।  

Sciatica Symptoms: जाने साईटिका की समस्या के लक्षण और बचाव के उपाय

साईटिका: Sciatica

  • साइटिका एक तरह का दर्द होता है जो की पीठ, नितंबों, कूल्हों और पैर आदि के हिस्से में दर्द उत्पन्न करता है।
  • यह शरीर के एक हिस्से को प्रभावित करती है। इस तरह का दर्द तब होता है जब हड्डी संकरी हो जाती है जिसके कारण तंत्रिकाओं में ज्यादा दबाव होने लगता है।

Sciatica ke Lakshan

  • साइटिका होने से कमर में तेज दर्द होता है यह दर्द कच दिनों तक लगातार भी हो सकता है। साथ ही इस बीमारी के कारण कूल्हों में दर्द भी होता है।
  • पैरों में जलन होना भी इस बीमारी के लक्षण होते है। इसमें प्रभावित हिस्से में झुनझुनी का भी एहसास होता है।
  • पैरों में दर्द होने से चलने फिरने और हिलने में भी समस्या आने लगती है।
  • कमज़ोरी भी इसका लक्षण होती है।
  • साईटिका होने से पैरो के पिछले हिस्से में दर्द भी होता है। बैठने में भी परेशानी आने लगती है।
  • एक बार बैठ जाने के बाद उठने की समस्या होने लगती है और पैरों में तेज दर्द होता है।

साईटिका के घरेलू उपाय: Sciatica Remedies

साईटका के दर्द को आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी दूर कर सकते है। जानते है कुछ उपाय के बारे में।

सिकाई से मिले राहत

  • साइटिका के दर्द को सिकाई के द्वारा दूर किया जा सकता है।
  • सिकाई को आप दो तरह से कर सकते हैं, एक तो ठंडी सिकाई और दूसरा गर्म सिकाई। इसमें दोनों तरह की सिकाई से राहत मिलती है।
  • यदि आपके पैर में दर्द के साथ सूजन है तो आप इस पर ठंडी सिकाई को कर सकते है ऐसा करने से सूजन कम होती है।
  • साथ ही यदि आप गर्म सिकाई करते है तो इससे आपको दर्द से आराम मिलता है।

व्यायाम

  • व्यायाम भी साईटिका के लिए फ़ायदेमंद होता है। यदि आप नियमित रूप से व्यायाम करते है तो यह इस बीमारी के लिए बहुत ही असरकारी होता है।
  • व्यायाम से शरीर में खिंचाव होता है जो दर्द को कम करने में मदद करता है। साथ ही यदि आप रोजाना व्यायाम करते है तो इससे कमर की मांसपेशियों में मज़बूती आती है।

मेथी का उपयोग

  • मेथी के बीज में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यदि आप इसका सेवन करते हैं तो यह साईटिका के दर्द को कम करने में मदद करती है।
  • इसका इस्तेमाल करने के लिए सुबह उठने के बाद खाली पेट एक चम्मच मेथी के दाने को पानी के साथ निगल ले। ऐसा करने से दर्द से आराम मिलता है।

अजवाइन

  • अजवाइन एक ऐसा मसाला है जिसका उपयोग करने से कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती है।
  • यह पेट के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होती है। साथ ही यह साईटिका के दर्द से भी राहत दिलाने में मदद करती है।
  • इसमें पाए जाने वाले तत्व साईटिका के दर्द और सूजन को कम करने मे मदद करते हैं।
  • आप चाहे तो इसके लिए अजवाइन का जूस बना कर भी पी सकते है।

कैमोमाइल जड़ी बूटी

  • कैमोमाइल एक प्रकार की जड़ी बूटी होती है।इसका उपयोग करने से सूजन कम होती है साथ ही दर्द से भी छुटकारा मिलता है।
  • कैमोमाइल में बीसाबोलल तत्व पाया जाता है जिसके कारण सूजन और दर्द से राहत मिलती है।
  • जिन लोगो को साईटिका का दर्द होता है वह सर्दियों के मौसम में कैमोमाइल की चाय का सेवन कर सकते है।
  • सर्दियों में दर्द अधिक होने लगता है और इसलिए कैमोमाइल का सेवन करने से दर्द से राहत मिल जाती है।

कायफल की छाल का उपयोग

  • कायफल एक तरह के पेड़ की छाल होती है। जो की दिखने में लाल रंग की होती है। यह भी एक प्रकार की जड़ी बूटी होती है जिसे आप दुकानों पर आसानी से प्राप्त कर सकते है। यह भी साईटिका के दर्द को कम करने में मदद करती है।
  • इसका उपयोग करने के लिए इसकी छाल ले लें फिर इसे पीसकर इसका पाउडर बना ले। इसके बाद 500 ग्राम सरसों के तेल को किसी लोहे या पीतल की कड़ाही में गर्म करे।
  • फिर थोड़ा थोड़ा करके कायफल के पाउडर को गर्म तेल में डालते जाए। जब यह पूरा हो जाये तो गैस को बंद कर दे। इस तेल को कपड़े की मदद छान ले।
  • इसके बाद इस तेल को प्रभावित स्थान पर लगाए। लगाने के बाद प्रभावित स्थान की सिकाई करे। ऐसा करने से दर्द से तुरंत राहत मिलती है।

अन्य उपाय

  • उपरोक्त उपायों के अतिरिक्त आप सहजन का भी उपयोग कर सकते है यह भी बहुत ही असरकारी होता है। इसके लिए इसकी पत्तियों का उपयोग किया जा सकता है।
  • हरसिंगार का इस्तेमाल करना भी साईटिका के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यह दर्द को कम करके राहत दिलाने में मदद करता है।

उपरोक्त उपायों के द्वारा आप साईटिका के पीड़ा को कम कर सकते है। इन उपायों को करने से भी यदि आपका दर्द कम नहीं हो रहा है तो आपको इसे डॉक्टर को दिखाना चाहिए। ताकि सही समय पर आपका सही उपचार हो सके। साथ ही अपने उठने बैठने में भी ध्यान देना ज़रूरी है यदि हमगलत तरीके से बैठते है तो वह भी साईटिका का कारण बन सकता है। इसलिए इस बात पर भी ध्यान दे। नियमित तौर पर व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाये, इससे साईटिका के साथ साथ अन्य बीमारियाँ भी दूर रहती है और आप स्वस्थ रहते है।

Subscribe to