Benefits of Copper Water: ताम्बे के बर्तनों में पानी हो जाता है बिलकुल शुद्ध, जाने इसके फायदे

Benefits of Copper Water: ताम्बे के बर्तनों में पानी हो जाता है बिलकुल शुद्ध, जाने इसके फायदे

पुराने जमाने में ज्यादातर बर्तन ताम्बे या पीतल के हुआ करते थे। आज के ज़माने में इस्तेमाल किये जाने वाले स्टील और कांच आदि के बर्तनों की अपेक्षा ये आज के जमाने में ज्यादा महंगे मिलने लगे हैं इस कारण और कई जगहों पर आधुनिकता के कारण भी अब इन बर्तनों का चलन कम हो गया है।

आज बात करते हैं ताम्बे के धातु का, ताम्बे के बर्तन ख़ास कर के हमारे स्वास्थ्य को फायदा पहुँचाते थे और अगर हम आज भी इसका इस्तेमाल करें तो यह हमारे लिए लाभकारी हो सकते हैं। ख़ास कर के अगर ताम्बे के बर्तन में हम पानी पीना शुरू करे तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी हो सकते हैं।

पुराने जमाने में तो खाना बनाने, खाना खाने और भी बहुत सारे कार्यों में ताम्बे के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता था पर धीरे धीरे वक़्त बदलता गया और ये सब बदलता चला गया। पर आज भी कुछ लोग आपको मिल जाएंगे जो तांबा धातु से बने बर्तनों में पानी पीते हैं।

ताम्बे की एक बड़ी खूबी होती है की अगर तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी में किसी प्रकार की कोई अशुद्ध होती है तो यह बर्तन कुछ घंटो में उस अशुद्ध पानी के संग रासायनिक प्रतिक्रिया करके उसे बिलकुल शुद्ध कर देता है। चलिए आज के लेख में जानते हैं Benefits of Copper Water के बारें में विस्तार से।

Benefits of Copper Water: ताम्बे से प्रतिक्रिया कर के पानी अशुद्धियों से हो जाता है मुक्त

Benefits-of-Copper-Water-in-Hindi

आजकल के ज़माने में अगर हम किसी भी घर की किचन में देखें तो अधिकतर बर्तन स्टील के या फिर कांच और चीनी मिट्टी के होते हैं पर जरा याद करें पुराने ज़माने के गांवों तथा शहरों में बहुत प्रकार के धातु से निर्मित बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता था। इन धातुओं में लोहा, कांसा, पीतल, तांबा और चांदी हुआ करते थे। इसके अलावा पुराने जमाने में लकड़ी के बर्तनों का भी इस्तेमाल होता था। बहरहाल अगर ख़ास कर के ताम्बे के बर्तन में पानी पीने की बात करें तो यह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में वर्णित पंचधातु में ताम्बा भी एक आता है। तांबे के बर्तन में ऐसी कई खासियत होती हैं जो आपकी हेल्थ के लिए बहुत आवश्यक होती है। आइये जानते हैं Benefits of Drinking Water in Copper.

Copper Health Benefit: ताम्बे के बर्तन में पानी पीने के फायदे

  • जब हम किसी ताम्बे के बर्तन में पानी को रखते हैं तो बर्तन पानी के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया करता है और इस प्रतिक्रिया से पानी के सभी जीवाणु का नाश कर देता है। इसके बाद यह पानी हेल्ड के लिए बहुत लाभकारी बन जाता है। इस पानी से रक्त को शुद्ध करने में मदद मिलती है साथ हीं पाचन तंत्र भी सुदृढ़ हो जाता है।
  • तांबे के बर्तन में अगर आप पानी को कुछ देर के लिए रख देते हैं तो पानी में जीवाणुरोधी, एंटीऑक्सीडेट, कैंसररोधी तथा एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण आ जाते हैं।
  • साल 2012 में हुए एक अध्ययन से ये पता चला कि नार्मल टेम्प्रेचर पर तांबे के बर्तन में पानी को करीब 16 घंटे तक रखने पर पानी में मौजूद खतरनाक जीवाणुओं में कमी आ जाती है। अध्ययन के दौरान प्रयोग के पेट सम्बंधित रोगों को जन्म दे सकने वाले पानी का इस्तेमाल किया गया था जिसमे अमीबा ई-कोली थे जो पेचिश रोग का कारक होते हैं। कुछ घंटो के बाद हीं वैज्ञानिको ने यह देखा कि खतरनाक बैक्टीरिया खत्म होने लग गए थे।
  • हमारे देश भारत में प्राचीन काल से हीं लोग इस बात से अवगत हैं कि तांबे के बर्तन में पानी को रखने से पानी के अंदर कई औषधीय गुण भी आ जाते हैं। एक शोध में इस बात का पता चला कि अस्पतालों में ICU के फर्श पर तांबे की सतहों पर 97% तक बैक्टीरिया खत्म हो गए और इनसे फैलने वाले संक्रमण में भी 40% तक की कमी आ गई।
  • प्रसिद्द योगी जग्गी वासुदेवजी के मुताबिक़ तांबे के बर्तन में पूरी रात या फिर कम से कम चार-पांच घंटे तक पानी को रखने से धातु के वे गुण पानी में चले जाते हैं और इसके सेवन से हमारे लीवर को बहुत ज्यादा लाभ मिलता है और इसके साथ हीं यह बॉडी को हेल्दी तथा ऊर्जावान भी बनाये रखता है।
  • अगर पानी बड़ी तेजी के साथ पंप हो कर अनगिनत मोड़ों के चक्कर लगाकर लोहे या प्लास्टिक की पाइप के सहारे आपके घर तक पहुँचता है तो इन सब मोड़ों से रगड़ाते-टकराते गुजरने के कारण उसमें काफ़ी दोष आ जाता है।
  • लेकिन पानी में याद्दाश्त के साथ-साथ अपने मूल रूप में वापस पहुंच पाने की शक्ति भी होती है। अगर आप नल के इस पानी को एक घंटे तक बिना हिलाये-डुलाये रख देते हैं तो इसके अंदर का दोष अपने-आप दूर हो जाता है।

Drinking Water in Copper के साथ साथ इसकी सफाई का भी ख्याल रखना चाहिए

  • अगर आप तांबे के बर्तन में रख के उसका पानी पीते हैं और इसके लाभ उठाते हैं तो आपको इस बर्तन के साफ़ सफाई का भी ख्याल रखना चाहिए।
  • ताम्बे के बर्तन को हर एक से दो दिन में धुलना ज़रूर चाहिए।
  • ऐसा करने की मुख्य वजह यह है कि तांबा धातु पानी के संग रासायनिक प्रतिक्रिया करने के बाद कॉपर ऑक्साइड का निर्माण कर देता है जो बर्तन की दीवारों पर जंग की तरह जम जाता है।
  • इसकी साफ़ सफाई करते रहना बहुत ज्यादा आवश्यक होता है, ऐसा नहीं करने पर पानी को धातु के बर्तन से मिलने वाले लाभदायक फायदे नहीं मिल पाते हैं।
  • तांबे के बर्तन की सफाई के लिए आप नींबू या फिर खटाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा केचप या फिर साल्ट और सफ़ेद सिरका आदि से भी रगड़ रगड़ कर इसे साफ कर सकते हैं। आखिर में इसे किसी भी डिटरजेंट की मदद से भी धो लेना चाहिए।
  • आजकल के आधुनिक ज़माने में तांबे के बर्तनों के इस्तेमाल के नाम पर सिर्फ तांबे के छोटे से लोटे दिखाई देते हैं जिन्हे लोग अपने पूजा पाठ के कार्यों में उपयोग करते हैं पर एक जानकार व्यक्ति को इसका उपयोग अपने दैनिक कार्यों में भी करना चाहिए और इससे मिलने वाले फ़ायदों का लाभ उठा पाए।

आज के लेख में आपने ताम्बे के बर्तनों में पानी पीने से मिलने वाले फ़ायदों के बारे में विस्तार से जाना। तो आज से आप भी Copper Jug Water Benefits का फायदा ज़रूर उठायें और इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ से स्वस्थ रहें।

Subscribe to