Giloy Ke Fayde: गिलोय है एक औषधीय पौधा जाने इसके करामाती फायदे

Giloy Ke Fayde: गिलोय है एक औषधीय पौधा जाने इसके करामाती फायदे

हमें इस प्रकृति ने ऐसी ऐसी नेमतें दी हैं जिसका उपयोग करके हम हमेशा अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। इन्हीं प्राकृतिक नेमतों में से एक है गिलोय। Giloy Tree कुछ कुछ बेल के जैसा होता है जो ज्यादातर कांटेदार पर्वतों पर पाया जाता है। गिलोय का पौधा अपने आस पास के बाकी पौधों के गुण को खींच लेने के लिए भी जाना जाता है।

Giloy जिस पेड़ के ऊपर फैलने लगता है उस पेड़ के भी मेडिसिनल गुण को अपने में समाहित करता जाता है। प्राचीन काल से हीं इस पौधे का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता आ रहा है। यह बहुत सारे रोगों से निजात दिलाने में बहुत ज्यादा उपयोगी साबित होता है। Giloy Juice भी हमारे हेल्थ के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।

जैसा की आपने ऊपर जाना की गिलोय एक आयुर्वेदिक औषधीय पौधा है। इसका वनस्पतिक नाम होता है Tinospora Cordifolia वहीं इसे संस्कृत भाषा गुडूची तथा अमृता जैसे अलग अलग नामों से भी लोग जानते है। यह एक लता या फिर बेल के सदृश्य होती है जो की अलग अलग पेड़ों और दीवारों पर फ़ैल जाती है। इसे गमलों में लगाने के बाद रस्सी की मदद से ऊपर दीवारों पर आसानी से चढ़ा दिया जाता है।

गिलोय के पौधे में होने वाले पत्ते पान के पत्ते के सदृश्य हीं होते हैं। गिलोय की पत्तियों में बहुत सारे स्वास्थ्यवर्धक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फास्‍फोरस तथा इसके तने में स्टार्च भी पाया जाता है। आज के इस लेख में इसके स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में जानेंगे। पढ़ें Giloy Ke Fayde.

Giloy Ke Fayde: जाने गिलोय के पौधे से होने वाले स्वास्थ्य वर्धक फ़ायदों के बारे में

Giloy-Ke-Fayde-in-Hindi

प्राचीन काल से हीं आयुर्वेद जगत में गिलोय के पौधे को बुखार की एक महान औषधि के रूप में जाना जाता रहा है। गिलोय के पौधे की लताएं जंगलों, खेतों की मेड़ों, पहाड़ों की चट्टानों आदि बहुत सारे जगहों पर आम तौर पर कुण्डलाकार आकृति में चढ़ती हुई पाई जाती है। आइये जानते हैं Giloy Benefits in Hindi.

बाँझपन की समस्या से मुक्ति

  • महिलाओं में होने वाली बांझपन की समस्या में गिलोय बहुत लाभकारी साबित होता है।
  • इसके लिए महिलाओं को गिलोय तथा अश्वगंधा को दूध में पका कर नियमित तौर पर खाना चाहिए ।
  • इसके सेवन से महिलाओं को बाँझपन की समस्या से मुक्ति मिल जाती है।

ब्लड कैंसर से बचाये

  • गिलोय ब्लड कैंसर की समस्या से भी शरीर का बचाव जरता है।
  • इसके लिए गिलोय के रस में गेहूं के जवारे के रस को थोड़े से पानी के साथ मिक्स कर के रोजाना इसकी एक कप की मात्रा खाली पेट में सेवन करने से ब्लड कैंसर की समस्या में फायदा मिलेगा।

हर प्रकार के बुखार में लाभकारी

  • चाहे आपको किसी भी प्रकार का बुखार हो गिलोय सभी प्रकार के बुखार में आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होती है।
  • ख़ासकर के डेंगू, चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू आदि से बचाव करने में भी गिलोय बहुत लाभकारी होता है।
  • कोई भी रोग होने के बाद रासायनिक दवाइयां लेने से उसके दुष्प्रभाव भी होने लग जाते है, इन दुष्प्रभावों से भी गिलोय दूर रखता है।
  • बुखार खत्म करने के अलावा गिलोय लंबी बीमारी के बाद होने वाली कमजोरी और दुर्बलता को भी खत्म करने के लिए प्रयुक्त होती है।

पीलिया से करे बचाव

  • गिलोय की लता लपेट कर रखने से पीलिया से पीड़ित व्यक्ति को बहुत लाभ और आराम होता है।
  • इसके अलावा गिलोय से बने काढ़े में शहद को मिक्स कर के इसका दिन भर में 3 से 4 बार तक सेवन करने से भी पीलिया की बीमारी ठीक होने लग जाती है।
  • वहीं अगर आप गिलोय के पत्तों को तोड़ कर उसे पीस लें और फिर इसे एक गिलास मट्ठा में मिक्स कर के रोजाना सुबह सुबह पिए। इससे भी पीलिया की समस्या में राहत मिलती है।

आंखों की समस्याओं में लाभकारी

  • गिलोय और आंवले के रस को एक साथ मिक्स कर के इसका सेवन करने से आंखों से संबंधित बीमारियों में लाभ मिलता है।
  • इसका नियमित सेवन करने से आंखों की समस्याएं तो दूर होते ही है और इसके साथ साथ आंखों की रोशनी भी बढ़ जाती हैं।
  • आप इसके लिए गिलोय का रस निकाल कर इसमें त्रिफला को मिक्स कर के इसका काढ़ा बना लें और इस काढ़े में पीपल के चूर्ण तथा शहद को मिक्स कर के रोजाना सुबह-शाम इसका सेवन करें।

मोटापा घटाए

  • गिलोय का पौधा मोटापे को घटाने में भी आपकी मदद कर सकता है।
  • अपने मोटापे को कम करने के लिए गिलोय तथा त्रिफला के चूर्ण को रोजाना सुबह तथा शाम शहद में मिक्स कर के खाएं।
  • इसके अलावा आप चाहे तो गिलोय, हरड़, बहेड़ा, तथा आंवला की मदद से काढ़ा तैयार कर लें और इसमें शिलाजीत मिक्स कर के इसे पकाएं और इसका सेवन करें।
  • इस मिक्सचर का नियमित तौर पर सेवन करने से मोटापा बढ़ना बंद हो जाता है।

हार्ट के लिये लाभकारी

  • गिलोय के पौधे से एक प्रकार का रसायन निकलता है, यह रसायन रक्तशोधक, ओजवर्धक, शोधनाशक, हृदयरोग नाशक तथा लीवर टोनिक के तौर पर भी जाना जाता है।
  • यह पीलिया तथा जीर्ण ज्वर का तो नाश करती हीं है साथ हीं साथ यह शरीर के अंदर की अग्नि को भी तीव्र करती है।
  • इसके अलावा यह शरीर के अंदर के वातरक्त और आमवात के लिये तो एक महाविनाशक की तरह होती है।

मिर्गी भगाए

  • बहुत लोगों को मिर्गी की समस्या होती है, गिलोय इसमें भी राहत देता है।
  • इसके लिए आपको गिलोय तथा पुनर्नवा का काढ़ा बना कर सेवन करना होगा।
  • ऐसा कुछ दिनों तक करने पर मिर्गी रोग से आपको आराम मिलने लगेगा और इस उपचार का फायदा भी दिखाई देने लगेगा।

कान दर्द में राहत

  • गिलोय को आप पानी में घिसकर तथा इसे गुनगुना करके अपने दोनों कानो में दिन भर में दो बार डालें।
  • ऐसा करने से कान में होने वाले सारे मैल बाहर निकल जाते हैं और साथ हीं इस रस को कान में डालने से कान में होने वाले सभी प्रकार के दर्द भी ठीक हो जाते हैं।

पेट दर्द

  • पेट दर्द से भी राहत देने में गिलोय होता है फ़ायदेमंद।
  • इसके लिए आप गिलोय के रस को शहद के संग मिक्स कर के रोजाना सुबह तथा शाम के समय सेवन करें। इससे पेट का दर्द पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।

आज के लेख में आपने औषधीय पौधे Giloy in Hindi के बारे में बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियाँ जानी। साथ हीं आपने बहुत सारे Giloy Benefits भी जाने। अगर आपको भी लेख में बताये गए किसी प्रकार के प्रॉब्लम हैं तो गिलोय के सेवन से आप इसका उपचार खुद कर सकते यहीं।

Subscribe to