Beta Carotene in Hindi: जानें शरीर के लिए क्यों जरुरी है बीटा कैरोटीन

Beta Carotene in Hindi: जानें शरीर के लिए क्यों जरुरी है बीटा कैरोटीन

जब भी कोई स्वास्थ्य से रिलेटेड टिप्स या फिर सलाह देता है तो उसमे ये जरूर बोला जाता है कि आपको रंग बिरंगी सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। दरअसल, लाल, पिली और नारंगी दिखने वाली इन रंगबिरंगी सब्जियों और फलों में जो रंजक तत्व पाया जाता है उसे बीटा कैरोटीन कहते है।

बीटा कैरोटीन में एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए बहुत अच्छी मात्रा में होता है। बीटा कैरोटीन खास तौर पर सुंदरता को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। एक शोध में यह साबित हुआ है कि बीटा कैरोटीन आपको स्किन कैंसर से बचाने में सक्षम होता है।

यह कैंसर के साथ साथ आँखों की बीमारियों में भी फायदेमंद होता है। परन्तु इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए क्योंकि अगर आप इसका ज्यादा मात्रा में सेवन कर लेते है तो यह आपकी बॉडी को नुकसान भी पहुँचा सकता है।

हम आपको बताने जा रहे है कि बीटा कैरोटीन कौन-से आहार में पर्याप्त मात्रा में मिलता है और इसके फायदे क्या है। तो इस लेख में पढ़े Beta Carotene in Hindi.

Beta Carotene in Hindi: जाने बीटा कैरोटीन के स्वास्थ्य लाभ

beta-carotene_in-hindi

क्या होता है बीटा कैरोटीन

  • बीटा कैरोटीन एक प्रकार का कैरोटिनॉइड है जो बॉडी के लिए जरुरी होता है।
  • Beta Carotene Vitamin A का शुरूआती यानि प्रोविटामिन रूप है।
  • बीटा कैरोटीन की मात्रा को बॉडी में बनाए रखने के लिए लाल, हरी, नारंगी और पीली सब्जियों और फलो को ज्यादा खाना चाहिए। क्योंकि इसकी कमी को पूरा करने के लिए इनसे बेहतर कोई और विकल्प नहीं है।
  • इसलिए बच्चों को शुरू से ही फलों और सब्जियों को खाने की आदत डालनी चाहिए।
  • गाजर, पपीता, पालक, टमाटर, शकरकंदी, ब्रोकोली (Broccoli), कद्दू, ख़रबूज़ा, आम, मटर, लाल पिली शिमला मिर्च, आदि फल और सब्जियों में बीटा कैरोटीन प्रयाप्त मात्रा में होता है।

बीटा कैरोटीन के फायदे

हार्ट के लिए फायदेमंद

  • बीटा कैरोटीन हार्ट की समस्या को बढ़ने से रोकता है और इसे स्वस्थ बनाये रखता है।
  • बीटा कैरोटीन को अगर विटामिन ई के साथ मिलाकर सेवन किया जाए तो बॉडी में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने यह सहायक होता है।
  • बीटा कैरोटीन का सेवन दिल की कोरोनरी (Coronary) और अथेरोस्क्लेरोसिस (atherosclerosis) जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

चेहरे पर ग्लो लाए

  • बीटा कैरोटीन में अच्छी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते है जो की शरीर में उम्र बढ़ने की प्रतिक्रिया को धीमा कर देता है।
  • बीटा कैरोटीन प्राकृतिक रूप से एक ऑक्सीडेटिव तत्व है जो की सूर्य की किरणों, जीवाणुओं, प्रदुषण और अन्य हानिकारक तत्वों से होने वाले नुक्सान से बचाता है।
  • जब आप सही मात्रा में बीटा कैरोटीन का सेवन करते है तो यह आपकी त्वचा संबंधी समस्या से राहत दिलाता है।
  • साथ ही यह आपके चेहरे पर ग्लो भी बढ़ाता है और चेहरे की रंगत भी निखारता है।
  • बीटा कैरोटीन अंदरूनी डेड सेल्स को रिपेयर करता है जिससे चेहरे की खोई हुई रौनक लोट आती है।

इम्युनिटी सिस्टम को बनाये मजबूत

  • बीटा कैरोटीन हमारे शरीर के लिए इम्युनिटी बूस्टर की तरह कार्य करता है।
  • इसमें शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने की क्षमता होती है जो इम्युनिटी को बढ़ाने में सहायक साबित होता है।

फोटोसेंसिटिविटी (Photosensitivity) में मददगार

  • बीटा कैरोटीन का सेवन आपको सूरज से होने वाली त्वचा की हानि से भी बचाता है।
  • जिन लोगो को एरीथ्रोपोईएटिक प्रोटोपोर्फिरीया (Erythropoietic Protoporphyria) की समस्या है तो ऐसे लोगो को बीटा कैरोटीन का सेवन ज़रूर करना चाहिए।
  • यह समस्या असामान्य जेनेटिक डिसऑर्डर से होती है जिसके लिए इन लोगो को सूरज की किरणों से त्वचा सम्बंधित समस्या हो जाती है। साथ ही वो यकृत की समस्या से भी परेशां रहते है।
  • बीटा कैरोटीन की उच्च मात्रा का सेवन आपको धुप की जलन व् अन्य प्रकार की समस्याओं से भी बचाता है।

त्वचा की समस्याओं से मिले राहत

  • बीटा कैरोटीन कई प्रकार से आपको त्वचा सम्बंधित समस्याओं से बचाता है।
  • त्वचा की समस्या जैसे एक्जिमा और सोरायसिस (Psoriasis) में भी बीटा कैरोटीन में मौजूद तत्व विटामिन A और एंटी ऑक्सीडेंट्स आपकी मदद करते है।
  • इसी के साथ यह त्वचा की अन्य समस्याओं जैसे कारबांकलस (Carbuncles), ओपन अलसर (Open Ulcer), इम्पेटिगो (Impetigo) से भी राहत दिलाने में सक्षम होता है।
  • यह त्वचा पर मौजूद दाग - धब्बो और पिम्पल्स से भी छुटकारा दिलाता है।
  • बीटा कैरोटीन स्किन के सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है और साथ ही सेल्स को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

आँखों की बीमारी में लाभकारी

  • मैकुलर डिजनरेशन (Macular Degeneration) एक आँखों की समस्या है जिससे आप अपनी देखने की शक्ति तक खो सकते है।
  • इस बीमारी में बचने में बीटा कैरोटीन आपके लिए फायदेमंद होता है कयोंकि इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व मैकुला (Macula) आँखों में होने वाली समस्या और देखने की शक्ति को बढ़ाता है।

सावधानियाँ

  • कई वैज्ञानिको और विशेषज्ञों के अनुसार आपको बीटा कैरोटीन एक सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए वरना इसके कई उलटे परिणाम देखने को मिलते है।
  • सिगरेट पिने वाले व्यक्तियों को बीटा कैरोटीन का सेवन कम करना चाहिए वरना उन्हें इससे खतरा भी हो सकता है।
  • वैज्ञानिको के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में 3 से 6 मिलीग्राम बीटा कैरोटीन सेवन करना चाहिए इससे लाभ होगा।
  • आपको बीटा कैरोटीन के सप्लीमेंट्स की जगह पर बीटा कैरोटीन से युक्त फलो और सब्जियों का सेवन करने की कोशिश करना चाहिए।

इस लेख में अापने पढ़ा कि किस तरह से बीटा कैरोटीन हमारे शरीर के लिए ज़रुरी है और इससे हमे किस प्रकार फायदे मिलते है। साथ ही इसका अधिक सेवन करने से हमारे शरीर को नुकसान भी पहुँच सकता है इसलिए ध्यान रहे अगर आप कभी भी Beta Carotene Tablets का सेवन अधिक मात्रा में ना करें और इसे लेने से पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोशिश करें कि प्राकृतिक तरीकों जैसे फल और सब्जियों के माध्यम से ही आप इसकी पूर्ति करें।

Subscribe to