Curd Side Effects: दही के ज्यादा सेवन से हो सकता है आपको नुकसान

Curd Side Effects: दही के ज्यादा सेवन से हो सकता है आपको नुकसान

दही एक ऐसा डेरी प्रोडक्ट है जिसका सेवन करने की सलाह हर कोई देता है। बहुत सारे लोग दही को रोजाना खाने के लिए भी कहते हैं। इसके पीछे उनका तर्क होता है की ये सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।

दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे आप सभी आहारों के साथ नहीं खा सकते हैं। ऐसा करने से यह आपको फायदा पहुँचाने की जगह पर नुकसान पहुँचाना शुरू कर देता है। ऐसे मौक़ों पर दही आपके शरीर पर उल्टा प्रभाव डालने लग जाता है।

कई बार ऐसा होता है की आप किसी बीमारी की दवा ले रहे हों और वो दवा किसी ऐसे पदार्थ से बनी हो जिस का सेवन दही के साथ वर्जित और उसे खाने से आपको किसी नयी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ जाए।

कई ऐसी चीज़े है जिनके साथ आपको दही का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा माना जाता है की दही का सेवन रात को सोते समय भी नहीं करना चाहिए इससे भी नुकसान होता है। इस लेख में पढ़े Curd Side Effects.

Curd Side Effects: जाने दही खाने के क्या क्या साइड इफेक्ट्स है

Curd-Side-Effects-in-Hindi

सूजन की समस्या में

  • अगर आपके शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन की समस्या है तो आपको रात के समय दही का सेवन से बचना चाहिए।
  • रात को दही का सेवन कर के सोने से सूजन की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।

पाचन सम्बंधित समस्या में

  • अगर आप रात को दही का सेवन करते है तो आपकी पाचन क्रिया खराब हो सकती है।
  • रात को दही का सेवन पाचन क्रिया में गड़बड़ी पैदा कर देती है।
  • दही को पचाने के लिए आपको इसके सेवन के बाद अपनी एनर्जी को बर्न करना चाहिए जिससे रात को दही खाने के बाद इसका असर आपकी पाचन क्रिया को इफ़ेक्ट नहीं करे।
  • अगर आप रात को दही का सेवन कर लेते है तो आपको डायरेक्ट सोना नहीं चाहिए।
  • कुछ एनर्जी वाला काम करना चाहिए या कुछ गेम खेलना चाहिए जिससे की दही आसानी से पच जाए।

जॉइन्ट पेन की समस्या में

  • अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान है तो आपको रात को दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अगर आप रात को दही का सेवन कर लेंगे तो आपका जोड़ों का दर्द कम होने की जगह बढ़ जाएगा।

खांसी जुकाम की समस्या में

  • दही की तासीर ठंडी होती है जिससे की अगर आप इसे रात को खाते हैं तो इन्फेक्शन होने का डर रहता है।
  • रात को दही का सेवन करने से आपको खांसी और जुकाम होने का भी खतरा होता है।
  • अगर आपको पहले से खांसी या जुकाम है तो दही के सेवन से यह और ज्यादा बढ़ जाती है।

हमेशा ताज़े दही का सेवन करे

  • आपको हमेशा ही ताज़े दही का ही सेवन करना चाहिए। बासी दही आपकी बॉडी को कई प्रकार से इफ़ेक्ट कर सकता है।
  • बासी दही खाने के कई दुष्परिणाम होते है और अलग अलग लोगो में इसके अलग अलग साइड इफेक्ट्स सामने आते हैं।

एक सिमित मात्रा में ही सेवन करे

  • वैसे तो सभी चीज़ो का एक सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए और दही भी इससे जुदा नहीं है। इसका सेवन भी दिन में सिर्फ दो बार ही करना चाहिए।
  • इसका ज्यादा सेवन शरीर में कई तरह की बीमारियों को बढ़ा देता है।
  • अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है या ब्रेस्ट फीडिंग करवाती है तो ऐसी महिलाओ को कम मात्रा में ही दही का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि उनके बच्चे के लिए भी काफी नुकसानदायक हो सकता है।

कुछ बीमारियों में डॉक्टर्स की सलाह से दही खाए

  • जिन लोगो को एचआईवी/एड्स हो उन लोगो को दही का सेवन करने के पहले ओपन डॉक्टर्स की सलाह ज़रुर लेना चाहिए।
  • वो लोग जिनका ऑर्गन ट्रांसप्लांट हुआ है उन लोगो को भी डॉक्टर की सलाह के बाद हीं दही का सेवन करना चाहिए।

दवाइयों के साथ दही ना खाए

  • दही एक बहुत ही अच्छा पदार्थ होता है लेकिन इसका सेवन आप एंटी बायोटिक की दवाइयों के साथ नहीं क्र सकते है। इससे आपको विपरीत परिणाम नज़र आएंगे।
  • खास कर के टेट्रासाइक्लिन (Tetracycline) और सिप्रोफ्लोक्सासिन (Ciprofloxacin) जैसी दवाओं के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

कुछ दालों के साथ दही का सेवन ना करे

  • दही को आप तुवर की दाल, उड़द की दाल, मसूर की दाल, मुंग दाल और लोबिया के साथ नहीं खाएं।
  • दालों में मौजूद प्रोटीन और दही में मौजूद प्रोटीन दोनों अलग तरह के प्रोटीन होते हैं।
  • अगर आप दालों के साथ दही खाते है तो आपकी पाचन क्रिया पर भूरा प्रभाव पड़ता है।
  • दाल को आम तौर पर हमारी पाचन क्रिया में देर से पचना चाहिए परन्तु जब हम दाल के साथ दही का सेवन करते हैं तब यह दही के साथ साथ जल्दी पच जाता है जिससे हमारी पाचन किया प्रभावित हो जाती है।
  • इसके कारण दालों में मौजूद सारे पोषक तत्व हमारी बॉडी को नहीं मिल पाता है।
  • अकेले दालों के छिलको को ही ब्रेकडाउन होने में काफी समय लग जाता है।
  • लेकिन दही के साथ इसका सेवन करने से यह क्रिया जल्दी हो जाती है जो शरीर में नुकसान पहुंचाती है।

इन सावधानियों के साथ दही का सेवन करे

  • कभी भी मांसहारी खाने के साथ दही का सेवन ना करे इससे शरीर को हानि पहुँचती है।
  • डायबिटीज के मरीजों को दही का सेवन कम करना चाहिए और साथ ही एक सीमित मात्रा में ही दही खाना चाहिए।
  • जिन लोगो को सर्दी, टॉन्सिल्स बढ़ने, अस्थमा और साँस की समस्या है तो उन लोगो को दही का सेवन नहीं करना चाहिए वरना ये सभी बीमारियाँ बढ़ जाती है।

इस ऊपर दिए लेख में हमने आपको बताया की दही के सेवन से आपको किस तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते है, साथ ही हमने बताया की दही के साथ आपको क्या क्या नहीं खाना चाहिए। तो आप भी दही का सेवन करते समय इस लेख में बताये गए सावधानियों का ध्यान ज़रूर रखें।

Subscribe to