Botox Surgery: झुर्रियों को दूर करने और त्वचा को जवां बनाये रखने में मददगार है बोटॉक्स सर्जरी

Botox Surgery: झुर्रियों को दूर करने और त्वचा को जवां बनाये रखने में मददगार है बोटॉक्स सर्जरी

आज के ज़माने में सुंदरता के लिए लोग क्या क्या नहीं करते है, क्योंकि आजकल तो हर कोई सुन्दर दिखना चाहता है। सुन्दर दिखने के लिए बाजार में कई तरह के उत्पाद भी रहते है।  साथ ही आज के इस आधुनिक युग में कई तकनीक भी आ गयी है जो की शरीर को सुन्दर बनाने का कार्य करती है।

सुन्दर दिखने के लिए आजकल बोटॉक्स का चलन भी बहुत ही जोरो शोरो पर है। चेहरे को सुन्दर बनाने के लिए बोटॉक्स की प्रक्रिया बहुत ही असरकारी होती है। आज इसका उपयोग बहुत सारे करने लगे हैं और अपनी त्वचा को जवान बनाये रख रहे हैं।

Botox चेहरे पर होने वाली झुर्रियों को दूर कर देता है साथ ही आप बुढ़ापे में भी बिलकुल जवां दिखने लग जाते हैं। बोटॉक्स तकनीक को कई सेलिब्रिटी भी अपना चुकी है और अपनी बढ़ती उम्र का असर अपनी स्किन पर से हटा चुकी हैं।

बोटॉक्स के अनेक फायदे होते है। इस लेख में हम आपको बोटॉक्स के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे है ताकि आप भी बोटॉक्स को अपना सकें और इसे अपना कर सुन्दर दिख सकें। इसके लिए आज पढ़िए  Botox Surgery के बारे में।

Botox Surgery: जाने बोटॉक्स सर्जरी क्या है, इसे फायदे और साइड इफेक्ट के बारे में

बोटॉक्स

  • बोटॉक्स एक ऐसी तकनीक होती है जिसमे त्वचा को सुन्दर बनाया जाता है। इसके लिए त्वचा में इंजेक्शन का उपयोग किया जाता है।
  • इंजेक्शन के रूप में पेडियाट्रिक निडिल का उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया में ज्यादा समय नहीं लगता है।
  • त्वचा को निखारने के लिए किसी ऑपरेशन की जरुरत नहीं होती है।
  • बोटॉक्स के जरिये केवल इंजेक्शन का उपयोग कर आप कुछ ही मिनटों में अपने चेहरे से झुर्रियों, दाग धब्बे, आँखों के नीचे के काले घेरे आदि से छुटकारा पा सकते है।
  • बोटॉक्स एक प्रकार का कॉस्मैटिक उपाय होता है। जिसमे किसी भी प्रकार की सर्जरी का उपयोग नहीं किया जाता है।

कैसे होता है उपयोग: Botox Uses

बोटॉक्स का उपयोग निम्न उपायों के लिए किया जाता है।

  • त्वचा से झुरिया, दाग धब्बे, आँखों के नीचे के काले घेरे, माथे पर आने वाली लकीरों को बोटॉक्स की मदद से दूर किया जाता है।
  • बोटॉक्स के इस्तेमाल से त्वचा जवां दिखने लगती है और आपकी उम्र का पता नहीं चलता है। आप बूढ़े होते हुए भी जवान दिखने लगते है।
  • जब कभी त्वचा से अधिक पसीना निकलने लगता है तो उसे भी बोटॉक्स की मदद से ठीक किया जाता है।

बोटॉक्स कैसे करता है कार्य

  • जब हम किसी टेंशन में कुछ सोचते है तो हमारे चेहरे पर झुरिया और लाईने दिखाई देने लगती है।
  • बोटॉक्स के इंजेक्शन का उपयोग करने से यह चेहरे में झुर्रियों को आने से रोकता है जिसके कारण चेहरा जवान दिखाई दे है।
  • साथ ही उम्र बढ़ने से भी झुर्रियों की समस्या होने लगती है। बोटॉक्स इन झुर्रियों को भी चेहरे पर जल्दी आने नहीं देता है।

कैसे करवाएं Botox Treatment?

  • बोटॉक्स का उपचार करने के लिए इंजेक्शन को माथे, चेहरे, दोनों आईब्रोज के बीच में, आँखों के नीचे के रेखाओं आदि पर इंजेक्शन दिया जाता है। साथ ही आईब्रोज को ऊपर की तरफ उठाने के लिए भी बोटॉक्स इंजेक्शन को दिया जाता है।
  • बोटॉक्स के समय किसी भी प्रकार की एनेस्थीसिया का उपयोग नहीं किया जाता है। इसमें बहुत ही हल्का सा दर्द होता है। बोटॉक्स इंजेक्शन लगने के बाद इसके परिणाम कम से कम 3 दिनों में और ज्यादा से ज्यादा 7 दिनों म पता चल जाते है।
  • बोटॉक्स ट्रीटमेंट का असर 3 महीनों तक रहता है। लेकिन कुछ लोगो में यह 6 महीने तक भी हो सकता है। बोटॉक्स ट्रीटमेंट को जितने समय तक उपयोग किया जाता है उसका असर भी उतना अधिक समय तक होता है।
  • बोटॉक्स ट्रीटमेंट 18 वर्ष से 65 वर्ष के किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को आसानी से दिया जा सकता है।

कुछ आवश्यक जानकारी

  • गर्भवती महिला और स्तनपान करने वाली महिलाओ को बोटॉक्स थेरेपी नहीं करवानी चाहिए।
  • जिन लोगो को किसी भी प्रकार का इंफेक्शन होता है उन्हें भी बोटॉक्स से दूर ही रहना चाहिए। साथ ही जो लोग किसी प्रकार की एलर्जी से भी ग्रसित है उन्हें भी बोटॉक्स नहीं करवाना चाहिए।
  • बोटॉक्स ट्रीटमेंट से पहले अपनी जाँच ज़रुर करवानी चाहिए की कहीं आपको इससे एलर्जी तो नहीं हो रही है। यदि ऐसा है तो आपको बोटॉक्स नहीं करवाना चाहिए।
  • यदि आपको कोई बीमारी है और आप बोटॉक्स करवाना चाहते है तो बोटॉक्स ट्रीटमेंट लेने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह ले।
  • यदि किसी को साँस सम्बन्धी समस्या है जैसे अस्थमा आदि तो ऐसे लोगों को भी बोटॉक्स नहीं करवाना चाहिए।
  • बोटॉक्स ट्रीटमेंट को कभी भी घर पर नहीं करवाना चाहिए क्योंकि कभी कभी इसमें कुछ समस्या भी आ जाती हैं तो आपको डॉक्टरी चिकित्सा मिलने में समय लग सकता है। इसलिए एक अच्छे डॉक्टर की देखरेख में भी बोटॉक्स का इंजेक्शन लेना चाहिए। यह सुरक्षित रहता है।
  • जिन मांसपेशियों में बोटॉक्स का इंजेक्शन लगा है उस स्थान को अधिक इस्तेमाल करना चाहिए ताकि दवा अंदर तक पहुंच सके। साथ ही जिस स्थान पर इंजेक्शन लगा है वहां पर मसाज करवाने की गलती ना करे।
  • जिस स्थान पर संक्रमण हो उस स्थान पर इंजेक्शन नहीं लगवाना चाहिए। यह हानि पहुंचा सकता है।

बोटॉक्स के साइड इफ़ेक्ट

वैसे तो बोटॉक्स के साइड इफ़ेक्ट बहुत कम देखने को मिलते है। लेकिन कुछ परिस्थियों में कुछ दुष्परिणाम दिखाई दे सकते हैं, जो निम्न हैं।

  • माथे पर एलर्जी का होना
  • सर दर्द की समस्या
  • फ्लू सिंड्रोम
  • रेस्पाइरेटरी इंफेक्शन
  • त्वचा का लाल हो जाना
  • दर्द होना
  • सूजन आना
  • मांसपेशियों में दर्द
  • ब्लीडिंग
  • शिथिलता

उपरोक्त परेशानियाँ कभी कभार देखने में आ सकती है। इसलिए यदि ऐसा कुछ हो रहा है तो अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह ले। इसके अतिरिक्त घरघराहट, बेहोशी, चक्‍कर आना, खुजली, मुंह में, रुखापन, गर्दन दर्द, थकान जैसी समस्याएं भी उभर सकती है।

उपरोक्त लक्षणों को ध्यान दे और सही समय पर डॉक्टर को ज़रूर दिखाए ताकि आपका सही ढंग से उपचार किया जा सके।  

अब तो आप समझ ही गए होंगे ही बोटॉक्स आपको किस प्रकार सुन्दर बना सकता है। इस प्रक्रिया में दर्द भी बहुत कम होता है और आप लम्बे समय तक जवान बने रह सकते है।बोटॉक्स की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है। जब भी आप बोटॉक्स करवाए उपरोक्त जानकारी को ज़रूर याद रखे साथ ही ऐसा हॉस्पिटल चुने जहाँ बोटॉक्स की प्रक्रिया को सही से किया जाता है। साथ ही इसके साइड इफ़ेक्ट के बारे में भी याद रखे क्योंकि यह आपको परेशानियों से बचा सकती है।

Subscribe to