Bridal Makeup at Home: इस प्रकार घर पर ही करे दुल्हन का आकर्षक मेकअप

Bridal Makeup at Home: इस प्रकार घर पर ही करे दुल्हन का आकर्षक मेकअप

हमारे देश में शादी के बड़े आयोजनों का हमेशा से चलन रहा है। शादी में मुख्य भूमिका दूल्हा दुल्हन की होती है इसलिए ज़रुरी है की वह अच्छे से और आकर्षक तरीके से तैयार हो ताकि लोग उनकी तारीफ कर सके।

शादी में दुल्हन को सुन्दर दिखाने के लिए मेकअप का सहारा लेना होता है क्योंकि हर लड़की चाहती है की वह अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दिखे। दुल्हन को सुन्दर दिखने के लिए अपने मेकअप पर ध्यान देना भी ज़रूरी है क्योंकि यदि आपका मेकअप अच्छे से होगा तो आप अट्रेक्टिव दिखेंगी और लोग आपकी तारीफ भी कर सकेंगे।

कुछ दुल्हने अपनी शादी में मेकअप के लिए पार्लर का सहारा लेती है। सुंदरता के लिए पार्लर जाना तो ठीक है लेकिन इसमें आपके पैसे भी ज्यादा खर्च होते है साथ ही आपको पार्लर के लिए अलग से समय भी निकालना होता है।

यदि आप पार्लर नहीं जाना चाहती हैं तो आप घर पर ही Bridal Makeup कर सकती है। यह बहुत ही आसान होता है और इसमें आपको ज्यादा समय और ज्यादा पैसे भी नहीं देने होते है। इसके लिए जानते है Bridal Makeup at Home के बारे में।  

Bridal Makeup at Home: जाने कुछ मेकअप टिप्स जिसे घर पर भी कर सकते है

शादी के दिन दुल्हन को  कुछ खास तरीके से तैयार किया जाता है इसके लिए ही ब्राइडल मेकअप (Dulhan ka Makeup) किया जाता है। यह मेकअप अन्य पार्टी या त्यौहार के मेकअप से बहुत अलग होता है। इसलिए इस मेकअप की कीमत भी अन्य मेकअप से अधिक होती है।

जाने Bridal Makeup in Hindi

Dulhan Makeup करने के लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा इससे आप बहुत ही शानदार तरीके से तैयार हो सकती है।  

मेकअप की सामग्री

मेकअप टिप्स को फॉलो करने से पहले आपको यह जानना भी ज़रूरी है की मेकअप के लिए आपको किन किन चीजों की जरुरत होगी।

  • ब्लैक मस्कारा
  • फाउंडेशन
  • मेकअप प्राइमर
  • कंसीलर किट
  • ब्रश
  • सेटिंग पाउडर
  • सेटिंग स्प्रे
  • वॉटरप्रूफ जेल लाईनर
  • हाईलाइटर
  • ब्रॉन्जर

उपरोक्त चीजों के साथ आप अपना मेकअप किट तैयार कर सकती है। इन चीजों के इस्तेमाल से भी आपका ब्राइडल मेकअप अच्छे से हो सकता है।

ब्राइडल मेकअप को कई तरह से किया जाता है क्योंकि कुछ लोगो को नेचुरल लुक पसंद होता है तो कुछ लोगो को क्लासिकल। इसलिए उनके अनुरूप ही आप अपना ब्राइडल मेकअप कर सकती है।

कैसे करे ब्राइडल मेकअप?

ब्राइडल मेकअप करने के लिए आपको अपने होंठो, आँखों और बालों पर भी ध्यान देना होता है तभी आपका लुक अच्छा आएगा।

आईमेकअप के टिप्स

  • आई मेकअप को करते समय इस बात का हमेशा ध्यान दे की बहुत से लोगो के आँखों के नीचे काले घेरे होते है जिन्हे मेकअप की मदद से छुपाना ज़रूरी होता है नहीं तो वह अच्छे नहीं लगते है।
  • इसके लिए आपको आँखों के नीचे कंसीलर का उपयोग करना चाहिए। कंसीलर लगाने के बाद अपने ड्रेस में मैच होने वाला आई मेकअप चुन ले। इसके बाद आईलिड के ऊपर आईशैडो का इस्तेमाल करे। आईशेडो को लगाने के बाद अपनी आँखों पर काजल लगा ले।
  • काजल को लगाते समय इस बात का भी ध्यान दे की आपका काजल ज्यादा मोटा नहीं होना चाहिए। नहीं तो मेकअप ख़राब लग सकता है। काजल को पतली लेयर में लगाना भी अच्छा होगा।
  • इसके बाद आईलाइनर को लगाए और आईलैशेज को भी लगा ले। इन्हे हेवी दिखाने के लिए मस्कारा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जब मस्कारा सुख जाए तो आप पलकों को भी शेप दे सकती है। इस तरह से आपके आँखों का मेकअप तैयार हो जायेगा।

लिप मेकअप के टिप्स

  • मेकअप में होंठो को सुन्दर करना भी ज़रूरी होता है। इसलिए होंठो पर भी ध्यान देना आवश्यक है।
  • दुल्हन के लिए लिपस्टिक का सही कलर होना ज़रूरी है। साथ ही आपके लिप शेप के अनुसार भी आप लिप कलर का चुनाव कर सकती है।
  • इसके लिए यदि आपके लिप बड़े है तो आपको मरून और लाल लिपस्टिक का कलर उपयोग करना चाहिए यह बहुत सुन्दर लगेगा। यदि आपके होंठ पतले है तो पिंक शेड जचेगा।

फेस मेकअप के टिप्स

  • फेस के मेकअप के लिए इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए की आपकी शादी किस मौसम में हो रही है।
  • यदि आपकी शादी गर्मियों में है तो आप गर्मी के अनुरूप ही मेकअप करे और यदि आपकी शादी सर्दियों के मौसम में है तो आपको सर्दियों के अनुरूप ही तैयार होना चाहिए।
  • इसके लिए अपने फेस पर सबसे पहले फाउंडेशन का इस्तेमाल करे। इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा ले।
  • यदि आप अपने चेहरे को बोल्ड लुक देना चाह रही है तो मेकअप करने से पहले चेहरे पर क्लींजिंग कर ले और उसके बाद चेहरे पर मॉस्चराइजर को लगा ले।
  • यदि आपकी शादी सर्दियों के मौसम में है तो आपको मेकअप करते समय हाईलाइटर का उपयोग करना चाहिए। इससे आपका मेकअप नेचुरल और ग्लोइंग दिखेगा।

इस तरह आप अपने फेस, लिप और आँखों का मेकअप कर सकती है साथ ही आपको मेकअप में अपने बालों की हेयर स्टाइल और बिंदी को भी अच्छे से चुनना चाहिए। इसके बिना मेकअप की शोभा नहीं बढ़ सकती है।

अन्य आवश्यक टिप्स

  • मेकअप लम्बे समय तक टिका रहे इसके लिए चेहरे पर मेकअप से पहले बर्फ का उपयोग करे।
  • आपका मेकअप आपके ड्रेस से भी मैच करना चाहिए यह तभी खूबसूरत दिखेगा। साथ ही ज्वेलरी भी मैचिंग ही होनी चाहिए।
  • बालों को भी अच्छी तरह से शेम्पू कर लेना चाहिए ताकि उनपर अच्छे से हेयर स्टाइल बन सके।
  • आपका चेहरा शादी के दिन आकर्षक दिखने के लिए कुछ दिनों पहले से ही फेस रखना शुरू कर देना चाहिए।
  • साथ ही अपने हांथो और पैरों को भी साफ करना चाहिए क्योंकि केवल चेहरा सुन्दर दिखे यह ज़रूरी नहीं होता है बल्कि आपको सर से लेकर पैर तक सुन्दर दिखना चाहिए।
  • शादी के कुछ दिनों पहले से ही पर्याप्त मात्रा में फलो का जूस, पानी पीना शुरू कर दे। ऐसा करने से स्किन में ग्लो आता है। साथ ही पर्याप्त नींद ले ताकि आप शादी वाले दिन फ्रेश लगे।

इस तरह आप अपने शादी के लिए ब्राइडल मेकअप कर सकती है और सुन्दर दिख सकती है। शादी के कुछ दिनों पहले से ही अपने चेहरे और हाँथ पैरो व बालों की देखभाल करना शुरू कर दे क्योंकि एक ही दिन में तैयारी करने से उतना असर नहीं नजर आता जितना की कुछ दिन पहले से करने पर होता है।

Subscribe to