Bronchitis Home Remedies: आसान उपचारों से करें ब्रोंकाइटिस की समस्या को दूर

Bronchitis Home Remedies: आसान उपचारों से करें ब्रोंकाइटिस की समस्या को दूर

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में ब्रोंकाइटिस नामक एक बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं। कितने ही ऐसे लोग है जिन्हें नही पता की ब्रोंकाइटिस क्या होता है, इसके लक्षण क्या होते है या इस बीमारी को होने का कारण क्या हो सकता है।

आज आपको ब्रोंकाइटिस से जुड़ी सभी जानकारियाँ हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से प्राप्त होंगी। ब्रोंकाइटिस साँस से जुड़ी एक तरह की बीमारी होती है। ब्रोंकाइटिस दो प्रकार के होते है। एक्यूट ब्रोंकाइटिस और क्रोनिक ब्रोंकाइटिस। ब्रोंकाइटिस के लक्षणों को पहचान कर जितनी जल्दी इसका उपचार किया जाये उतना अच्छा होता है।

Bronchitis Cure को घरेलू उपचारों की मदद से भी ठीक किया जा सकता है। जरुरत है जानने की की आप कौन कौन से घरेलू उपचार की मदद ले सकते है जो की इस बीमारी में असरकारक होते है।

आइये आज जानते है ऐसे ही सरल और प्रभावकारी उपायों के बारे में जिसके उपयोग से आप ब्रोंकाइटिस की समस्या से निजात प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पढ़ें Bronchitis Home Remedies.

Bronchitis Home Remedies: जाने क्या होता है ब्रोंकाइटिस? इसके कारण, लक्षण और उपचार

आइये जानते है Bronchitis in Hindi

ब्रोंकाइटिस क्या है (Bronchitis)

  • जब ब्रोन्कियल ट्यूब्स में सुजन आ जाती है तो इसे ब्रोंकाइटिस कहा जाता है। ब्रोन्कियल ट्यूब्स का कार्य फेफडों तक वायु को पहुंचाना होता है।
  • इस सुजन के कारण श्वास नलियों में बलगम जमा होने लगता है। जिसकी वजह से श्वास लेने में भी परेशानी आने लगती है।
  • इसके कारण फेफड़े और श्वास की नली को भी इतना नुकसान पहुँचता है। ये अपना कार्य ठीक रूप से नही कर पाते हैं जिससे मरीज को और भी कई परेशानी आने लग जाती है।
  • मौसम के बदलने के साथ ब्रोंकाइटिस का असर ज्यादा नजर आता है। ब्रोंकाइटिस संक्रमन के कारण भी हो सकता है।

आइये दोनों तरह के ब्रोंकाइटिस के बारे में जानते है

एक्यूट ब्रोंकाइटिस

  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस एक हफ्ते में सुधरने लग जाता है। इसे तीव्र ब्रोंकाइटिस भी कहा जाता है।
  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस सर्दी-जुकाम फ़ैलाने वाले वायरस के कारण ही होता है।
  • वह धूल और प्रदूषण में फैलने वाले संक्रमन के कारण भी ये हो सकता है।
  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस के सामान्य लक्षणों में बुखार, सर्दी-जुकाम, हल्का सिर दर्द आदि देखने को मिलता है।

क्रोनिक ब्रोंकाइटिस

  • क्रोनिक ब्रोंकाइटिस होने पर ये इतनी आसानी से ठीक नही होता है। इसे दीर्घकालीन ब्रोंकाइटिस भी कहा जाता है।
  • क्रोनिक ब्रोंकाइटिस बहुत गंभीर होता है तथा इसमें श्वास नली में सुजन और जलन बनी रहती है।
  • क्रोनिक ब्रोंकाइटिस होने का सबसे मुख्य कारण धुम्रपान करना होता है। बार-बार एक्यूट ब्रोंकाइटिस होने के कारण भी क्रोनिक ब्रोंकाइटिस होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • क्रोनिक ब्रोंकाइटिस के लक्षणों की बात की जाये तो इसमें खांसी सामान्यत: 3 महीने या उससे ज्यादा समय तक बनी रहती है। इसमें मरीज को साँस लेने में अत्यधिक कठिनाई होती है।

ब्रोंकाइटिस के कारण: Bronchitis Causes

  • ब्रोंकाइटिस होने का सबसे मुख्य कारण धुम्रपान करना होता है। सिगरेट से निकलने वाला धुँआ इसका कारण होता है।
  • ब्रोंकाइटिस का एक कारण वायरस भी हो सकता है। फ्लू और सर्दी-जुकाम वाला वायरस भी ब्रोंकाइटिस का कारण बन सकता है।
  • धूल और प्रदूषण आदि के कारण निकलने वाला धुआँ आदि भी इसके कारण हो सकते है।
  • कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता होना भी इसका एक कारण हो सकता है।
  • रसायनों और साल्वेंट की चपेट में आने के कारण भी इसके होने का खतरा बढ़ सकता है।

ब्रोंकाइटिस के लक्षण: Bronchitis Symptoms

  • साँस लेने में अत्यधिक कठिनाई होना।
  • बार-बार खांसी होना। लंबी अवधि तक खांसी का ठीक न होना। बलगम वाली खांसी होना।
  • गले में दर्द, खराश व तकलीफ होना।
  • मांसपेशियों में दर्द होना।
  • नाक का बहना या नाक में जमावट रहना।
  • थकान रहना और घबराहट होना।
  • सिरदर्द रहना।
  • साँस लेते समय घरघराहट की आवाज़ आना।

ब्रोंकाइटिस के लिए घरेलू नुस्खे: Bronchitis Home Remedies

लहसुन

  • लहसुन ब्रोंकाइटिस के उपचार के लिए सबसे अच्छा होता है। लहसुन एंटीबायोटिक और एंटीवायरल तत्वों से भरपूर होता है।
  • इसके फ़ायदों को प्राप्त करने के लिए आप हर रोज लहसुन की तीन कलियों का सेवन करें या लहसुन की इन कलियों को छोटा-छोटा काट कर दूध में उबाल लें और सोने से पहले रात को पिएं।
  • इससे ब्रोंकाइटिस में बहुत जल्दी आराम मिलता है।

निम्बू

  • निम्बू के रस को पानी में मिलाकर इसका अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करना लाभकारी होता है।
  • इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है साथ ही संतरे का जूस भी पीना इसमें फ़ायदेमंद माना जाता है।

हर्बल चाय और सूप

  • हर्बल चाय और सूप भी ब्रोंकाइटिस की समस्या में लाभदायक साबित होता है।
  • इसलिए ब्रोंकाइटिस होने पर आपको हर्बल चाय और सूप अधिक मात्रा में पीना चाहिए।

नमक के पानी के गरारे

  • गले की परेशानी के लिए गरारे करना सबसे अच्छा होता है गले में खराश की शिकायत होने पर गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करे।
  • नमक मिला गर्म पानी आपके गले में इंफेक्शन की वजह से आई सूजन को कम करता है और आराम पहुँचाता है।
  • इससे गले में होने वाले दर्द में भी राहत मिलती है। एक दिन में कम से कम 3 से 4 बार गरारे करना लाभदायक होता है।

भाप लें

  • गले की परेशानी को ठीक करने के लिए भाप लेना एक अच्छा ऑप्शन होता है।
  • गले की खराश में भाप लेना काफी फ़ायदेमंद होता है। गर्म पानी में अगर यूकिलिप्टस के तेल को मिला कर भाप लें तो यह काफी असरदार होता है।
  • इसके लिए गरम पानी में 3-4 बूँदें यूकिलिप्टस के तेल की मिला लें और इससे भाप लें। इससे गले की सूजन और खराश में कमी आएगी।
  • ब्रोंकाइटिस की समस्या से राहत प्राप्त करने के लिए यह एक बहुत अच्छा उपाय होता है।

नीलगिरी का तेल

  • नीलगिरी के तेल को अगर छाती पर लगाया जाये तो इससे बलगम को बाहर निकलने में मदद मिलती है।
  • नीलगिरी के तेल को पानी में मिलाकर इससे भाप लिया जा सकता है। इससे भी ब्रोंकाइटिस से राहत मिलती है।

हल्दी

  • हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व मौजूद होते है जो कफ की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते है।
  • इसके इस्तेमाल के लिए एक गिलास दूध में चुटकी भर हल्दी डाल कर इसे पहले उबाल लें।
  • इसके बाद इसे खाली पेट एक चम्मच देशी घी के साथ दिन में दो या तीन बार लें।
  • इस उपाय को हर रोज अपनाने से ब्रोंकाइटिस की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।

धुम्रपान ना करें

  • ब्रोंकाइटिस से बचने के लिए धुम्रपान और तम्बाकू पूरी तरह बंद कर दे।
  • अगर आपके आस-पास कोई सिगरेट पीता भी हो तो उससे दूरी बन ले क्योंकि सिगरेट का धुँआ ब्रोंकाइटिस को और गंभीर कर सकता है।

प्याज

  • प्याज का रस लेने से भी ब्रोंकाइटिस में आराम मिलता है।
  • इसका सेवन आप सुबह सुबह खाली पेट करें।

इसके अलावा आपको ब्रोंकाइटिस की समस्या से राहत के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। इससे कफ की समस्या में आराम मिलता है।

Subscribe to