Eye Exercises: आंखो का ख्याल रखने के लाभकारी व्यायाम का करें नियमित अभ्यास

Eye Exercises: आंखो का ख्याल रखने के लाभकारी व्यायाम का करें नियमित अभ्यास

आजकल हर कोई अपने शरीर को फिट रखने में लगा रहता है। यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तभी तो हम भी स्वस्थ रहेंगे और लम्बे समय तक फिट रहेंगे। शरीर को फिट रखने के लिए कोई जिम जा रहा है तो कोई योग कर रहा है या तो कोई घूमने जा रहा है। हमे अपने शरीर के सारे अंगों को स्वस्थ रखना चाहिए। जब सभी अंग सही रहेंगे तभी शरीर स्वस्थ बनेगा।

आप सभी जानते है आँखे हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए हमारी यह ज़िम्मेदारी बनती है कि हम इनका भी बखूबी ख्याल रखें। आँखो की वजह से ही हम देख पाते है, अगर यह खराब हो जायेगी तो हम दुनिया ही नहीं देख पाएंगे। विटामिन ए हमारी आँखों के लिए बहुत जरूरी है। क्या आप जानते है शरीर के दूसरे अंगों की तरह हम आँखों की भी एक्सरसाइज करके उसे स्वस्थ रख सकते है और इन पर पड़ने वाले तनाव को भी कम कर सकते है?

अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियाँ अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आँखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। आजकल सारे ऑफ़िस में कंप्यूटर पर ही काम होता है। हम कम से कम 8 से 9 घंटे कंप्यूटर के सामने बैठकर अपना काम करते है। इसके कारण हमारी आँखें थक जाती है और साथ साथ रौशनी पर भी असर पड़ता है।

जब आँखों की रौशनी कम हो जाती है तो हमे चश्मे का उपयोग करना पड़ता है। कभी न कभी हर किसी की आंखों में तनाव होने की शिकायत होती है। इसके प्रमुख कारण प्रदूषण, कम रोशनी, देर तक कंप्यूटर पर काम करना, पोषण की कमी मानसिक तनाव आदि है। आज हम बता रहे है How to Improve Eyesight और कुछ ऐसी एक्सरसाइज जो आपकी आँखों को स्वस्थ रखने में मदद करेगी। आइये जानते है Eye Exercises.

Eye Exercises: जानें आँखों के लिए उपयोगी एक्सरसाइज और रखें अपने आँखों को स्वस्थ

Eye-Exercises-in-Hindi

अक्सर आपने देखा होगा बच्चों को छोटी उम्र में ही चश्मे में लग जाते है क्योंकि वो बहुत ज्यादा टीवी देखते हैं या फिर मोबाइल चलाते है। ज्यादा देर तक टीवी स्क्रीन या मोबाइल स्क्रीन को देखना आपकी आँखों के लिए खतरे के बात बन सकती है। इसके कारण आँखों में तरह तरह की बीमारी हो जाती है। कई बार आँखे लाल हो जाती है और आँखे दुखने भी लगती है।

हमारी आँखों में होने वाला दृष्टि दोष मुख्यतः दो तरह का होता है। एक होता है निकट दृष्टि दोष (Myopia) और दूसरा दूर दृस्टि दोष (हाइपरमेट्रोपिया)। मायोपिया रोग में पास की चीज़ अच्छे से नज़र आती है पर दूर की चीज़े धुंधली नज़र आने लगती है वही हाइपरमेट्रोपिया ठीक मायोपिया की उलटी रहती है। इसमें रोगी को दूर चीज़े अच्छे से नज़र आती है बल्कि आस पास की चीज़े धुंधली दिखती है।

कौन से एक्सरसाइज करें: Eye Exercises to Improve Eyesight

अगर आप अपनी आँखों का ख्याल रखना चाहते है तो नीचे बताई जा रही एक्सरसाइज को करे। आइये जानते कौन कौन सी एक्सरसाइज होती है।

पेंसिल पुश अप:

यह एक्सरसाइज आपकी आँखों की रौशनी को बढ़ाने में आपकी मदद करती है। आइये जाने कैसे करें

  • सबसे पहले एक पेंसिल लें उसे अपनी आँखों के सामने हाथों से कुछ डिस्टेंस से पकड़ लें।
  • फिर उस पेंसिल पर फोकस बना कर देखते रहे।
  • फिर धीरे से पेंसिल को नाक की तरफ ले कर आएं और एक टक देखते रहे।
  • जब तक पेंसिल दो दिखने न लगे तब तक नाक की तरफ लाते रहे। जैसे ही दो पेंसिल नज़र आने लगे। अपनी नज़र पेंसिल से हटा लें।
  • अपनी आँखों को कुछ सेकण्ड्स तक खुला रहने दे। फिर इसे बंद कर लें।
  • इस एक्सरसाइज 4 -5 दोहराये।

पल्मिंग

आप जब घंटो मोबाइल फ़ोन चलाते है या कंप्यूटर पर काम करते है तब आपकी आँखों को थकान महसूस होती है और कई बार आँखे दुखने लगती है। तो ऐसे में सबसे अच्छा होता है अपनी पलकों को गर्म करना।

  • सबसे पहले अपने दोनों हाथों की हथेलियों को तब तक आपस में रगड़े जब तक वे थोड़े गर्म न हो जाये।
  • इसके बाद अपनी आखें बंद कर लें और गर्म हथेलियों से हल्‍के से उन्‍हे ढक लें।
  • ज्यादा प्रेशर न लगाए आँखों पर बस आँखों को ढक ले पूरी तरीके से ताकि आँखों पर अँधेरा छा जाए।
  • ऐसा करने के बाद कुछ समय के बाद हाथ हटाएं और धीरे-धीरे अपनी आंखें खोलें।
  • इसे कम से कम दिनभर में 3 - 4 बार दोहराये।
  • यह एक अच्छी Eye Exercises for Myopia के लिए जानी जाती है।

आँखें घुमाना: Eye Rolling

  • सबसे पहले अपनी आँखे बंद कर ले और अपने हाथों की बीच की तीन अंगुलियों को ऊपरी पलकों पर पर धीमे से रखें।
  • फिर अपने अंगुलियों से अपनी आँखों को क्‍लॉकवाइज दिशा में घुमाएं और उसके बाद एंटी क्‍लॉकवाइज़ घुमाएं।
  • थोड़ी देर में अंगुलियों को हटा ले और धीरे धीरे आँख खोलें।
  • इस प्रक्रिया को 4 - 5 बार दोहराए।
  • इससे आपकी आँखों की थकान कम होगी और आँख लाल होने से बच जायगी।

पलके झपकाएं

  • आंखों पर देर तक रहने वाले तनाव को कम करने के लिए यह बहुत आसान एक्सरसाइज है।
  • कम से कम तीन से चार सेकंड तक अपनी पलकों को लगातार झपकाएं और फिर आंखें तेजी से बंद कर लें।
  • फिर कुछ सेकंड बाद अपनी आँखों को खोल लें ।
  • इसे कर के आप आराम महसूस करेंगे और आपकी आँखो का दर्द भी कम हो जायेगा।

आँखो की सिकाई

  • इस एक्सरसाइज से आंखों का तनाव कम होता है। सिकाई के लिए एक मोटा रुमाल लें।
  • अब इस रुमाल को गर्म पानी में भिगोएं। फिर इस रुमाल को अपने चेहरे पर रख कर हल्के हल्के से दबाएं।
  • इसके बाद रुमाल हटा लें और फिर वापस गर्म पानी में भिगोएं। अब अपनी आंख बंद कर ले और रुमाल को आंखो को रख लें और धीरे धीरे रुमाल को दबाएँ।
  • एक दो मिनट रखे रहने दे फिर रुमाल को हटा लें।
  • इस एक्सरसाइज को 3 से 4 बार दोहराए।

त्राटक

  • त्राटक एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसके प्रयोग से आप अपनी आंखों का फोकस बढ़ा सकते हैं।
  • इस व्यायाम को अधिकतर रात में करते है। इसे करने के लिए एक कमरे को बंद कर, कमरे में एक मोमबत्ती के सामने प्राणायाम की मुद्रा में बैठ जाएं।
  • अब बिना पलके झुकाएं मोमबत्ती को देखते रहे।
  • इसके बाद थोड़ी देर के लिए आंख बंद करें और फिर खोलकर इस पक्रिया को दोहराए।
  • यह एक अच्छी Eye Exercises to Improve Vision के नाम से जानी जाती है।

तो ये थे आँखों को हेल्दी रखने के लिए उपयोग में कुछ एक्सरसाइज। इनका उपयोग कर के आप आँखों की हर प्रकार की समस्या से बचे रह सकते हैं।

Subscribe to