Face Wax: चेहरे के अनचाहे वालो को हटाकर बनाएं अपने अपीयरेंस को दिलकश और आकर्षक

Face Wax: चेहरे के अनचाहे वालो को हटाकर बनाएं अपने अपीयरेंस को दिलकश और आकर्षक

आज के आधुनिक जमाने में खूबसूरत दिखना कौन नहीं चाहता है। हर किसी को लगता है की वह सबसे ज्यादा सुन्दर दिखे और उनसे ज्यादा सुन्दर और कोई भी ना हो। सुन्दर दिखने के लिए आज लोग कई तरह के प्रयास भी करते हुए नजर आ जाते है।

हम हाँथ पैरों पर आने वाले बालोंं को तो वैक्स की मदद से निकाल लेते है। पर यदि चेहरे पर अनचाहे बाल हों तो फिर उसे कैसे निकाला जाए? यदि चेहरे पर बाल कम मात्रा में है तो उन्हें ब्लीच के जरिये या फिर थ्रेड की मदद से साफ किया जाता है ताकि चेहरा खूबसूरत दिखे।

परन्तु समस्या तो तब आती है जब चेहरे पर बालोंं की संख्या अधिक हो। ऐसे समय में आप फेस वैक्स की मदद ले सकती है। जी हाँ आप हाथों और पैरों के साथ साथ चेहरे पर भी वैक्स करवा सकती है। इससे आपको चेहरे पर आने वाले बालोंं से कुछ समय के लिए मुक्ति मिल सकती है।

फेस वैक्स को आसानी से चेहरे पर इस्तेमाल किया जा सकता है परन्तु इसके लिए कुछ सावधानियों के बारे में पता होना भी ज़रूरी होता है। आइये आज के लेख में जानते है इसी Face Wax के बारे में विस्तार से।

Face Wax: चेहरे को सुन्दर बनाने में मददगार फेस वैक्स करने का तरीका और आवश्यक जानकारी

Face-Wax-in-Hindi

Facial Waxing के समय कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत ही ज़रूरी होता है क्योंकि यदि आपके चेहरे पर कोई निशान या फिर दाग धब्बे आ जाते है तो यह चेहरे को ख़राब कर सकते है।

बालोंं की ग्रोथ को पहचाने

  • कुछ महिलाओं के चेहरे पर बालोंं की ग्रोथ कम होती है जिसे थ्रेड की मदद से आसानी से निकला जा सकता है।
  • परन्तु कुछ महिलाओं के चेहरे पर बालोंं की ग्रोथ अधिक होती है जिसे थ्रेड की मदद से निकलना मुश्किल होता है। साथ ही ऐसा करने में चेहरे पर निशान भी बन सकते है और दर्द भी बहुत होता है। ऐसी परिस्थिति में फेस वैक्स करवाना अच्छा विकल्प होता है।

सही वैक्स का करें चुनाव

  • चेहरे पर वैक्स करने के लिए सही वैक्स का चुनाव करना भी ज़रुरी होता है ताकि आपको वैक्स के बाद आयी परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
  • हाथों और पैरों पर किये जाने वाले वैक्स अलग होते है परन्तु चेहरे की त्वचा बहुत ही सॉफ्ट होती है इसलिए ऐसे वैक्स का चुनाव करे जो बहुत ही मुलायम हो।
  • साथ ही ऐसी वैक्स का चुनाव करे जो की लम्बे समय तक चले। चेहरे पर बार बार और जल्दी वैक्स करवाने से चेहरे की स्किन पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए ऐसे वैक्स का चुनाव करना चाहिए जो की लम्बा चले।

वैक्स के बाद भी रखे चेहरे का ख्याल

  • वैक्स करने के बाद त्वचा में थोड़ी देर के लिए लाल पन आ जाता है। इसे दूर करने के लिए आप चेहरे पर एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकती है।
  • यह आपकी स्किन को सॉफ्ट रखने में मदद करेगी।
  • यदि आप बेबी आयल का उपयोग करना चाहती है तो वह भी कर सकती है यह भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन होता है।

घर पर कैसे करें फेस वैक्स

यदि आपके पास बार बार पार्लर जाने का समय नहीं है तो आप घर पर ही फेस वैक्स कर सकती है जानते है इसे कैसे किया जाता है।

चेहरे पर वैक्स करने से पहले की तैयारी

वैक्स चुने: सबसे पहले वैक्स करने के लिए आपको एक अच्छी क़्वालिटी की वैक्स (Best Face Wax) का चुनाव करना है जो की आपके चेहरे के लिए अच्छा रहे।

क्‍लीजिंग भी है जरुरी: जब आप वैक्स करने वाली हों तो उससे पहले अपने चेहरे और हाथों को अच्छी तरह से क्लीन कर लें। ताकि कोई गन्दगी ना रह जाए।

वैक्स को गर्म करे: वैक्स को लगाने से पहले हल्का गर्म करने की आवश्यकता होती है ताकि वह स्किन पर पूरी तरह से फ़ैल सके। इस बात का भी ध्यान रखे की वैक्स ज्यादा गर्म नहीं होनी चाहिए नहीं तो आपकी स्किन जल भी सकती है। इसके लिए अपने हाथों से वैक्स के तापमान को चेक कर सकती है।

चेहरे पाए कैसे करे वैक्स

  • चेहरे पर वैक्स करने के लिए सबसे पहले वैक्स की एक पतली परत को पूरे चेहरे पर लगाए।
  • इसके बाद उस पर वैक्स को निकालने वाली पट्टी को रख दे। यह बाजार में मिलती है। इस पट्टी के बजाय आप चाहें तो कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकती है।
  • कुछ समय के लिए पट्टी को वैसे ही रहने दे। कुछ देर के बाद पट्टी को बालों की विपरीत दिशा में जोर से खींचे और ऐसा पूरे फेस के साथ करे।

मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें

  • वैक्स करना ही काफी नहीं होता है। वैक्स करने के बाद भी त्वचा का ख्याल रखना ज़रुरी होता है तभी आपको सही रिजल्ट मिल पाते है।
  • जब आप चेहरे के वैक्स को पूरी तरह से कर ले तो उसके बाद अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूले।
  • यह आपकी त्वचा को रिपेयर करने में मदद करता है साथ ही स्किन को नमी भी देता है।
  • इस तरह आप घर पर भी आसानी से Full Face Waxing कर सकती है।

आवश्यक जानकारी

  • आपको इस बात का भी ख्याल रखना है की चेहरे पर वैक्स को जल्दी जल्दी नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपके चेहरे की स्किन ख़राब हो सकती है। इसलिए वैक्स के बीच में लंबा गैप ज़रूर रखे।
  • यदि आप पहली बार कोई नया वैक्स ट्राय कर रही है तो उसे हाँथ या फिर पैरों पर लगा कर ज़रूर देखना चाहिए। इससे एलर्जी का पता चल सकता है।
  • वैक्स करने के बाद अपने चेहरे को बार बार हाँथ नहीं लगाना चाहिए क्योंकि वैक्स से चेहरे के पोर्स खुल जाते है और हाथों में गन्दगी होने से स्किन पर मुंहासो की समस्या भी हो सकती है। इसलिए इससे दूर रहे।
  • वैक्स करने के तुरंत बाद चेहरे को साबुन से नहीं धोना चाहिए, हो सके तो एक दिन के बाद ही अपने चेहरे को साबुन से धोये और धुप से भी इस दौरान बचना अच्छा रहता है।

इस तरह आप Face Hair Removal Wax की मदद से अपने चेहरे के अनचाहे बालोंं को हटा सकती है और सुन्दर दिख सकती है। फेस वैक्स को आप पार्लर में करवा सकती है या फिर घर पर भी कर सकती है इसमें ज्यादा समय नहीं लगता है और यह आसानी से हो जाता है। तो फिर देर किस बात की है यदि आप भी अपने चेहरे के बालोंं से परेशान है तो फेस वैक्स से इस समस्या को दूर कर सकती है।

Subscribe to