Foods That Lower Cholesterol: इन फूड्स के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को करें कम

Foods That Lower Cholesterol: इन फूड्स के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को करें कम

आजकल हमारी जीवनशैली इतनी बदल गई है की हमने शरीर पर ध्यान देना छोड़ दिया है। खाने से लेकर हर चीज़ में मिलावट हो रही है। मनुष्य मिलावटी खाना खा रहा है जिसके कारण वो कई सारी बीमारियों को शिकार हो रहा है।

वैसे भी बीमारियों का कोई भरोसा नहीं रहता है की कब कौन से बीमारी हो जाये। ऐसे में सबसे ज़रूरी है अपने शरीर का ख्याल रखना, यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तभी आप ख़ुशी से जीवन जी सकेंगे। बहुत सी बीमारियाँ गलत खान पान के कारण हो जाती है। कई सारी बीमारियाँ जल्दी ठीक हो जाती है वहीं कुछ बीमारियाँ जैसे- कैंसर, हार्ट डिजीज, कोलेस्ट्रॉल सम्बंधित परेशानी, लकवा आदि जानलेवा साबित हो सकते है।

आज बात करते है कोलेस्ट्रॉल से सम्बंधित समस्याओं के बारे में। कोलेस्ट्रॉल हर किसी के शरीर में होता है। कोलेस्ट्रॉल को आम तौर पर स्वास्थ्य के लिए कुछ बुरा माना जाता है जब यह हद से ज्यादा बढ़ जाता है। अच्छे कोलेस्ट्रॉल भी है, जो शरीर के कार्यों के लिए वास्तव में बहुत जरूरी है। यह आवश्यक हार्मोन के उत्पादन के लिए जरूरी होते हैं। हमारे शरीर की प्रत्येक कोशिका को जीवित रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है।

हमे यदि अपने शरीर को स्वस्थ बना के रखना है तो हमे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने नहीं देना चाहिए। यदि कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है तो यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक की आशंका कई गुना बढ़ा देता है। बाजार में कई सारी दवाई-गोली आती है जो इसके स्तर तो सामान्य रखती है। आज हमको बताने जा रहे ऐसे खाद्य पदार्थ जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करेंगे और साथ ही बताएँगे की कौन कौन से खाद्य पदार्थ का ज्यादा उपयोग इसके लिए नहीं करना चाहिए। आइये जानते है Foods That Lower Cholesterol के बारे में विस्तार से।

Foods That Lower Cholesterol: आहार जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्टार रहेगा नियंत्रण में

Foods-That-Lower-Cholesterol-in-Hindi

कोलेस्ट्रॉल क्या है: What is Cholesterol?

  • कोलेस्ट्रॉल एक मोम या वसा जैसा चिकना पदार्थ होता है जो लिवर द्वारा उत्पन्न होता है। हमारे शरीर की प्रत्येक कोशिका में यह होता है।
  • कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए ज़रुरी है क्योंकि यह शरीर में विटामिन्स और हार्मोन्स का निर्माण करता है।
  • कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते है - एलडीएल (लो डेन्सिटी लिपोप्रोटीन) और एचडीएल (हाई डेन्सिटी लिपोप्रोटीन)।
  • ज्यादा वसा वाले खाद्य पदार्थ का ज्यादा उपयोग करने से एलडीएल (लो डेन्सिटी लिपोप्रोटीन) बढ़ने लगता है, इसलिए इसे बुरा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है।
  • एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को लिवर से कोशिकाओं में ले जाता है। अगर इसकी मात्रा अधिक होगी तो यह कोशिकाओं में हानिकारक रूप में इकट्ठा होने लगेगा फिर रक्त संचार अच्छे नहीं हो पाता तो इससे हार्ट डिसीजेज, स्ट्रोक या खून के जमने जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है।
  • इसके अलावा एचडीएल (हाई डेन्सिटी लिपोप्रोटीन) को अच्छा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को खून में जमने नहीं देता।एचडीएल यह कोलेस्ट्रॉल को व्यर्थ पदार्थों के साथ शरीर के बाहर निकाल देता है।

कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण: What Causes High Cholesterol

कोलेस्ट्रॉल का स्तर हमेशा बैलेंस्ड रहना चाहिए। शरीर में Normal Cholesterol की मात्रा 200 mg/dL या इससे कम होनी चाहिए। अपने शरीर में कॉलेस्‍ट्रॉल की मात्रा देखने के लिए आपको टेस्‍ट करवाना ज़रुरी होता है। आइये जानते है इसके कारण-

  • वसायुक्त खाद्य पदार्थ का अधिक मात्रा में लगातार सेवन करना।
  • यदि आपके परिवार में किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल हो रहा है तो यह आपके लिए चिंता की बात है।
  • मोटापा या ज्यादा ओवरवेट होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण हो सकता है।
  • स्मोकिंग हाई कोलेस्ट्रॉल का मुख्य कारण है। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को कम कर देता है।
  • कुछ बीमारियाँ जैसे शुगर और हाइपोथायरायडिज्म आदि भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढाती हैं।
  • कई बार लिवर ज्यादा मात्रा में कोलेस्ट्रॉल बनाने लगता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण:

  • हाई ब्लड प्रेशर, थकान, मोटापा, सीढियाँ चढने पर साँस फूलना और दिल की धड़कन ज्यादा बढ़ना, पैदल चलने पर सांस फूलना, पैरों में दर्द, ज्यादा पसीना आना, घबराहट होना आदि।
  • यह सब कोलेस्ट्रॉल के लक्षण है। इसके अलावा सही रिजल्ट टेस्ट करवाने पर मालूम पड़ जाता है।

अब जानते Cholesterol Free Foods के बारे में

ग्रीन टी: Green Tea

  • ग्रीन-टी और ब्लैक-टी दोनों ही ख़राब कोलेस्ट्रॉल की दुश्मन है।
  • ग्रीन-टी में कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को खून में जमने नहीं देता और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

सोयाबीन:

  • सोयाबीन हमारे शरीर में अनचाही चर्बी को कम करता है।
  • सोयाबीन शरीर के एलडीएल यानि खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर देता है।
  • इसके अलावा सोयाबीन से बनी चीज़ें जैसे- सोया मिल्क, दही, सोया टोफू, सोया चंक्स आदि एलडीएल को बाहर निकालने में मदद करते है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते है।

पालक:

  • पालक में lutein नामक खनिज पाया जाता है जो हमारे शरीर के बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करता है।
  • पालक का नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल स्तर नहीं बढ़ता है।

ओट्स:

  • इसमें फायबर, प्रोटीन और शुगर अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
  • इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और दिल की मांसपेशियों को मज़बूती मिलती है।
  • ओट्स में मौजूद बीटा ग्लूकॉन नामक गाढा चिपचिपा तत्व हमारी आंतों की सफाई करते हुए कब्ज की समस्या दूर करता है। जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल खून में नहीं जमता।

मछली:

  • मछली में लो फैट होता है साथ ही साथ इसमें बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाने के कारण भी मछली स्वास्थ्य के लिए बहुत फ़ायदेमंद होती है।
  • इसमें ओमेगा- 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

लहसुन:

  • लहसुन में एलीसीन (Allicin) और मैगनी (Magni) होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
  • यह दिल के रोगी के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। इसमें सल्फर होने का कारण इसका स्वाद कड़वा होता है।
  • यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हार्ट अटैक और ब्लॉकेज को रोकता है।
  • रोज सुबह खाली पेट लहसुन की 3 से 4 कलियों का सेवन करें इससे आप दिल के रोगों से मुक्त रहेंगे।

ड्राई फ्रूट्स:

  • ड्राई फ्रूट्स हमारे शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद माने जाते है। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते है। इन ड्राई फ्रूट्स में अखरोट, बादाम, काजू आदि आते हैं।
  • अखरोट में एल्फा लिनोलिक एसिड होता है जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
  • बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो हार्ट रोगियों के लिए बहुत लाभदायक होता है।
  • प्रतिदिन तीन या चार बादाम खाने से दिल और दिमाग दुरुस्‍त रहते हैं।

नाशपाती:

  • नाशपाती में शरीर के लिए ज़रुरी सभी नेचुरल विटामिन्स, खनिज और फाइबर अच्छी मात्रा में पाएं जाते है।
  • इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी पाया जाता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है।

एवोकैडो तेल:

  • अधिकांश तेल को बुरा माना जाता है, लेकिन एवोकैडो तेल में लगभग 70% अच्छा कोलेस्ट्रॉल होता है और इसका उपयोग हृदय से संबंधित स्वस्थ लाभों के लिए किया जाना चाहिए।
  • इसका नियमित रूप से सेवन करेंगे तो आप दिल बीमारियों और कोलेस्ट्रॉल से मुक्त रहेंगे।

ऊपर आपने जाना Cholesterol Foods के बारे में जिनका सेवन करके आप कोलेस्ट्रॉल को सामान्य रखकर स्वस्थ रह सकते है।

Subscribe to